प्यार में बड़े ही बदनसीब निकले सलमान खान, कई हसीनाओं संग अफेयर रहने के बाद भी अकेला है बॉलीवुड का 'टाइगर'
Salman Khan's Affairs: सलमान खान आज यानी 27 दिसंबर के दिन 59 साल के हो गए हैं। अभिनेता की लव-लाइफ खूब रंगीन रही है। ऐश्वर्या राय से लेकर कैटरीना कैफ सहित कई हसीनाओं को सलमान खान ने डेट किया था लेकिन किसी के साथ भी उनका रिश्ता टिक नहीं पाया। आइए देखें ये पूरी लिस्ट...

आज भी सुनसान पड़ी है सलमान खान की लव-लाइफ...
Salman Khan's Love Life: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) आज अपना 59वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। 59 साल की उम्र में भी सलमान खान एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के मोस्ट एलिजेबल बैचलर हैं। अभी की जिंदगी में कई हसीनाओं ने एंट्री ली लेकिन भाईजान का रिश्ता किसी के साथ भी मंडप तक नहीं पहुंच पाया। आज हम अपनी इस रिपोर्ट में आपको सलमान खान की लिंकअप्स के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए इस लिस्ट पर डालें एक नजर...

संगीता बिजलानी (Sangeeta Bijlani)
1980 के दशक में 'मिस इंडिया' का खिताब जीतने वाली संगीता बिजलानी को सलमान खान ने एक समय डेट किया था। दोनों की शादी भी होने वाली थी लेकिन अचानक ये कपल अलग हो गया।

सोमी अली (Somy Ali)
सलमान खान और सोमी अली का रिश्ता लगभग 6 सालों तक रहा था। सोमी अली ने सलमान खान के बर्ताव को देखते हुए अभिनेता से अलग होने का फैसला कर लिया था।

ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai)
सलमान खान और ऐश्वर्या राय का रिलेशनशिप बॉलीवुड के सबसे चर्चित अफेयर्स में से एक रहा है। ऐश्वर्या ने सलमान खान से अलग होने के बाद उनपर मारपीट और गलत बर्ताव करने के आरोप लगाए थे।

फारिया आलम (Faria Alam)
बहुत कम लोग यह जानते हैं कि 90 के दशक में कथित तौर पर सलमान खान ने फारिया आलम को भी डेट किया था। रिपोर्ट्स की मानें तो फारिया आलम बांग्लादेश के पूर्व फुटबॉल एसोसिएशन की सचिव रही हैं।

कैटरीना कैफ (Katrina Kaif)
ऐश्वर्या राय से अलग होने के सालों बाद सलमान खान की जिंदगी में कैटरीना कैफ ने एंट्री मारी थी। रणबीर संग अफेयर होने के बाद सलमान खान और कैटरीना कैफ के रिश्ते का भी अंत हो गया था।

यूलिया वंतूर (Iulia Vantur)
सलमान खान की जिंदगी में रोमानियाई ब्यूटी यूलिया वंतूर ने भी दस्तक दी। सलमान के परिवार के साथ यूलिया का बहुत करीबी रिश्ता है। दोनों को कई मौकों पर साथ में देखा गया है। हालांकि सलमान और यूलिया ने अपने रिश्ते पर कभी बात नहीं की।

पूजा हेगड़े (Pooja Hegde)
कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया था कि सलमान खान और पूजा हेगड़े एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। बाद में पता चला कि यह केवल अफवाहें थीं।

2 राज्य, 11 स्टेशन, 120 KM की रफ्तार, चंद घंटे में पहुंचेंगे UP से बिहार; CM सिटी से चलेगी गोरखपुर-पाटलिपुत्र वंदे भारत

इंग्लैंड को हराने के लिए विराट कोहली और रोहित शर्मा ने शुभमन गिल को दी ये सलाह

परमाणु बम से भी सुरक्षित... अमेरिका ने उतारा 'प्रलय' का विमान; सीना तानकर भरता है फर्राटा

मैदान की सफाई करते थे पिता, बेटे ने टेस्ट में 23 चौके जड़कर श्रीलंका की बचाई लाज

कब और क्यों होती है प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग? पायलट किन चीजों पर रखता है पैनी नजर

UP : कौशांबी में बड़ा रोड एक्सीडेंट, नेशनल हाईवे पर डंपर से टकराई कार; 5 लोगों की मौत

Monsoon 2025: दरवाजे पर आ गया मानसून, बादल बरसेंगे झूम-झूम; मौसम विभाग ने दी बड़ी चेतावनी

विधानसभा उपचुनावों में हुई कई ऐतिहासिक पहलों की शुरुआत, मोबाइल रखने के लिए विशेष व्यवस्था

इजरायल-ईरान संघर्ष में अमेरिका की एंट्री होगी या नहीं? ट्रंप दो हफ्तों में लेंगे फैसला; व्हाइट हाउस का बड़ा बयान आया सामने

अनंतनाग में तकनीक का मिला साथ; इस प्रणाली की मदद से पकड़ा गया आतंकियों का मददगार
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited