अनन्या पांडे से पहले इन हसीनाओं के प्यार में पागल थे आदित्य रॉय कपूर, देखें गर्लफ्रेंड्स की लिस्ट!
आदित्य और अनन्या ने अपने रिश्ते को लेकर कोई बात नहीं की है। वैसे अब तक आदित्य का नाम कई हसीनाओं के साथ जुड़ चुका है। यहां जानें आदित्य रॉय कपूर के अफेयर्स की लंबी लिस्ट!

अनन्या पांडे से पहले इन हसीनाओं के प्यार में पागल थे आदित्य रॉय कपूर, देखें गर्लफ्रेंड्स की लिस्ट!
बॉलीवुड गलियारों में आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे के अफेयर की खूब चर्चाएं हैं। दरअसल, ये दोनों अक्सर तमाम पार्टियों, इवेंट और कई जगहों पर एक साथ नजर आ रहे हैं। इसी के बाद से इनके अफेयर की चर्चाएं चल रही हैं। तमाम लोग उनकी शादी की भी कयासबाजी कर रहे हैं। हालांकि, आदित्य और अनन्या ने अपने रिश्ते को लेकर कोई बात नहीं की है। वैसे अब तक आदित्य का नाम कई हसीनाओं के साथ जुड़ चुका है। यहां जानें आदित्य रॉय कपूर के अफेयर्स की लंबी लिस्ट!

आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर
फिल्म आशिकी 2 की शूटिंग के दौरान आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर के अफेयर की खबरें आई थीं। आदित्य और श्रद्धा ने कुछ वक्त के लिए एक-दूसरे को डेट किया था, हालांकि ये रिश्ता ज्यादा समय नहीं चल सका।

आदित्य रॉय कपूर और अहाना देओल
ये उस समय की बात की है जब आदित्य रॉय कपूर फिल्मी दुनिया में एक्टिव नहीं थे। धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की छोटी बेटी आहना देओल के साथ भी आदित्य के अफेयर की खबरें रही हैं। हालांकि, बाद में इसका ब्रेकअप हो गया था।

आदित्य रॉय कपूर और रिया चक्रवर्ती
सुशांत सिंह राजपूत को डेट करने से पहले बताया जाता है कि रिया चक्रवर्ती, आदित्य रॉय कपूर के साथ रिलेशनशिप में थीं। ये दोनों अक्सर एक साथ नजर आते हैं। हालांकि, बाद में ये दोनों अलग हो गए।

आदित्य रॉय कपूर और निधि अग्रवाल
इनके अफेयर की चर्चाएं उस समय होने लगी थीं जब आदित्या और निधि को जिम में एक साथ काफी समय बिताते देखा जाने लगा। इन नजदीकियों को लोगों ने नोटिस करना शुरू कर दिया था। हालांकि आदित्य और निधि में से किसी ने इस पर कभी बात नहीं की।

आदित्य रॉय कपूर और मारियाना मुकुचयन
आदित्य वैसे इंडियन ही नहीं विदेशियों को भी डेट कर चुके हैं। कई साल पहले अमेरिकन मेकअप आर्टिस्ट मारियाना मुकुचयन को डेट करने की भी खबरें थीं। आदित्य रॉय कपूर और मारियाना मुकुचयन के अफेयर की बातें आम होने लगी थीं।

आदित्य रॉय कपूर और डीवा धवन
आदित्य एक टाइम पर सुपरमॉडल डीवा धवन को भी डेट कर चुके हैं। दोनों कई जगहों पर साथ दिखते थे और इसी के बाद इनके रिलेशनशिप की बातें होने लगी थीं। हालांकि इनका रिश्ता ज्यादा नहीं चल पाया।

मैंने ऋतिक रोशन को फिल्म में कहते सुना था... शुभमन गिल उस दिन से खाने लगे ये चीज

उम्र से दिखने लगे हैं 10 साल बड़े तो करें ये सिंपल योगासन, लौट आएगी शरीर जवानी जैसी फुर्ती और चमक

Photos: बेहद अनोखी प्रजाति की होती हैं ये छिपकली, दीवार पर चलने के साथ-साथ आसमान में भी उड़ सकती हैं

क्या धोनी बना पाएंगे ये अनोखा IPL शतक, रिकॉर्ड से बस 1 कदम दूर

साफ हो जाएगा लिवर का कोना-कोना, बस डाइट में शामिल कर लें ये फ्रूट, इस समय खाने से मिलेगें जबरदस्त फायदे

Ganga Expressway: तेज गति से चल रहा गंगा एक्सप्रेसवे पर काम, करीब 80 प्रतिशत निर्माण पूरा

सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड में नौकरी का सुनहरा अवसर, जल्द करें अप्लाई - हर महीने इतनी सैलरी

चुनाव से पहले बिहार में बदली बिजली की दरें, स्मार्ट मीटर वालों को मिलेगा ज्यादा फायदा

Congress MP: असम सीएम हिमंत ने कांग्रेस सांसद से पाकिस्तान में रहने और पत्नी की नौकरी पर पूछा 'सवाल'

आतंकवाद और अंतरिक्ष से लेकर अन्नदाताओं तक, 5 प्वाइंट में जानें मोदी के 'मन की बात', पाकिस्तान के लिए क्या संदेश?
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited