'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' से निकलने के बाद निठ्ठले हो गए हैं ये स्टार्स, काम की तलाश में बीती जा रही है उमरिया

हर्षद चोपड़ा, प्रणाली राठौड़, हिना खान, मोहसिन खान और शिवांगी जोशी सहित कई सेलेब्स 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' शो का हिस्सा रहे हैं। इस सीरियल से बाहर होने के बाद इन सेलेब्स को ज्यादा काम नहीं मिल रहा है। देखें पूरी लिस्ट...

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai से निकलने के बाद निठ्ठले हो गए हैं ये स्टार्स
01 / 10

'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' से निकलने के बाद निठ्ठले हो गए हैं ये स्टार्स

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' टीवी इंडस्ट्री का सबसे पॉपुलर शो में से एक है। इस शो ने अपनी कहानी से अब तक दर्शकों को स्क्रीन से बांधे रखा है। कुछ समय ही इस सीरियल में बड़ा लीप आया था। इसके बाद 'यह रिश्ता क्या कहलाता' के लीड एक्टर्स प्रणाली राठौड़ और हर्षद चोपड़ा शो को अलविदा कह दिया। आज हम अपनी इस रिपोर्ट में आपको उन सेलेब्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' छोड़ने के बाद काम नहीं मिल रहा है। यहा देखिए पूरी लिस्ट...और पढ़ें

हर्षद चोपड़ा
02 / 10

हर्षद चोपड़ा

हर्षद चोपड़ा ने टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में डॉ. अभिमन्यु बिड़ला की भूमिका निभाई थी। हालांकि लीप आने के बाद उन्होंने शो छोड़ दिया और अब वो नए प्रोजेक्ट की तलाश में हैं।

प्रणाली राठोड़
03 / 10

प्रणाली राठोड़

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में प्रणाली राठोड़ ने अक्षरा की भूमिका निभाई थी। शो में उन्हें काफी पसंद किया गया था। शो छोड़ने के बाद प्रणाली भी अच्छे प्रोजेक्ट की तलाश में हैं।

जय सोनी
04 / 10

जय सोनी

जय सोनी ने कुछ समय के लिए 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में एंट्री मारी थी। उनकी भूमिका ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। जय सोनी भी काम की तलाश में घूम रहे हैं।

मोहसिन खान
05 / 10

मोहसिन खान

मोहसिन खान काफी समय पहले 'ये रिश्ता क्या कहलता है' को अलविदा कह चुके हैं। अभिनेता भी इस समय एक नए और अच्छे रोल के मिलने का इंतजार कर रहे हैं।

मोहिना कुमारी सिंह
06 / 10

मोहिना कुमारी सिंह

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' छोड़ने के बाद मोहिना कुमारी सिंह अपनी शादीशुदा लाइफ को एन्जॉय कर रही हैं।

पारुल चौहान
07 / 10

पारुल चौहान

पारुल चौहान शो में दादी का किरदार नहीं निभाना चाहती थीं। इसलिए उन्होंने शो छोड़ दिया था। पारुल भी अच्छे प्रोजेक्ट की तलाश में हैं।

शिवांगी जोशी
08 / 10

शिवांगी जोशी

शिवांगी जोशी भी 'ये रिश्ता क्या कहलता है' को काफी महीनों पहले छोड़ चुकी हैं। उनके किरदार को भी दर्शकों ने काफी पसंद किया था।

हिना खान
09 / 10

हिना खान

हिना खान ने लगभग 8 सालों तक 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में काम किया था। हिना खान को कई शोज ऑफर हुए लेकिन उनके मन मुताबिक किरदार हिना खान को आजतक नहीं मिला।

करण मेहरा
10 / 10

करण मेहरा

करण मेहरा भी कई सालों पहले 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से बाहर हो चुके हैं। अभिनेता आज भी एक नए और दिलचस्प प्रोजेक्ट की तलाश में लगे हुए हैं।

End of Photo Gallery

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited