Kajol-Ajay Love Story: बाप के खिलाफ जाकर काजोल ने बसाया था अजय के साथ अपना घर, पति ने पहली नजर में कर दिया था रिजेक्ट
काजोल देवगन और अजय देवगन बॉलीवुड के पावर कपल कहे जाते हैं। दोनों की जोड़ी फैंस को खूब पसंद करते हैं , क्या आप जानते हैं कैसे शुरू हुई थी इनकी प्रेम कहानी। फिल्मी दुनिया के इन सितारों की कहानी भी फिल्मी ही है।


अजय और काजोल की प्रेम कहानी
बॉलीवुड के पावर कपल अजय देवगन और काजोल देवगन कपल गोल सेट करते हैं। एक-दूसरे के लिए जान देने को तैयार इन स्टार्स की जोड़ी फैन फेवरेट है। अजय और काजोल की प्रेम कहानी बेहद प्यारी है। दोनों शुरुआत में एक-दूसरे को पसंद नहीं करते थे। तकरार से शुरू हुई ये दोस्ती कब प्यार में बदल गई पता ही नहीं चला और आज दोनों साथ में अपनी दुनिया बसाए हुए हैं। यहां पढ़ें इनकी पूरी प्रेम कहानी


पहली मुलाकात
अजय और काजोल की पहली मुलाकात फिल्म हलचल के सेट पर हुई थी। इस फिल्म के सेट पर ही काजोल अजय पहली बार मिले थे, इससे पहले वह एक-दूसरे को केवल जानते थे। फिल्म 1995 में आई थी, जिसमें इनकी जोड़ी को खूब पसंद किया गया था।
नहीं आए थे पसंद
अजय देवगन बेहद शांत इंसान हैं, उन्हें ज्यादा बात करना पसंद नहीं है। इसी के विपरीत काजोल बॉलीवुड की चुलबुली लड़की है जो हर किसी से बात करती है। काजोल और अजय एक दूसरे से बिल्कुल अलग थे, यही कारण था कि अजय को काजोल पसंद नहीं आई थी।
न मिलने का कर लिया था फैसला
अजय ने फैसला कर लिया था कि वह दोबारा काजोल से नहीं मिलने वाले, लेकिन सेट पर शूट करते-करते दोनों एक-दूसरे के साथ समय बिताने लगे और इनकी दोस्ती हो गई।
4 साल तक किया डेट
काजोल और अजय ने 4 साल तक एक-दूसरे को डेट किया था। हालांकि इस बात की खबर सभी को नहीं लग पाई। डेट करने के बाद काजोल ने शादी करने का फैसला कर लिया था। हालांकि उस समय काजोल अपने करियर की पीक पर थी।
शादी में हुआ हंगामा
काजोल और अजय की शादी का सारा काम काजोल की बहनों ने संभाला था। शादी में केवल 50 से 60 लोग ही आए थे। ये एक सीक्रेट मेरिज थी। दोनों की शादी की खबर अचानक ही फैंस को मिली थी।
नहीं माने थे पिता
काजोल के पिता शादी के लिए तैयार नहीं थे। उनका कहना था कि अभी तुम छोटी हो और वह तुमसे बिल्कुल अलग है। काजोल ने बताया था कि परिवार-रिश्तेदार सभी यही कहते थे कि तुम्हारी शादी ज्यादा दिन नहीं चलेगी।
हैप्पी फैमिली
काजोल और अजय देवगन आज हैप्पी मैरीड कपल हैं। दोनों की शादी को 25 साल हो गए हैं। कपल एक बेटी निशा और युग के पेरन्ट हैं। अजय देवगन अपने परिवार को सिर-आंखों पर रखते हैं।
375 करोड़ में तैयार हुई Housefull 5 का आधा बजट खाकर बैठे हैं अक्षय कुमार, बाकी स्टार्स को प्रसाद में मिले फूटे हुए लड्डू
IPL खिताब जीतने वाली RCB का अकेला खिलाड़ी जो चौथी बार बन गया चैंपियन
विराट कोहली की जवानी पर शिकंजा कसने चली थीं ये 5 हसीनाएं... बुरी तरह हुईं फेल, आखिर में अनुष्का शर्मा ने कसी लगाम
आप के घर के आस-पास रहने वाले इस जीव के होते हैं 25 हजार दांत, सच्चाई जान धरती हिल जाएगी
नन्हे-मुन्नों को लेकर दोस्तों के साथ डे आउट पर निकलीं Shraddha Arya, मॉमी ड्यूटी के साथ जमकर किया एन्जॉय
Ganga Dussehra 2025 Rangoli Design: मां गंगा के आशीर्वाद से जगमग होगा आंगन, बस गंगा दशहरा पर बनाएं ऐसी सिंपल, लेटेस्ट रंगोली डिजाइन
दुनिया के सबसे ऊंचे रेल पुल चिनाब रेल ब्रिज का उद्घाटन करेंगे PM मोदी, जानिए इसकी खासियत
संसद का मॉनसून सत्र 21 जुलाई से 12 अगस्त तक, ऑपरेशन सिंदूर समेत कई अहम बिलों पर हो सकती है चर्चा
5 June 2025 Panchang: आज गंगा दशहरा पर होगी राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा, जानें शुभ मुहूर्त समेत पूरा पंचांग
बिजली बिल जीरो, ठंडक फुल! जानें सोलर AC क्या है और क्यों है ये नॉर्मल एसी से बेहतर
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited