बॉलीवुड स्टार्स की बीवी बनने का ख्वाब देख चुकी हैं ये 7 TV हसीनाएं, शादी कर चमकाना चाहती थीं किस्मत
TV Actresses Had Affair With Bollywood Stars: टीवी की कई हसीनाएं ऐसी हैं जो बॉलीवुड स्टार्स की बीवी बनने का सपना देख चुकी हैं। इस लिस्ट में अंकिता लोखंडे से लेकर संजीदा शेख तक का नाम शामिल है।

बॉलीवुड स्टार्स की बीवी बनने का ख्वाब देख चुकी हैं ये 7 TV हसीनाएं
TV Actresses Had Affair With Bollywood Stars: बॉलीवुड और टीवी स्टार्स के अफेयर के किस्से हर बार सुनने को मिलते हैं। कभी किसी के ब्रेकअप की खबर आती है तो कभी किसी की शादी की खुशखबरी मिलती है। लेकिन आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको उन टीवी हसीनाओं से रूबरू कराएंगे, जो बॉलीवुड स्टार्स को अपना दिल दे बैठी थीं और उनकी बीवी बनने का ख्वाह भी देख चुकी हैं। इस लिस्ट में अंकिता लोखंडे से लेकर मायरा मिश्रा तक का नाम शामिल है। तो चलिए एक नजर डालते हैं टीवी की उन हसीनाओं पर-

मायरा मिश्रा (Maera Mishra)
मायरा मिश्रा का अफेयर बॉलीवुड एक्टर अध्ययन सुमन के साथ था। दोनों की शादी की खबरें भी आनी शुरू हो गई थीं। लेकिन रिलेशनशिप के कुछ वक्त बात वे अलग हो गए।

अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande)
अंकिता लोखंडे और सुशांत सिंह राजपूत का अफेयर 'पवित्र रिश्ता' के वक्त से ही था। सुशांत के बॉलीवुड डेब्यू के बाद तक दोनों साथ थे। दोनों की शादी भी फैंस देखना चाहते थे। लेकिन बाद में उनका ब्रेकअप हो गया।

संजीदा शेख (Sanjeeda Shaikh)
आमिर अली संग तलाक के बाद संजीदा शेख का नाम हर्षवर्धन राणे के साथ जुड़ा था। खबरों के मुताबिक, 'तैश' के बाद ही दोनों एक-दूजे को डेट करने लगे थे।

अचिंत कौर (Achint Kaur)
अचिंत कौर सालों तक बॉलीवुड एक्टर मोहन कपूर के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रही हैं। लेकिन 16 सालों बाद अचिंत कौर और मोहन कपूर ने अपनी राहें अलग कर लीं।

गौहर खान (Gauahar Khan)
गौहर खान की शादी बॉलीवुड फिल्ममेकर साजिद खान से होने वाली थी। दोनों की सगाई भी हो चुकी थी। लेकिन सगाई के बाद गौहर और साजिद का रिश्ता टूट गया।

करिश्मा तन्ना (Karishma Tanna)
करिश्मा तन्ना बॉलीवुड एक्टर उपेन पटेल को दिल दे बैठी थीं। दोनों की मुलाकात 'बिग बॉस 8' में हुई थी। उपेन ने करिश्मा को सबके सामने प्रपोज भी किया था। लेकिन बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया।

आमना शरीफ (Aamna Sharif)
आमना शरीफ ने 'आलू चाट' के दौरान आफताब शिवदसानी को डेट किया था। दोनों को अक्सर एक साथ देखा भी जाता था। लेकिन कुछ वक्त बाद दोनों अलग हो गए।

कृतिका सेंगर (Kratika Sengar)
कृतिका सेंगर ने टीवी की दुनिया में अपनी जबरदस्त पहचान बनाई है। एक्ट्रेस ने निकितिन धीर संग शादी रचाई, जो कि कई बॉलीवुड मूवीज में नजर आ चुके हैं। हालांकि ये शादी निकितिन धीर के पापा द्वारा फिक्स कराई गयी थी, क्योंकि उन्हें कृतिका बहुत पसंद आई थीं।

अनीता राज (Anita Raj)
अनीता राज इन दिनों टीवी की दुनिया में अपना सिक्का चला रही हैं। वह 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में बतौर दादीसा दिख रही हैं। एक वक्त पर धर्मेंद्र के साथ उनके अफेयर की खबरें आई थीं।

बेंगलुरू भगदड़ पर नि:शब्द हुए विराट, कहा...टूट गया हूं

आईपीएल जीतने के बाद कोहली ने युवाओं को दिया विराट मंत्र

फौलादी इरादों को पर्वतों ने दिया रास्ता! खुलने जा रहा 'समृद्धि' का महामार्ग; 8 घंटे में मायानगरी से पहुंच जाएंगे ऑरेंज सिटी

बेंगलुरू ने पलक-पावड़े बिछाकर किया IPL चैंपियन RCB का स्वागत

कोहली से ज्यादा अनलकी है आईपीएल का यह खिलाड़ी

बिहार को एक और Vande Bharat की सौगात, पटना से भोपाल के बीच दौड़ेगी ट्रेन, 3 राज्यों के यात्रियों को होगा फायदा

तत्काल टिकट बुक करने के लिए जल्दी ही ई-आधार वेरिफिकेशन, रेलवे का बड़ा फैसला, यात्रियों को होगा जबरदस्त फायदा

असम में बाढ़ के बाद अफ्रीकी स्वाइन फीवर का कहर! इस क्षेत्र में लगाया प्रतिबंध

लखनऊ से कानपुर के बीच दौड़ेगी Rapid Rail, 40 मिनट में पूरा होगा सफर; LDA से मिली हरी झंडी

1.5 साल में कीव ने तैयार किया प्लान, अब सैटेलाइट तस्वीरों में दिख रहा रूसी सैन्य अड्डे का भयावह मंजर
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited