अभिषेक बच्चन की दुल्हन बनने से इन हैंडसम हंक्स के साथ चला था Aishwarya Rai का चक्कर, लिस्ट देख होगी हैरानी

Aishwarya Rai's alleged love affairs: बॉलीवुड इंडस्ट्री के महानयक अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक संग सात फेरे लेने से पहले ऐश्वर्या राय ने इंडस्ट्री के कई एक्टर्स को डेट किया था। आइए इस लिस्ट पर डालें एक नजर...

इन एक्टर्स के दिलों से खेल चुकी हैं ऐश्वर्या राय
01 / 06

इन एक्टर्स के दिलों से खेल चुकी हैं ऐश्वर्या राय

Aishwarya Rai's alleged love affairs: बॉलीवुड इंडस्ट्री की खूबसूरत अदाकाराओं में से एक ऐश्वर्या राय बच्चन 1 नवंबर के दिन 50 साल की हो गई हैं। अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा ऐश्वर्या राय अक्सर लव-लाइफ के चलते चर्चा में रही हैं। फिल्मी करियर के दौरान ऐश्वर्या राय का नाम बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान से लेकर विवेक ओबेरॉय सहित कई एक्टर्स के साथ जुड़ा था। आइए ऐश्वर्या राय की लव-लाइफ पर डालें एक नजर...

ऐश्वर्या राय बच्चन और राजीव मूलचंदानी
02 / 06

ऐश्वर्या राय बच्चन और राजीव मूलचंदानी

बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने शुरुआती दिनों के दौरान ऐश्वर्या राय मॉडलिंग करती थीं। मॉडलिंग का समय ऐश्वर्या राय की मुलाकात मॉडल राजीव मूलचंदानी से हुई थी। 1994 में खबरें आई थीं कि राजीव ने ऐश्वर्या राय के लिए मनीषा कोइराला से ब्रेकअप कर लिया था। एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू के दौरान इन खबरों का खंडन किया था।

ऐश्वर्या राय और सलमान खान
03 / 06

ऐश्वर्या राय और सलमान खान

सलमान खान और ऐश्वर्या राय ने काफी समय से एक-दूसरे को डेट किया था। ऐश्वर्या ने संजय लीला भंसाली की फिल्म "हम दिल दे चुके सनम" की शूटिंग के दौरान सलमान को डेट करना शुरू किया। सलमान खान के गुस्सैल बर्ताव को देखते हुए ऐश्वर्या ने उनसे ब्रेकअप कर लिया था।

ऐश्वर्या राय और विवेक ओबेरॉय
04 / 06

ऐश्वर्या राय और विवेक ओबेरॉय

सलमान खान से ब्रेकअप होने के बाद ऐश्वर्या राय को बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय के रूप में नया प्यार मिला था। दोनों के इश्क के चर्चे इंडस्ट्री में आज भी होते अं। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान विवेक ने कहा था कि सलमान खान ने धमकाया, जब वो ऐश्वर्या को डेट कर रहे थे। मीडिया के सामने बात करना विवेक को बहुत भारी पड़ा था। इसके बाद ऐश्वर्या और विवेक भी अलग हो गए थे।

अभिषेक बच्चन की बनीं दुल्हन
05 / 06

अभिषेक बच्चन की बनीं दुल्हन

बता दें ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की प्रेम कहानी की शुरुआत 2005 में हो गई थी। अभिषेक ने 2007 में न्यूयॉर्क में एक प्रमोशनल ट्रिप के दौरान ऐश को प्रपोज किया था। इसके बाद 20 अप्रैल, 2007 को इस कपल ने शादी कर ली।

शादीशुदा लाइफ एन्जॉय कर रही हैं ऐश्वर्या
06 / 06

शादीशुदा लाइफ एन्जॉय कर रही हैं ऐश्वर्या

ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की शादी को 15 साल से ज्यादा हो गए हैं। दोनों अपनी शादीशुदा लाइफ में खुश हैं। ऐश और अभिषेक की एक बेटी भी है, जिसका नाम आराध्या है।

End of Photo Gallery

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited