बिल्कुल मां-बेटी जैसा था Aishwarya Rai और Jaya Bachchan का रिश्ता, बहुरानी संग कपड़े भी शेयर करती थीं अभिषेक बच्चन की मां
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में ऐश्वर्या राय बच्चन औप बच्चन परिवार अलग-अलग नजर आए थे। साथ ही फैमली फोटो में ऐश्वर्या राय बच्चन को शामिल नहीं किया गया था। जिसके बाद इनके रिश्ते में खटास के रूमर्स को और हवा मिल गई। इसी बीच हम आपको बताते है कि पहले जया बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन का रिश्ता बिल्कुल मां-बेटी जैसा था।
बिल्कुल मां-बेटी जैसा था Aishwarya Rai और Jaya Bachchan का रिश्ता
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन के बीच इन दिनों कुछ ठीक नहीं चल रहा है ऐसी खबर तेजी से सोशल मीडिया पर फैली है। हाल ही में कपल अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में अलग-अलग नजर आए थे। साथ ही फैमली फोटो में ऐश्वर्या राय बच्चन को शामिल नहीं किया गया था। जिसके बाद इनके रिश्ते में खटास के रूमर्स को और हवा मिल गई। इसी बीच हम आपको बताते है कि पहले जया बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन का रिश्ता बिल्कुल मां-बेटी जैसा था।
रिश्ते को लेकर अटकलें
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही है। ऐसा कहा जा रहा है कि दोनों के बीच सब कुछ ठीक नहीं है। उनते रिश्ते में अनबन है।
सास-बहू का क्लोज रिश्ता
अभिषेक बच्चन ने कॉफी विद करण में बताया था कि मां और ऐश्वर्या बहुत करीब हैं और उन दोनों का रिश्ता काफी क्लोज है।
सास-बहू का फैशन गोल्स
फैशन गोल्स से लेकर रिलेशनशिप गोल्स तक पहले बच्चन परिवार से इंस्पिरेशन लिया जाता था। इस परिवार की सास-बहू की जोड़ी को लोग पसंद करते थे।
कपड़े शेयर
जया बच्चन को पहली बार 2010 में स्क्रीन अवार्ड्स में एक खूबसूरत गुलाबी साड़ी पहने देखा गया था। बाद में 2011 में ऐश्वर्या ने दुर्गा पूजा में वही साड़ी पहनी थी। स्क्रीन अवार्ड्स 2014 में फिर से जया ने वही साड़ी पहनी।
सास-बहू के बीच प्यार
सास-बहू की इस जोड़ी के बीच यह प्यारा पल स्टारडस्ट अवॉर्ड्स 2016 के दौरान देखा गया था। ऐश्वर्या ने सरबजीत के लिए पुरस्कार जीता था।
सुभाष घई की पार्टी में सास-बहू
यह फोटो तब की है जब सास-बहू सुभाष घई की पार्टी में शामिल हुए थे। फोटोग्राफरों में से एक ने ऐश्वर्या को उनका नाम लेकर पोज देने के लिए कहा था, जिसपर जया को गुस्सा आ गया था। जया ने कहा था, "ऐश्वर्या क्या होता है? क्या वह तुम्हारी स्कूल की दोस्त है?
ऐश्वर्या की तारीफ
जया बच्चन ने करण जौहर के टॉक शो में कहा था कि मुझे ऐश्वर्या का यह गुण पसंद है कि वह पीछे खड़ी रहती है। वह शांत रहती है। वह सुनती है और सब कुछ समझती है। वह परिवार में बहुत अच्छी तरह से घुलमिल गई है।
पृथ्वी से मंगल की दूरी कितने करोड़ किलोमीटर है?
Oct 28, 2024
धनतेरस की सुबह आंगन में झटपट बनाएं ऐसी Simple रंगोली.. देखें Small, Kalash, Dhanteras की रंगोली डिजाइन फोटो
20 करोड़ से ज्यादा में रिटेन हो सकते हैं ये खिलाड़ी
डेब्यू से पहले चमका केकेआर का यह खिलाड़ी, फाइफर के साथ जड़ दिया फिफ्टी
LBSNAA में ट्रेनिंग के बाद IAS को कौन सी डिग्री मिलती है?
अगर आप चाहते हैं जीवन न आए रुपये-पैसे की परेशानी, तो गांठ बांध लें ये 5 बातें
© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited