नॉन-वेज को चटकारे लेकर खाते हैं बॉलीवुड के ये चटोरे स्टार्स, चिकन-मटन के नाम से मुंह में आ जाता है पानी

अभिषेक बच्चन से लेकर करीना कपूर तक बॉलीवुड के इन स्टार्स को नॉन-वेज खाना बहुत पसंद है। ये स्टार्स जब किसी पार्टी में जाते हैं तो चिकन-मटन पर टूट पड़ते हैं। आइए आपको बताते हैं आपके फेवरेट स्टार का टेस्टी नॉन-वेज फूड क्या है।

चिकन-मटन खाते हैं ये स्टार्स
01 / 07

चिकन-मटन खाते हैं ये स्टार्स

बॉलीवुड इंडस्ट्री में सभी स्टार्स अपनी सेहत का भरपूर ख्याल रखते हैं। खाने में कभी भी ऐसी चीज नहीं खाते जो उन्हें नुकसान दें। कुछ स्टार्स तो ऐसे हैं जो नॉन-वेजीटेरीयन से वेजीटेरियन बन जाते हैं। वहीं कुछ एक्टर ऐसे हैं जो नॉन-वेज के बिना एक पल भी नहीं रह सकते। आज हम उन स्टार्स के बारे में बात करने जा रहे हैं जमकर नॉन-वेज खाते हैं।

वरुण धवन  Varun Dhawan
02 / 07

वरुण धवन ( Varun Dhawan)

बॉलीवुड के डैशिंग हीरो वरुण धवन को नॉन-वेज खाना बहुत पसंद है। अपनी सेहत का ध्यान रखते हुए वह अक्सर बॉयल खाना पसंद करते हैं, लेकिन उन्हें चिकन बहुत पसंद है।

सैफ-करीना
03 / 07

सैफ-करीना

सैफ अली खान तो पूरी तरह से नॉन-वेजीटेरियन हैं, लेकिन करीना कपूर ने कुछ समय के लिए नॉन-वेज खाना छोड़ दिया था। हालांकि करीना अब फिर से नॉन-वेज खाना शुरू कर चुकी है। उन्हें पंजाबी नॉन-वेज खाना बहुत पसंद है।

प्रियंका चोपड़ा  Priyanka Chopra
04 / 07

प्रियंका चोपड़ा ( Priyanka Chopra)

प्रियंका चोपड़ा को बॉयल चिकन, फिश और एग खाना बहुत पसंद है। एक्ट्रेस चटकारे लेकर नॉन-वेज फूड खाती है। विदेश में जाने के बाद प्रियंका के अंदर से देसी पंजाबी लड़की गई नहीं है।

रणबीर कपूर  Ranbir Kapoor
05 / 07

रणबीर कपूर ( Ranbir Kapoor )

वैसे तो रणबीर कपूर अपनी डाइट में बदलाव करते रहते हैं लेकिन उन्हें नॉन-वेज खाना खूब पसंद है।

सलमान खान  Salman Khan
06 / 07

सलमान खान ( Salman Khan)

सलमान खान जमकर नॉन-वेज खाते हैं लेकिन उन्होंने बीफ को पूरी तरीके से बैन कर रखा है। उन्हें नॉन-वेज फूड काफी पसंद है।

अभिषेक बच्चन  Abhishek Bachchan
07 / 07

अभिषेक बच्चन ( Abhishek Bachchan)

वैसे तो अभिषेक बच्चन के परिवार में कोई भी नॉन-वेज नहीं खाता लेकिन एक्टर कभी कबार चिकन खाते हैं। अभिषेक बच्चन हाल ही में फराह खान के साथ रेमो डिसूजा के घर गए थे जहां उन्होंने फराह के हाथ का बना चिकन खाया था।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited