पति के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर अंदर ही अंदर घुटती रहीं ये 8 हसीनाएं, परिवार की खातिर ऐश्वर्या ने भी पिए आंसू

Bollywood and TV Actresses Had To Deal With Husband Extra Marital Affair: बॉलीवुड और टीवी की कई हसीनाएं ऐसी हैं जिन्हें पति के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर अपने आंसू पीने पड़े थे। इस लिस्ट में ऐश्वर्या राय से लेकर काजोल तक का नाम शामिल है। टीवी एक्ट्रेसेस भी इस चीज से गुजर चुकी हैं।

पति के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर इन हसीनाओं को छुपाने पड़े आंसू
01 / 09

पति के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर इन हसीनाओं को छुपाने पड़े आंसू

Bollywood and TV Actresses Had To Deal With Husband Extra Marital Affair: एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर किसी भी शादी को बर्बाद करने के लिए काफी होता है। लेकिन हमारी बॉलीवुड और टीवी की कई एक्ट्रेसेस ऐसी हैं जिन्हें पति के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर अपने आंसू छुपाने पड़े। इस लिस्ट में ऐश्वर्या राय से लेकर ट्विंकल खन्ना तक शामिल हैं। वहीं अब ऐश्वर्या राय को इस चीज से गुजरना पड़ रहा है। तो चलिए एक नजर डालते हैं उन बॉलीवुड और टीवी एक्ट्रेसेस पर-और पढ़ें

बरखा बिष्ट Barkha Bisht
02 / 09

बरखा बिष्ट (Barkha Bisht)

बरखा बिष्ट को पति इंद्रनील सेनगुप्ता के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को झेलना पड़ा था। लेकिन अब बरखा और इंद्रनील का तलाक हो चुका है। बता दें कि इंद्रनील सेनगुप्ता का नाम ईशा साहा के साथ जुड़ा था।

काजोल Kajol
03 / 09

काजोल (Kajol)

बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल भी अपने पति अजय देवगन के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर जैसी चीजों से गुजर चुके हैं। खबरों की मानें तो 'वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई' के दौरान अजय देवगन का नाम कंगना रनौत के साथ जुड़ा था।

ट्विंकल खन्ना Twinkle Khanna
04 / 09

ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna)

एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना भी पति अक्षय कुमार के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को झेलकर बैठी हैं। अक्षय कुमार का नाम प्रियंका चोपड़ा और कैटरीना कैफ के साथ जुड़ा था। कैटरीना कैफ के साथ कई सालों तक तो अक्षय ने काम भी नहीं किया था।

गौरी खान Gauri Khan
05 / 09

गौरी खान (Gauri Khan)

बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान का नाम प्रियंका चोपड़ा संग जुड़ा था। आज भी दोनों के किस्से सुनने को मिलते हैं। लेकिन इस दौरान गौरी खान को परिवार की खातिर अपनी हिम्मत बांधनी पड़ी थी।

जेनिफर विंगेट Jennifer Winget
06 / 09

जेनिफर विंगेट (Jennifer Winget)

जेनिफर विंगेट भी अपनी शादी में पति के धोखे से गुजर चुकी हैं। दरअसल, करण सिंह ग्रोवर ने बिपाशा बसु की खातिर जेनिफर विंगेट को धोखा दिया था। इस बात से एक्ट्रेस बिल्कुल टूट गई थीं।

हेमा मालिनी Hema Malini
07 / 09

हेमा मालिनी (Hema Malini)

बॉलीवुड एक्ट्रेस हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की प्रेम कहानी तो खूब चर्चा में रही है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो हेमा संग शादी के बाद भी धर्मेंद्र का नाम अनीता राज के साथ जुड़ा था।

डिंपल कपाड़िया Dimple Kapadia
08 / 09

डिंपल कपाड़िया (Dimple Kapadia)

एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया ने आंखों के सामने राजेश खन्ना को दूसरी एक्ट्रेस के साथ देख लिया था। इसपर एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया उन्हें बिना बताए ही मॉरिशस से वापिस आ गई थीं। तब से ही उनके रिश्ते में खटास पड़नी शुरू हो गई थी।

ऐश्वर्या राय Aishwarya Rai
09 / 09

ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai)

इन दिनों अभिषेक बच्चन का नाम निमृत कौर के साथ जुड़ रहा है। बताया जा रहा है कि अभिषेक बच्चन का निमृत कौर के साथ अफेयर शुरू हो गया था। इसके बाद से ही उनके और ऐश्वर्या राय की तलाक की अटकलें फिर से शुरू हो गई हैं। हालांकि ऐश्वर्या राय ने इस मामले पर अभी तक कुछ भी नहीं कहा है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited