होम लाइव टीवी citiesशहर फोटोज अगली
खबर

तारा सुतारिया की सौतन निकली आदर जैन की बचपन की सखी... अलेखा आडवाणी ने धोखे के आरोपों की निकाली हवा

हाल ही में आदर जैन ने अलेखा आडवाणी से शादी की है। शादी के बाद से ही कपल का रिश्ता लोगों के निशाने पर आ गया। हर कोई आदर को यह कह रहा है कि उन्होंने तारा को धोखा दिया है, लेकिन अब जाकर असलियत सामने आई है। अब सच पता चला है कि तारा की असली सौतन कौन है।

अलेखा आडवाणी ने धोखे के आरोपों की निकाली हवा अलेखा आडवाणी ने धोखे के आरोपों की निकाली हवा
01 / 07
Share

अलेखा आडवाणी ने धोखे के आरोपों की निकाली हवा

करीना कपूर के भाई आदर जैन ने अपनी बचपन की दोस्त अलेखा आडवाणी से शादी कर ली है। आदर और अभिनेत्री तारा सुतारिया जो पहले एक-दूसरे को डेट कर रहे थे उनके अलग होते ही आदर ने अलेखा को डेट करना शुरू किया था। अलेखा और तारा को साथ देखकर लग रहा था कि दोनों सहेलियां हैं और एक ने दूसरी का घर तोड़ दिया है, लेकिन सच्चाई तो कुछ और ही है। इन सभी आरोपों पर अब आदर जैन ने जवाब दिया है।

तारा सुतारिया के प्यार में पड़े थे आदर जैन तारा सुतारिया के प्यार में पड़े थे आदर जैन
02 / 07
Share

तारा सुतारिया के प्यार में पड़े थे आदर जैन

आदर जैन और तारा सुतारिया ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया था। दोनों साथ में पब्लिक में नजर आते थे। यही नहीं तारा सुतारिया कपूर खानदान के फंक्शन में भी आदर जैन के साथ दिखाई देती थी।

03 / 07
Share

कपल के साथ अक्सर होती थी अलेखा आडवाणी

आदर जैन और तारा के साथ अक्सर एक लड़की होती थी वो थी अलेखा आडवाणी। जब भी तारा-आदर कहीं बाहर जाते थे अलेखा उनके साथ ही नजर आती थी। जिससे लोगों को लगता था कि तारा-अलेखा बेस्ट फ्रेंड हैं।

04 / 07
Share

तारा नहीं आदर की दोस्त निकली विलेन

आदर जैन ने अलेखा आडवाणी संग अपने रिश्ते पर चुप्पी तोड़ते हुए बताया है कि हम एक-दूसरे को करीब 20 सालों से जानते हैं। आदर जैन और अलेखा आडवाणी बचपन से दोस्त हैं। जब तारा आई तब भी आदर जैन अलेखा को अपने साथ रखते थे।

05 / 07
Share

आदर ने थामा अलेखा का हाथ

तारा सुतारिया से ब्रेकअप के बाद आदर ने अलेखा संग नजदीकी बढ़ाई और दोनों का रिश्ता प्यार में बदल गया। आदर ने अलेखा को प्रपोज किया और दोनों ने शादी कर ली।

06 / 07
Share

विलेन बनी अलेखा आडवाणी

देखा जाए तो दोनों ही तरफ से अलेखा आडवाणी इस रिश्ते में विलेन बन बैठी है। पहले जहां लोग कह रहे थे कि तारा की दोस्त होकर उसे बॉयफ्रेंड को छिन लिया अब लोग कह रहे हैं कि आदर ने अपनी दोस्त को बीच में लाकर रिश्ता खराब कर दिया।

07 / 07
Share

चुप्पी साधे हुए है तारा सुतारिया

हालांकि इन सभी बातों के बीच तारा सुतारिया चुप्पी साधे हुए है। एक्ट्रेस की तरफ से अभी तक कोई बयान सामने नहीं आया है। फैंस इंतजार कर रहे हैं कि तारा सामने आए और सच्चाई बताए।