Akshay Kumar की डूबती नैया की पतवार बनेगी प्रियदर्शन की हॉरर कॉमेडी, इन 5 फिल्मों से कहलाएंगे ब्लॉकबस्टर कुमार
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की पिछली सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिट गई है। एक्टर ने हाल ही में अपनी अपकमिंग हॉरर कॉमेडी फिल्म का ऐलान किया है। इस फिल्म को प्रियदर्शन बना रहे हैं। आइए जानते हैं एक्टर की कौन-कौन सी फिल्में पाइपलाइन में हैं।
खिलाड़ी कुमार की इन 5 फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर मचेगा तूफान
अक्षय कुमार के सितारे गर्दिश में चल रहे हैं। एक्टर की फिल्में लगातार बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो रही है। इसके बावजूद एक्टर फैंस को एंटरटेन कर रहे हैं। एक्टर ने अपने जन्मदिन से पहले ही अपकमिंग अनटाइटल्ड फिल्म का मोशन टीजर शेयर कर दिया है। एक्टर एक बार फिर हॉरर कॉमेडी फिल्म में नजर आएंगे। इस फिल्म को प्रियदर्शन बना रहे हैं। इससे पहले भी प्रियदर्शन और अक्षय ने साथ में भूल भुलैया, हेरा फरी समेत कई हिट फिल्मों में काम किया है। 14 साल बाद दोनों फिर साथ काम करने वाले हैं।
प्रियदर्शन लाएंगे अक्षय के अच्छे दिन
प्रियदर्शन और अक्षय की हिट जोड़ी ने साथ में कई फिल्मों में काम किया है। फैंस को उम्मीद है कि प्रियदर्शन की फिल्म से खिलाड़ी कुमार फिर बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा देंगे।
हॉरर फिल्म में आएंगे नजर
अक्षय ने हॉरर कॉमेडी फिल्म का मोशन टीजर शेयर किया है। एक्टर ने अभी तक अपनी फिल्म के नाम का ऐलान नहीं किया है। बर्थडे पर एक्टर शेयर करेंगे फिल्म का पोस्टर।
स्काई फोर्स
अक्षय की स्काई फोर्स अगले साल गणतंत्र दिवस पर रिलीज होगी। फिल्म में एक्टर एयरफोर्स ऑफिसर की भूमिका में दिखाई देंगे। फिल्म में अक्षय के साथ सारा अली खान, निमृत कौर समेत कई कलाकार मुख्य भूमिका निभाएंगे।
जॉली एलएलबी 3
अक्षय जॉली एलएलबी 3 में अरशद वारसी के साथ नजर आएंगे। फिल्म के दोनों पार्ट्स को लोगों ने खूब पसंद किया था।
हाउसफुल 5
अक्षय कुमार की हाउसफुल 5 को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड है। इस फिल्म को साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस कर रहे हैं।
वेलकम टू द जंगल
एक्टर टू द जंगल में दिखाई देंगे। इस फिल्म में एक्टर के साथ कई कलाकार मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। ये एक मल्टी स्टारर कॉमेडी मूवी है।
खेल खेल में
अक्षय कुमार की आखिर फिल्म खेल खेल में थी। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप हो गई। फिल्म अपना बजट तक नहीं निकाल पाई।
उत्तराखंड के तीन सबसे बड़े मॉल, जानें नाम
Sep 18, 2024
ChatGPT ने बनाई अब तक की सबसे शानदार IPL प्लेइंग 11, टीम में 5 विदेशी खिलाड़ी
IPL 2025 की ड्रीम टीम, हर एक खिलाड़ी है मैच विनर
पाकिस्तान की आलिया भट्ट है ये हसीना.. एक मुस्कान के आगे ढेर हैं चाहने वाले, इंडिया में भी गजब दीवानगी
IPL 2025 कब होगा मेगा ऑक्शन, आया बड़ा अपडेट
India Fastest Metro...आ गई भारत की सबसे तेज रफ्तार भरने वाली मेट्रो, चंद मिनट में नाप देंगे शहर का ओर-छोर
© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited