​ऐश्वर्या के भरोसे को पैरों तले रौंदते हुए इस पंजाबी हसीना संग अंखियां 4 कर रहे थे अभिषेक बच्चन? शूटिंग के नाम पर सेट पर होती थी दिल्लगी...​

​ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के तलाक की अफवाहों से पूरा इंटरनेट हिला हुआ है। रोजाना कोई न कोई नई अफवाह सामने आती है जिससे ऐश्वर्या और अभिषेक के तलाक पर मुहर लग जाती है। अब एक बार फिर से नई अपडेट सामने आई है जिसमें अभिषेक और ऐश्वर्या के तलाक का असली कारण बताया जा रहा है। आइए आपको बताते हैं पूरी अपडेट

01 / 08
Share

अभिषेक की जिंदगी में कोई और

बॉलीवुड के पॉवर कपल में से एक ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के रिश्ते में दरार आ गई है। ये हम नहीं खुद स्टार्स के फैंस कह रहे हैं। इस बात में कितना सच है और कितना झूठ ये तो केवल बच्चन खानदान ही बता सकता है। लेकिन, एक बार फिर से ऐश-अभिषेक के रिश्ते को लेकर नया खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि अभिषेक का किसी दूसरी अभिनेत्री के साथ अफेयर चल रहा था। आइए आपको बताते हैं सारी अपडेट

02 / 08
Share

अलग हो रहे हैं ऐश्वर्या-अभिषेक

पिछले कुछ महीनों से इस खबर ने जोर पकड़ा हुआ है कि बच्चन खानदान के बहू-बेटा अलग हो रहे हैं। हालांकि ये एक सोशल मीडिया पोस्ट से लेकर दूसरी सोशल मीडिया पोस्ट तक फैली हुई खबर तक ही सीमित है।

03 / 08
Share

नई अफवाह

आए दिन दोनों के रिश्ते को लेकर कोई न कोई अफवाह फैलती ही रहती है। चाहे ऐश्वर्या राय को अमिताभ बच्चन को जन्मदिन की बधाई देना हो या, अभिषेक बच्चान का हाथ से अंगूठी निकालना हर कदम इनके बिगड़ते रिश्ते की ओर इशारा कर ही देता है। अब फिर से एक ताजा अफवाह सामने आई है।

04 / 08
Share

अभिषेक बच्चान का अफेयर

इन अफवाहों की मानें तो तलाक की वजह अभिषेक बच्चन का अफेयर बताया जा रहा है। रेडीट पर फैली पोस्ट के अनुसार अभिषेक बच्चन अपनी 'दसवीं' फिल्म की को-स्टार निम्रत कौर को डेट कर रहे थे, जिसका पता ऐश्वर्या को चल गया था।

05 / 08
Share

नहीं चला रिश्ता

बताया जा रहा है कि अभिषेक और निम्रत की बढ़ती नजदीकियों के बारे में ऐश्वर्या को पता चल गया था जिस वजह से ऐश्वर्या और अभिषेक के रिश्ते में दरार आ गई। हालांकि निम्रत और अभिषेक जल्द ही एक-दूसरे से दूर हो गए थे।

06 / 08
Share

पक्का सबूत

बताते चले कि निम्रत और अभिषेक के अफेयर की ये खबर महज लोगों के बीच एक चर्चा है इसकी अभी तक कोई पुष्टि नहीं हुई है। हम इसे पक्की खबर नहीं बता सकते। यह केवल एक चर्चा है।

07 / 08
Share

अलग रह रहे हैं ऐश्वर्या-अभिषेक

बताया जा रहा है कि ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन अलग-अलग रह रहे हैं। ऐश्वर्या अपनी बेटी के साथ अपनी मां के घर रह रही है। वहीं अभिषेक बच्चन अपने परिवार के साथ रहते हैं।

08 / 08
Share

बच्चन परिवार है चुप

बता दें कि जब से ऐश्वर्या-आरध्या और बच्चन परिवार को अलग-अलग देखा गया है तभी से ये अफवाह तेज है कि अभिषेक-ऐश्वर्या अलग हो रहे हैं। हालांकि बच्चन परिवार इन अफवाहों पर चुप्पी साधे हुए हैं।