मां अल्का याग्निक की परछाई है बेटी सायशा कपूर, लाइमलाइट से दूर रहकर बिजनेस से कमाती है लाखों
गायिका अल्का याग्निक जितना लाइमलाइट में रहती है उतना ही दूर उनकी बेटी सायशा रहती है। बेहद कम लोग ही जानते हैं कि अल्का की बेटी क्या करती है और कहां रहती हैं।

कौन है अलका याग्निक की बेटी
अपनी मधुर आवाज से सबको दीवाना बनाने वाली अलका याग्निक पर्सनल लाइफ को दूर ही रखना पसंद करती हैं। उनकी एक बेटी है जिसका नाम सायशा कपूर है। अल्का की बेटी भी अपनी माँ की तरह लाइमलाइट से दूर रहती है। सायशा को देखकर लगता है कि वह अपनी माँ की कार्बन कॉपी है। आइए आपको बताते हैं क्या काम करती है अल्का की बेटी और कहाँ रहती है।

अल्का की एकलौती औलाद
सायशा कपूर अल्का यागनिक की एकलौती औलाद है। अल्का और नीरज कपूर की एक ही बेटी जो बिल्कुल अपनी माँ जैसी नजर आती है। सायशा लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती है।

मां की कॉपी
अल्का यागनिक के बेटी अपनी मां की कॉपी लगती है। उन्हें देखकर लगता है कि हूबहू अपनी मां जैसी है। हालांकि सायशा सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहती है।

इतनी पढ़ी लिखी है सायशा
सायशा कपूर उच्च शिक्षित हैं और उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ़ मार्केटिंग और स्पेन के मार्बेला में लेस रोचेस इंटरनेशनल स्कूल ऑफ होटल मैनेजमेंट से कॉलेज की पढ़ाई पूरी की है। उन्होंने मार्केटिंग फॉर हॉस्पिटैलिटी में एमबीए किया है। सायशा कपूर मुंबई में बोवेडा बिस्ट्रो की मालकिन हैं।

2017 में की शादी
सायशा कपूर ने 2017 में धूम-धाम से शादी की थी। सायशा ने अपने लॉंग टर्म बॉयफ्रेंड अमित देसाई संग फेरे लिए थे। सायशा कपूर की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी।

सिम्पल शादी
अल्का ने अपनी बेटी की शादी बेहद सिम्पल अंदाज में की थी। हल्दी-मेहंदी से लेकर सभी रस्में घर पर ही हुई थी। अल्का की बेटी ने शादी में लाल लहंगा पहना था।

बिजनेस करती है सायशा
एक साक्षात्कार में उन्होंने अपने रेस्तरां के बारे में बात करते हुए बताया था कि "मुझे लगता है कि यह एक ऐसी जगह है जहाँ आप किसी भी समय भोजन कर सकते हैं। यह खाने में नयापन लाता है, फिर भी आरामदायक है। उनका अपना रेस्तरा है, सायशा कपूर अपने पति के साथ मुंबई में रहती हैं और उन्हें यात्रा करना, पढ़ना और खाना बनाना पसंद है।

कौन हैं सायशा के पिता
जिन्हें नहीं पता, उन्हें बता दें कि अलका याग्निक ने 1989 में शिलॉन्ग के व्यवसायी नीरज कपूर से शादी की थी, लेकिन यह जोड़ा 29 साल से भी ज़्यादा समय से लॉन्ग-डिस्टेंस मैरिज में है। अल्का जहां अपनी बेटी के साथ मुंबई में रहती है वहीं उनके पिता शिलॉन्ग में रहते हैं।

अल्का को हुई ये बीमारी .
बताते चले कि हाल ही में खबर सामने आई है कि सिंगर अलका याग्निक को वायरल अटैक के बाद सुनने में परेशानी हो रही है। उन्हें हीरिंग डिसॉर्डर हो गया है, जिसकी वजह से उन्हें साफ सुनाई नहीं दे रहा। इसकी जानकारी खुद अल्का ने दी है।
चांद की तरह चमकी आयशा खान, हुस्न देख गदगद हुए फैंस
May 28, 2025

कौन हैं जितेश शर्मा, 51 मिनट में बदल दिया IPL का इतिहास, इनको मानते हैं अपना गुरु

Fashion Flashback: कभी सास-ससुर संग कान्स में फैशन क्वीन बनीं फिरती थी ऐश्वर्या राय, आराध्या नहीं पति का हाथ पकड़-पकड़कर ऐसे देती थी पोज

प्रेमानंद महाराज के अनुसार ये 8 लक्षण बताते हैं कि भगवान आपके साथ हैं

पृथ्वी के इस हिस्से में सोना ही सोना, सतह पर लीक हो रहा गोल्ड, वैज्ञानिकों का खुलासा

फिर टूटा एलन मस्क का सपना, SpaceX के विशालकाय रॉकेट स्टारशिप का 9वां टेस्ट भी हुआ फेल

फाइटर प्लेन के लिए क्यों अहम है 'सोर्स कोड'? जानें मिसाइल लगाने से लेकर उसके अपग्रेडेशन में क्या है इसकी भूमिका

छपरा में Double Murder... गोदरेज शोरूम के मालिक और दोस्त की गोली मारकर हत्या, आपसी विवाद की आशंका

'Housefull 5' के लिए ली गई फीस के सवाल पर Akshay Kumar ने किया चौंकाने वाला खुलासा, बोले 'मैंने बहुत पैसे लिए...'

लखनऊ में पुलिस एनकाउंटर; मुठभेड़ में दुष्कर्मी गिरफ्तार, मासूम को मिला न्याय

Surya Grahan 2025: क्या आज सूर्य ग्रहण लग रहा है? जान लें साल के दूसरे सूर्य ग्रहण की सही तारीख और टाइम
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited