शादी की शहनाई बजने से पहले इन हसीनाओं के घर गूंजने वाली थी बच्चे की किलकारी, हमेशा के लिए लग गया बिन ब्याही मां का ठप्पा
बॉलीवुड इंडस्ट्री में कुछ घटनाएं बाकि दुनिया से हटकर होती हैं। और जब भी कुछ ऐसा होता है वह जनता से बिल्कुल नहीं छिप पाता है, आज हम आपको इंडस्ट्री की उन हसीनाओं के बारे में बताने जा रहे हैं जो शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थी। इन्होंने शादी के कुछ महीने बाद ही बच्चे को जन्म दे दिया था।

बिन ब्याही मां बनी ये हसीनाएं
भारत में शादी से पहले प्रेग्नेंट होना और मां बनना बहुत बड़ी बात मानी जाती है। देश के कई हिस्सों में तो इसे शर्म की बात भी कहा जाता है। ये चीज़े बॉलीवुड इंडस्ट्री से दूर नहीं रही हैं। फिल्म इंडस्ट्री में भी कुछ ऐसी हसीनाएं हैं जिन्होंने दुनिया के उसूलों की परवाह न करते हुए शादी से पहले बच्चा करने का फैसला किया। हालांकि प्रेग्नेंट होने पर इन्होंने जल्दबाजी में शादी जरूर कर ली थी।

महिमा चौधरी ( Mahima Choudhary)
बॉबी मुखर्जी से शादी करने से पहले ही महिमा प्रेग्नेंट हो गई थी। हालांकि उन्होंने इस खबर को छिपाने की बहुत कोशिश की लेकिन शादी के कुछ महीने बाद ही इन्हें बेटी हो गई थी। बाद में पता चला कि प्रेग्नेंसी की वजह से उन्होंने शादी करने का फैसला किया था।

श्रीदेवी ( Sri Devi)
बोनी कपूर संग शादी करने से पहले श्रीदेवी प्रेग्नेंट हो गई थी। जब उनकी शादी हुई तो उनके पेट में 7 महीने की जान्हवी कपूर थी। श्रीदेवी ने बाद में खुद इस बात का खुलासा किया था।

नेहा धूपिया ( Neha Dhupiya)
नेहा धूपिया ने जिस तरह से जल्दबाजी में अंगद बेदी से शादी की थी उसकी वजह बाद में पता चली। दरअसल नेहा प्रेग्नेंट थी। शादी के 6 महीने बाद ही नेहा ने बेटी को जन्म दे दिया था ।

नीना गुप्ता ( Neena Gupta)
अभिनेत्री नीना गुप्ता की लाइफ हमेशा विवादों से भरी रही। उन्होंने वेस्टइंडीज के क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स से प्यार किया था। शादी से पहले ही नीना प्रेग्नेंट हो गई थी और क्रिकेटर ने शादी करने से इंकार कर दिया था। हालांकि उन्होंने बिना शादी के मसाबा को जन्म दिया। आज उनकी बेटी की भी एक बेटी है।

स्वरा भास्कर ( Swara Bhaskar)
अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने राजनेता फवाद अहमद से शादी की थी। शादी के वक्त वह प्रेग्नेंट थी। क्योंकि शादी को 9 महीने भी पूरे नहीं हुए थे उनके घर में बेटी ने जन्म ले लिया था।

आलिया भट्ट ( Alia Bhatt)
जब आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर से शादी की थी तब वह एक महीने की प्रेग्नेंट थी। शादी के 7 महीने बाद ही उनके घर राहा आ गई थी। कहा जाता है कि प्रेग्नेंसी की वजह से ही कपल ने जल्दी शादी की थी।

लीजा हेडन ( Lisa Hyden)
लीजा की शादी की खबर ने सबको चौका दिया था। उन्होंने अचानक से ही यह न्यूज दी थी कि वह शादी करने जा रही है। जैसे ही शादी हुई लीजा ने बता दिया कि वह प्रेग्नेंट हैं। हालांकि शादी के कुछ ही महीनों बाद उन्होंने बेटे को जन्म दिया।
ये है कानपुर का गोवा, नजारा देख झूम उठेगा दिल
Jul 3, 2025

IQ Test: निशानेबाजी में नंबर वन कहलाने वाले ही 254 की भीड़ में 264 ढूंढ़ पाएंगे, दम है तो खोजें

नीता अंबानी के दिन की शुरुआत होती है इस लाल जूस के साथ, यूं ही फिटनेस में नहीं देती बहुओं को मात

टेस्ट में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले टॉप-7 भारतीय, किस पायदान पर पहुंचे गिल

ऑस्ट्रेलिया के लिए परेशानी का सबब बना 38 वर्षीय खिलाड़ी, वेस्टइंडीज के सामने कटाई नाक

12वीं के बाद नौकरी के लिए बेस्ट हैं ये 5 डिप्लोमा कोर्स, मिलेगी लाखों वाली नौकरी

राजस्थान का मौसम 4-July-2025: राजस्थान में नहीं बंद हो रहे छाते, राज्य भर में मानसून झमाझम; कई जिलों में बारिश का अलर्ट

Viral Video: क्लासरूम में स्टूडेंट्स के रैंप वॉक का वीडियो वायरल, देखकर हर कोई कर रहा क्यूटनेस की तारीफ

Maa Box Office collection day 7: काजोल की फिल्म 'मां' ने पार किया 25 करोड़ रुपये का आंकड़ा, जानिए सातवें दिन कितनी हुई कमाई

'हमारे लिए अब चंदा मामा दूर के नहीं...', त्रिनिदाद और टोबैगो में PM मोदी बोले- हम सिर्फ खून और सरनेम से नहीं जुड़े

बिहार का मौसम 4-July-2025: बिहार में मानसून बढ़ा रहा चिंता, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़ का बढ़ा खतरा
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited