मांग में अभिषेक बच्चन के नाम का सिंदूर, बदन पर सुर्ख लाल साड़ी... लाल बाग चा राजा से जब ऐश्वर्या ने मांगी सुहाग के लिए दुआएं

Aishwarya Rai Bachchan at Lal Baug Cha Raja: मुंबई में लाल बाग चा राजा के दर्शन की बहुत मान्यता है। जब भी गणेश चतुर्थी आती है, बॉलीवुड सितारे लाल बाग चा राजा के पंडाल में सिर झुकाने के लिए पहुंच जाते हैं। ऐश्वर्या राय बच्चन भी परिवार के साथ लाल बाग चा राजा के दर्शन करने के लिए जाती हैं। आइए आपको ऐश की कुछ पुरानी फोटोज दिखाते हैं...

Flashback लाल बाग चा राजा के दर्शन करने के लिए अभिषेक बच्चन संग पहुंची थीं ऐश्वर्या राय बच्चन देखें तस्वीरें
01 / 07

Flashback: लाल बाग चा राजा के दर्शन करने के लिए अभिषेक बच्चन संग पहुंची थीं ऐश्वर्या राय बच्चन, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड अदाकारा ऐश्वर्या राय बच्चन गणेश भगवान को बहुत मानती हैं। जब भी गणेश चतुर्थी का वक्त आता है, ऐश्वर्या राय बच्चन का चेहरा खिल उठता है। मुंबई में लाल बाग चा राजा के दर्शन करने का बहुत चलन है। ऐश्वर्या राय बच्चन भी लाल बाग चा राजा के दर्शन करने के लिए जाती हैं। इस बार भी वो अपने परिवार के साथ लाल बाग चा राजा के दर्शन करने के लिए पहुंचेंगी लेकिन उससे पहले हम आपको उनकी कुछ पुरानी फोटोज दिखाते हैं, जिनमें वो लाल रंग की साड़ी पहनी दिख रही हैं। ऐश अपने पति अभिषेक के साथ लाल बाग चा राजा के दर्शन करने के लिए पहुंची थीं।और पढ़ें

लाल बाग चा राजा के दर्शन करने के लिए पहुंची ऐश्वर्या
02 / 07

लाल बाग चा राजा के दर्शन करने के लिए पहुंची ऐश्वर्या

ऐश्वर्या राय बच्चन कई सालों से लाल बाग चा राजा के दर्शन करने के लिए जाती रही हैं। उनकी ये तस्वीर 7 साल पहले की है जब वो लाल रंग की सुर्ख साड़ी में लाल बाग चा राजा के दर्शन करने के लिए पहुंची थीं।

ऐश्वर्या ने फोन पर खींची लाल बाग चा राजा की फोटो
03 / 07

ऐश्वर्या ने फोन पर खींची लाल बाग चा राजा की फोटो

ऐश्वर्या राय बच्चन गणेश जी को बहुत मानती हैं। जब वो लाल बाग चा राजा के दर्शन करने के लिए पहुंची थीं तब उन्होंने अपने फोन में उनकी तस्वीर भी कैद की थी।

ऐश्वर्या राय बच्चन ने हाथ जोड़कर की पूजा
04 / 07

ऐश्वर्या राय बच्चन ने हाथ जोड़कर की पूजा

ऐश्वर्या राय बच्चन ने हाथ जोड़कर लाल बाग चा राजा की पूजा की थी। उनकी ये तस्वीर बता रही है कि वो बप्पा के दर्शन करने के बाद काफी सुकून महसूस कर रही थीं।

अभिषेक बच्चन-अमिताभ बच्चन भी पहुंचे थे साथ में
05 / 07

अभिषेक बच्चन-अमिताभ बच्चन भी पहुंचे थे साथ में

ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ अभिषेक बच्चन और अमिताभ बच्चन भी दर्शन करने के लिए लाल बाग चा राजा के दर पर पहुंचे थे। बच्चन परिवार हिन्दू रीति-रिवाजों का दिल से पालन करता है, जो इस तस्वीर में देखा भी जा सकता है।

ऐश्वर्या राय बच्चन ने खिंचवायी लाल बाग चा राजा के चरणों के पास फोटो
06 / 07

ऐश्वर्या राय बच्चन ने खिंचवायी लाल बाग चा राजा के चरणों के पास फोटो

अदाकारा ऐश्वर्या राय बच्चन ने लाल बाग चा राजा के दर्शन करने के बाद उनके चरणों के पास खड़ी होकर फोटो खिंचवाई थी। ऐश अपने पूरे परिवार के साथ बप्पा के दर्शन के लिए गई थीं।

सुहागन के जोड़े में बेहद खूबसूरत लग रही थीं ऐश्वर्या
07 / 07

सुहागन के जोड़े में बेहद खूबसूरत लग रही थीं ऐश्वर्या

लाल बाग चा राजा के दर पर ऐश्वर्या राय बच्चन लाल रंग की साड़ी में पहुंची थीं, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं। ऐश को सुहागन के अवतार में देख लोगों ने कहा था कि वो अभिषेक के लिए दुआएं मांगने गई थीं।

End of Photo Gallery

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited