अभिषेक बच्चन की दुल्हन बनने से इन हैंडसम हंक्स के साथ चला था Aishwarya Rai का चक्कर, लिस्ट देख होगी हैरानी

Aishwarya Rai's alleged love affairs: बॉलीवुड इंडस्ट्री के महानयक अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक संग सात फेरे लेने से पहले ऐश्वर्या राय ने इंडस्ट्री के कई एक्टर्स को डेट किया था। आइए इस लिस्ट पर डालें एक नजर...

01 / 06
Share

इन एक्टर्स के दिलों से खेल चुकी हैं ऐश्वर्या राय

Aishwarya Rai's alleged love affairs: बॉलीवुड इंडस्ट्री की खूबसूरत अदाकाराओं में से एक ऐश्वर्या राय बच्चन 1 नवंबर के दिन 50 साल की हो गई हैं। अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा ऐश्वर्या राय अक्सर लव-लाइफ के चलते चर्चा में रही हैं। फिल्मी करियर के दौरान ऐश्वर्या राय का नाम बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान से लेकर विवेक ओबेरॉय सहित कई एक्टर्स के साथ जुड़ा था। आइए ऐश्वर्या राय की लव-लाइफ पर डालें एक नजर...और पढ़ें

02 / 06
Share

ऐश्वर्या राय बच्चन और राजीव मूलचंदानी

बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने शुरुआती दिनों के दौरान ऐश्वर्या राय मॉडलिंग करती थीं। मॉडलिंग का समय ऐश्वर्या राय की मुलाकात मॉडल राजीव मूलचंदानी से हुई थी। 1994 में खबरें आई थीं कि राजीव ने ऐश्वर्या राय के लिए मनीषा कोइराला से ब्रेकअप कर लिया था। एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू के दौरान इन खबरों का खंडन किया था।और पढ़ें

03 / 06
Share

ऐश्वर्या राय और सलमान खान

सलमान खान और ऐश्वर्या राय ने काफी समय से एक-दूसरे को डेट किया था। ऐश्वर्या ने संजय लीला भंसाली की फिल्म "हम दिल दे चुके सनम" की शूटिंग के दौरान सलमान को डेट करना शुरू किया। सलमान खान के गुस्सैल बर्ताव को देखते हुए ऐश्वर्या ने उनसे ब्रेकअप कर लिया था।और पढ़ें

04 / 06
Share

ऐश्वर्या राय और विवेक ओबेरॉय

सलमान खान से ब्रेकअप होने के बाद ऐश्वर्या राय को बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय के रूप में नया प्यार मिला था। दोनों के इश्क के चर्चे इंडस्ट्री में आज भी होते अं। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान विवेक ने कहा था कि सलमान खान ने धमकाया, जब वो ऐश्वर्या को डेट कर रहे थे। मीडिया के सामने बात करना विवेक को बहुत भारी पड़ा था। इसके बाद ऐश्वर्या और विवेक भी अलग हो गए थे।और पढ़ें

05 / 06
Share

अभिषेक बच्चन की बनीं दुल्हन

बता दें ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की प्रेम कहानी की शुरुआत 2005 में हो गई थी। अभिषेक ने 2007 में न्यूयॉर्क में एक प्रमोशनल ट्रिप के दौरान ऐश को प्रपोज किया था। इसके बाद 20 अप्रैल, 2007 को इस कपल ने शादी कर ली।और पढ़ें

06 / 06
Share

शादीशुदा लाइफ एन्जॉय कर रही हैं ऐश्वर्या

ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की शादी को 15 साल से ज्यादा हो गए हैं। दोनों अपनी शादीशुदा लाइफ में खुश हैं। ऐश और अभिषेक की एक बेटी भी है, जिसका नाम आराध्या है।और पढ़ें