Ajay Devgn Affairs: बड़े दिलफेंक आशिक हैं अजय देवगन, एक अफेयर के चलते शादीशुदा जिंदगी में मचा गया था कोहराम

​Ajay Devgn Affairs: बॉलीवुड के बेस्ट एक्टर में से एक अजय देवगन आज अपना 56वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। एक्टर ने अपने दम पर बॉलीवुड को शानदार फिल्में दी है। एक्टर ने साल 1991 में फिल्मों में कदम रखा था। उन्होंने ‘फूल और कांटे’ से बॉलीवुड में एंट्री की थी। उनकी पहली ही मूवी बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी।


Ajay Devgn Affairs बड़े दिलफेंक आशिक हैं अजय देवगन एक अफेयर के चलते शादीशुदा जिंदगी में मचा गया था कोहराम
01 / 07

Ajay Devgn Affairs: बड़े दिलफेंक आशिक हैं अजय देवगन, एक अफेयर के चलते शादीशुदा जिंदगी में मचा गया था कोहराम

Ajay Devgn Affairs: बॉलीवुड के बेस्ट एक्टर में से एक अजय देवगन आज अपना 56वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। ​अजय देवगन का नाम बेस्ट एक्टर के साथ-साथ एक दिलफेंक आशिक के लिए भी जाना जाता है। एक्टर का नाम काफी एक्ट्रेस के साथ जुड़ा है। ऐसा कहा जाता है कि एक्टर ने शादी के बाद भी एक हसीना के साथ अफेयर रखा था, जिसके बाद उनकी शादीशुदा जिंदगी में काफी ज्यादा तमाशा हुआ था। आइए जानते हैं कि अजय देवगन का नाम किन-किन एक्ट्रेस के साथ जुड़ा था।

अजय देवगन और रवीना टंडन  Ajay Devgn-Raveena Tandon
02 / 07

अजय देवगन और रवीना टंडन ( Ajay Devgn-Raveena Tandon)

अजय देवगन और रवीना टंडन का अफेयर 1994 की सुपरहिट फिल्म दिलवाले की शूटिंग के दौरान शुरू हुआ था, लेकिन जब अजय की लाइफ में दूसरी हसीना की एंट्री हुई तो रवीना टंडन और अजय देवगन की दूरी बढ़ गई।

अजय देवगन-करिश्मा कपूर  Ajay Devgn-Karishma Kapoor
03 / 07

अजय देवगन-करिश्मा कपूर ( Ajay Devgn-Karishma Kapoor)

कई रिपोर्ट ऐसा दावा करती है कि अजय देवगन और रवीना टंडन के अलगाव का एक कारण करिश्मा कपूर थीं। करिश्मा कपूर और अजय देवगन का अफेयर 1992 से 1995 के बीच रहा था। दोनों शादी भी करना चाहते थे, लेकिन कपल की शादी नहीं हुई।

अजय देवगन-कंगना रनौत  Ajay Devgn-Kangana Ranaut
04 / 07

अजय देवगन-कंगना रनौत ( Ajay Devgn-Kangana Ranaut)

फिल्म वन्स अपॉन एक टाइम इन मुंबई की शूटिंग के दौरान अजय और कंगना के बीच नजदीकियां बढ़ गई थी। इस बात की जानकारी जब पत्नी काजोल हुई थी तो काजोल ने कंगना को धमकी तक दे दी थी। साथ ही अजय को कहा था कि ये बंद नहीं हुआ तो वो घर छोड़ कर चले जाएगी।

अजय देवगन-तब्बू  Ajay Devgn- Tabbu
05 / 07

अजय देवगन-तब्बू ( Ajay Devgn- Tabbu)

तब्बू और अजय देवगन बचपन से ही एक-दूसरे को जानते हैं और उनके बीच गहरी दोस्ती रही है। ऐसा कहा जाता है कि एक्ट्रेस को अजय से तगड़ा प्यार हो गया था।तब्बू ने एक बार मजाकिया अंदाज में कहा था कि अजय उनके सिंगल रहने का कारण है।

अजय देवगन-मनीषा कोइराला Ajay Devgn-Manisha Koirala
06 / 07

अजय देवगन-मनीषा कोइराला (Ajay Devgn-Manisha Koirala)

अजय देवगन का नाम मनीषा कोइराला के साथ भी जुड़ चुका है। कई मीडिया रिपोर्ट्स दावा करती है कि मनीषा कोइराला की वजह से करिश्मा कपूर और अजय देवगन के रिश्ते में दरार आ गई थी।

अजय देवगन-काजोल  Ajay Devgn-Kajol
07 / 07

अजय देवगन-काजोल ( Ajay Devgn-Kajol)

काजोल और अजय की पहली मुलाकात साल 1992 के आस-पास फिल्म हलचल के सेट पर हुई थी। दोनों ने शादी करने से पहले कई सालों तक एक दूसरे को डेट किया था। अजय देवगन और काजोल ने 1999 में शादी रचाई थी।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited