कपूर खानदान की वो बहू जिसने शादी से पहले रखी थी किचन में कदम न रखने की शर्त, एक दिन के अंदर-अंदर करनी थी शादी

बॉलीवुड के मिस्टर इंडिया अनिल कपूर के डैशिंग लुक के पीछे पूरा भारत दीवाना हुआ करता था। अनिल कपूर अपनी फिल्मों से लड़कियों के बीच खूब पॉपुलर थे, लेकिन उनके दिल में बसती थी सुनीता। अनिल और सुनीता के बीच प्यार इतना गहरा था कि आज भी इनकी स्टोरी सुनकर किसी को विश्वास नहीं होता कि ऐसा भी हो सकता है।

अनिल कपूर और सुनीता की अनोखी प्रेम कहानी
01 / 08

अनिल कपूर और सुनीता की अनोखी प्रेम कहानी

अनिल कपूर और सुनीता कपूर की शादी को करीब 41 साल होने वाले हैं। इंडस्ट्री का ये एक ऐसा कपल है जिसने एक-दूसरे का कदम-कदम पर साथ दिया। सुनीता कपूर ने अनिल कपूर का हाथ उस समय थामा था जब उन्हें कोई भी नहीं जानता था। अनिल और सुनीता ने 11 साल तक एक-दूसरे को डेट किया था और प्यार की ऐसी मिशाल पेश की थी कि आज भी लोग इनके साथ की दात देते हैं। आइए आपको बताते हैं कैसे शुरू हुई ये प्रेम कहानी

अनोखी है अनिल कपूर-सुनीता कपूर की प्रेम कहानी
02 / 08

अनोखी है अनिल कपूर-सुनीता कपूर की प्रेम कहानी

बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर और सुनीता कपूर कि प्रेम कहानी फिल्मी नहीं बल्कि असल जीवन से मिलती जुलती है। एक तरफ जहां लोग दिखावे की तरफ भागते हैं इन दोनों स्टार्स ने एक-दूसरे का साथ चुना और जन्मों के लिए एक-दूसरे का हाथ थामा।

झूठी कॉल ने मिलवाया
03 / 08

झूठी कॉल ने मिलवाया

अनिल कपूर और सुनीता कपूर के प्यार की शुरुआत कुछ इस तरह से हुई थी। अनिल के दोस्त ने उन्हें सुनीता का नंबर दिया और प्रैंक कॉल लगाने को कहा। अनिल को सुनीता की आवाज पसंद आई और उन्हें बार-बार फोन मिलाया।

सुनीता से मिलने लगे थे अनिल
04 / 08

सुनीता से मिलने लगे थे अनिल

अनिल कपूर और सुनीता की फोन पर लगातार बातें होने लगी। कपल एक-दूसरे से मिलने लगा था। अब सुनीता और अनिल के बीच नजदीकियाँ बढ़ रही थी और ये और भी करीब आ रहे थे।

मॉडल थी सुनीता कपूर
05 / 08

मॉडल थी सुनीता कपूर

उस समय अनिल कपूर इतने बड़े स्टार नहीं थे, वहीं सुनीता कपूर एक सक्सेसफूल मॉडल थी। सुनीता अक्सर विदेश यात्रा पर जाती रहती थी। हालांकि दोनों ने अपने रिश्ते को समय के साथ-साथ और भी मजबूत बनाया।

सुनीता उठाती थी अनिल का खर्चा
06 / 08

सुनीता उठाती थी अनिल का खर्चा

अनिल कपूर के पास कैब का खर्चा उठाने के पैसे भी नहीं हुआ करते थे। सुनीता ही उसकी मदद करती थी। अनिल कपूर ने खुलासा किया था कि 11 साल की डेटिंग में सुनीता ने मेरा अधिकतर खर्चा उठाया है।

11 साल की डेटिंग के बाद की शादी
07 / 08

11 साल की डेटिंग के बाद की शादी

ऐसा बहुत कम देखने को मिलता है कि इतने लंबे समय के बाद भी लड़का-लड़की एक साथ रहता है। लेकिन अनिल-सुनीता ने कर दिखाया और कपल ने 11 साल तक एक-दूसरे का साथ दिया और शादी कर ली। इनकी शादी में गिनती के 10 लोग शामिल हुए थे।

शादी से पहले रखी ये शर्त
08 / 08

शादी से पहले रखी ये शर्त

अनिल कपूर ने जब अपनी पहली फिल्म साइन की थी उसी दिन उन्होंने सुनीता को शादी के लिए प्रपोज किया था। सुनीता ने कहा था कि मैं शादी के बाद कभी किचन में कदम नहीं रखूंगी इस एक शर्त पर ही शादी करूंगी। अनिल कपूर ने इसके लिए हां भर दी और दोनों ने शादी कर ली थी।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited