मास-मच्छी को देख दूर से ही तौबा करते हैं ये 8 TV सितारे, शुद्ध शाकाहारी जीवन अपनाकर कर रहे हैं गुजारा
TV Stars Stays Away From Nonveg Food: टीवी के कई सितारे ऐसे हैं जो मास-मच्छी को देख दूर से ही तौबा करना शुरू कर देते हैं। उन्होंने शुद्ध शाकाहारी जीवन अपनाया हुआ है। इस लिस्ट में रुपाली गांगुली से लेकर दिव्यांका त्रिपाठी तक शामिल हैं।

मास-मच्छी को देख दूर से ही तौबा करते हैं ये 7 TV सितारे
TV Stars Stays Away From Nonveg Food: आजकल हर कोई नॉनवेज खाने का शौकीन बनता जा रहा है। लेकिन हम आपको उन टीवी सितारों से रूबरू कराएंगे, जिन्होंने हमेशा से ही शाकाहारी जीवन अपनाया हुआ था। यहां तक कि कुछ सितारे ऐसे भी हैं जो पहले तो नॉनवेज खाते थे, लेकिन बाद में उन्होंने भी शाकाहारी खाना खाना शुरू कर दिया। इस लिस्ट में रुपाली गांगुली से लेकर दिव्यांका त्रिपाठी तक का नाम शामिल है। तो चलिए एक नजर डालते हैं उन सितारों पर-

दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi)
टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी मास-मच्छी को हाथ तक नहीं लगाती हैं। वह खुद तो शाकाहारी हैं ही, साथ ही दूसरों को भी पेड़-पौधों से बने खाने का सेवन करने के लिए प्रेरित करती हैं।

ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma)
ऐश्वर्या शर्मा भी हमेशा से शाकाहारी रही हैं। उन्हें घर का खाना काफी पसंद है, साथ ही उन्होंने बताया था कि वह हमेशा से ही शाकाहारी रही हैं। उन्हें बाहर का खाना पसंद तक नहीं है।

रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly)
रुपाली गांगुली ने न केवल शुद्ध शाकाहारी जीवन अपना लिया है। बल्कि वो जानवरों को मारने वाले लोगों के खिलाफ भी आवाज उठाती नजर आती हैं।

गौरव खन्ना (Gaurav Khanna)
गौरव खन्ना पहले तो नॉनवेज के शौकीन थे। लेकिन अब वह पूरी तरह से शाकाहारी बन चुके हैं। गौरव खन्ना ने अपने इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें वेजिटेरियन खाना पसंद है।

परिधि शर्मा (Paridhi Sharma)
परिधि शर्मा ने बताया था कि वह शाकाहारी जीवन बिता रही हैं। परिधि शर्मा का कहना है कि उन्हें डाइट में बिल्कुल भी विश्वास नहीं है, बल्कि उनका जो मन करता है वो उसे खाना पसंद करती हैं।

नकुल मेहता (Nakuul Mehta)
'इश्कबाज' से सबके दिलों पर छाने वाले नकुल मेहता ने भी शाकाहारी जीवन अपनाया हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नकुल मेहता की डाइट न केवल शाकाहारी होती है, बल्कि डेरी फ्री भी होती है। उसमें ज्यादातर प्रोटीन से भरपूर चीजें होती हैं।

दीपिका सिंह (Deepika Singh)
टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका सिंह भी शाकाहारी हैं। ऐश्वर्या शर्मा की तरह दीपिका सिंह भी घर का बना हुआ खाना पसंद करती हैं। उनका कहना है कि खाने से मूड सही रहता है।

सुधांशु पांडे (Sudhanshu Pandey)
सुधांशु पांडे ने कभी भी मास-मच्छी को हाथ नहीं लगाया है। वह हमेशा से ही शाकाहारी खाना खाते हैं, साथ ही अपनी डाइट को अच्छे से फॉलो करते हैं।

भारतीय नौसेना में पहली महिला फाइटर पायलट बनीं आस्था पूनिया, उड़ाएंगी घातक लड़ाकू विमान

Stars Spotted Today: कूल लुक में एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए आमिर खान, मैडॉक फिल्म्स के ऑफिस पहुंचीं कृति सेनन

टेस्ट में डबल सेंचुरी लगाने वाले टॉप-5 खिलाड़ी

3 जिले, सैकड़ों गांव, 2460 करोड़ की लागत, बनने जा रहे लंबे हाईवे; 3 राज्यों तक फर्राटा भरेंगी गाड़ियां

ना ओर ना छोर दूर-दूर तक नजर आता है सिर्फ पानी ही पानी, ये है भारत की सबसे चौड़ी नदी

सिवान : दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, 3 लोगों की मौत; गांव में तनाव का माहौल

छत्तीसगढ़ : वित्त मंत्री ने जीएसटी सुधारों पर रखा ठोस विजन, फर्जी बिलों पर सख्त कार्रवाई के दिए सुझाव

Gold Maang Tikka: बेटियों को ऐसे मांगटीका पहनाते हैं बड़े घर के लोग, माथे पर लटका टीका ही बढ़ाता है शोभा, देखें सोने के मांगटीका डिजाइन

ODOP को बढ़ावा दे रही बिहार सरकार, आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को साकार करने का है प्लान

Bade Miyan Chote Miyan: वाशु भगनानी ने फिल्म फ्लॉप होने पर तोड़ी चुप्पी, कहा - 'अली अब्बास जफर समझ नहीं पाए...'
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited