Kangana Ranaut ने मक्खी की तरह उड़ा दी थी ये ब्लॉकबस्टर फिल्में, अब बन बैठी है फ्लॉप्स देने की क्वीन
Kangana Ranaut Rejected Movies: रणबीर कपूर की 'एनिमल' से लेकर सलमान खान की 'सुल्तान' सहित कंगना रनौत ने अपने फिल्मी करियर के दौरान कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों को ठोकर मारी है। देखें पूरी लिस्ट...

ब्लॉकबस्टर फिल्मों को कंगना रनौत ने दिखाया था ठेंगा!
Kangana Ranaut Rejected Movies: बॉलीवुड इंडस्ट्री की लोकप्रिय एक्ट्रेस कंगना रनौत का फिल्मी करियर इस समय डगमगा रहा है। बीते कई सालों में एक्ट्रेस ने एक के बाद एक कई फ्लॉप मूवीज दी हैं। हैरानी की बात यह है कि अगर कंगना रनौत ने अपने करियर के दौरान एनिमल से लेकर सुल्तान सहित इन ब्लॉकबस्टर मूवीज को रिजेक्ट ना किया होता तो आज इंडस्ट्री में उनका दबदबा होता। आइए देखें इन रिजेक्टेड फिल्मों की लिस्ट...

एनिमल
हाल ही में कंगना रनौत ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया था कि रणबीर कपूर उनके पास फिल्म 'एनिमल' लेकर गए थे लेकिन एक्ट्रेस ने बिना सोचे समझे इसे करने से मना कर दिया था।

संजू
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कंगना रनौत को रणबीर कपूर की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'संजू' भी ऑफर हुई थी लेकिन एक्ट्रेस ने इस फिल्म को भी करना सही नहीं समझा।

सिंह इज ब्लिंग
कंगना रनौत ने हाल ही में बताया कि उन्हें बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की मूवी 'सिंह इज ब्लिंग' भी ऑफर हुई थी। इस फिल्म को भी कंगना ने तुरंत रिजेक्ट कर दिया था।

सुल्तान
सलमान खान इंडस्ट्री के उन एक्टर्स में से एक हैं, जिनके साथ हरकोई काम करना चाहता है। आपको सुनकर यकीन नहीं होगा कि सलमान खान की फिल्म 'सुल्तान' को भी कंगना ने ठुकरा दिया था।

द डर्टी पिक्चर
'द डर्टी पिक्चर' भी कंगना रनौत को ऑफर हुई थी। यह मूवी भी कंगना रनौत ने रिजेक्ट कर दी थी। फिल्म को ना कहने का पछतावा आज भी कंगना को है।

एयरलिफ्ट
अक्षय कुमार स्टारर 'एयरलिफ्ट' भी कंगना रनौत के हिस्से आती अगर उन्होंने इसे ठेंगा ना दिखाया होता। कंगना के ना कहते ही यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी।

बजरंगी भाईजान
'बजरंगी भाईजान' सलमान खान की दूसरी फिल्म है जिसे कंगना रनौत ने रिजेक्ट कर दिया है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।

Anil Ambani: अनिल अंबानी की रिलायंस इंफ्रा ने रचा इतिहास, बनी ऐसा करने वाली पहली प्राइवेट भारतीय कंपनी

पुतिन के लिए क्रीमिया पुल इतना महत्वपूर्ण क्यों है, Kerch Bridge उड़ाकर यूक्रेन ने क्या हासिल किया?

एक दिन में इतने घंटे पढ़ती थीं IAS स्मिता सभरवाल, जानें UPSC टॉपर के 12वीं में कितने थे नंबर

देश का मिनी स्विट्जरलैंड कहा जाता है ये छोटा सा हिल स्टेशन, बर्फ से ढके पहाड़ों के बीच दिखते हैं खूबसूरत नजारे

जब सफलता की हो चाह, पर ना दिखे कोई राह, याद कर लें संस्कृत के ये श्लोक और कोट्स

RBI MPC meeting : शुरू हुई RBI की मीटिंग, रेपो रेट में कटौती की उम्मीद; फैसले का ऐलान 6 जून को

Shivangi Joshi के घर गूंजेगी शादी की शहनाइयां, 5 जून को सगाई के साथ शुरू होंगी शादी की रस्में

Ganga Dussehra 2025: गंगा दशहरा पर किसकी पूजा होती है? यहां जानिए पूजा विधि से लेकर शुभ मुहूर्त तक सबकुछ

Anil Ambani: अनिल अंबानी की रिलायंस इंफ्रा ने रचा इतिहास, बनी ऐसा करने वाली पहली प्राइवेट भारतीय कंपनी

Shayari on Goat: सब्ज़ियां हिन्दू हुईं बकरा मुसलमां हो गया.., बकरीद के माहौल में पढ़ें बकरे पर लिखे मशहूर शेर
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited