Aishwarya Rai के मायके वालों को भाव तक नहीं देते अभिषेक बच्चन! साले साहब के जन्मदिन पर जीजा जी ने फेरा मुहं

​सोशल मीडिया पर एक तस्वीर सामने आई है जिसने ऐश्वर्या अभिषेक के टूटे हुए रिश्ते पर मुहर लगाने का काम किया है। दरअसल ऐश्वर्या के भाई की पार्टी में जहां पूरा परिवार शामिल था वहीं अभिषेक बच्चन गायब नजर आए। आइए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला

01 / 07
Share

ऐश्वर्या के भाई के जन्मदिन पर शामिल नहीं हुए अभिषेक

सोशल मीडिया पर एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है जिसमें ऐश्वर्या अपनी बेटी आरध्या के साथ भाई सागर के जन्मदिन पर खड़ी है। ऐश्वर्या की मां भी वहीं दिखाई दे रही है, लेकिन कही भी अभिषेक बच्चन नजर नहीं आ रहे। इस तस्वीर ने तलाक की अफवाहों को हवा दे दी है। ऐश्वर्या और अभिषेक के रिश्ते की सच्चाई जानने के लिए फैंस ने पुरानी तस्वीरें भी निकाली है जिसे देखकर आप भी हैरान होने वाले हो।

02 / 07
Share

ऐश्वर्या के भाई का जन्मदिन

सोशल मीडिया पर एक तस्वीर सामने आई है जिसमें ऐश्वर्या अपने कजिन भाई सागर शेट्टी के जन्मदिन पर केक काट रही है। ऐश्वर्या के साथ बेटी आराध्या भी है और पूरा परिवार नजर आ रहा है। वहीं इस पार्टी से अभिषेक बच्चन गायब नजर आए।

03 / 07
Share

शादी में भी नहीं गए थे अभिषेक

इन तस्वीरों को देखकर ऐसा लगता है कि अभिषेक बच्चन अपने ससुराल के किसी भी फ़ंक्शन में नहीं जाते हैं। सागर की शादी की तस्वीर में भी ऐश्वर्या केवल आरध्या के साथ नजर आ रही है।

04 / 07
Share

अपने भाई के करीब है ऐश्वर्या

ऐश्वर्या राय अपने भाई सागर शेट्टी के करीब है, वह अक्सर साथ में समय बिताते नजर आते हैं। ऐश्वर्या अक्सर भाई से मिलने उनके घर जाती रहती है।

05 / 07
Share

फैंस ने बनाया थ्रोबैक

सामने आई तस्वीर और पुरानी तस्वीर के साथ फैंस ने थ्रोबैक बनाया है। जिसमें दिखाया गया है कि ऐश्वर्या अपने भाई के साथ हर मौके पर खड़ी रहती है। लेकिन किसी भी फोटो में अभिषेक का चेहरा नहीं दिख रहा।

06 / 07
Share

अलग रह रहे हैं ऐश्वर्या-अभिषेक

पार्टी की तस्वीर देखने के बाद ये तो पक्का हो गया है कि ऐश्वर्या अभिषेक अलग-अलग रह रहे हैं। एक तरफ ऐश्वर्या अपनी बेटी के साथ मां के घर में रह रही है, वहीं अभिषेक बच्चन जलसा में अपने परिवार के साथ रह रहे हैं।

07 / 07
Share

जल्द होगा डिवोर्स

ये तस्वीर आते ही लोगों के बीच ऐश्वर्या और अभिषेक के परिवार को लेकर सवाल उठने लगे। लोगों का मानना है कि ऐश्वर्या अभिषेक के बीच अब कुछ भी ठीक नहीं है।