मास-मच्छी को देख दूर से ही तौबा करते हैं ये 8 TV सितारे, शुद्ध शाकाहारी जीवन अपनाकर कर रहे हैं गुजारा

TV Stars Stays Away From Nonveg Food: टीवी के कई सितारे ऐसे हैं जो मास-मच्छी को देख दूर से ही तौबा करना शुरू कर देते हैं। उन्होंने शुद्ध शाकाहारी जीवन अपनाया हुआ है। इस लिस्ट में रुपाली गांगुली से लेकर दिव्यांका त्रिपाठी तक शामिल हैं।

01 / 09
Share

मास-मच्छी को देख दूर से ही तौबा करते हैं ये 7 TV सितारे

TV Stars Stays Away From Nonveg Food: आजकल हर कोई नॉनवेज खाने का शौकीन बनता जा रहा है। लेकिन हम आपको उन टीवी सितारों से रूबरू कराएंगे, जिन्होंने हमेशा से ही शाकाहारी जीवन अपनाया हुआ था। यहां तक कि कुछ सितारे ऐसे भी हैं जो पहले तो नॉनवेज खाते थे, लेकिन बाद में उन्होंने भी शाकाहारी खाना खाना शुरू कर दिया। इस लिस्ट में रुपाली गांगुली से लेकर दिव्यांका त्रिपाठी तक का नाम शामिल है। तो चलिए एक नजर डालते हैं उन सितारों पर-

02 / 09
Share

दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi)

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी मास-मच्छी को हाथ तक नहीं लगाती हैं। वह खुद तो शाकाहारी हैं ही, साथ ही दूसरों को भी पेड़-पौधों से बने खाने का सेवन करने के लिए प्रेरित करती हैं।

03 / 09
Share

ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma)

​ऐश्वर्या शर्मा भी हमेशा से शाकाहारी रही हैं। उन्हें घर का खाना काफी पसंद है, साथ ही उन्होंने बताया था कि वह हमेशा से ही शाकाहारी रही हैं। उन्हें बाहर का खाना पसंद तक नहीं है।​

04 / 09
Share

रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly)

​रुपाली गांगुली ने न केवल शुद्ध शाकाहारी जीवन अपना लिया है। बल्कि वो जानवरों को मारने वाले लोगों के खिलाफ भी आवाज उठाती नजर आती हैं।​

05 / 09
Share

गौरव खन्ना (Gaurav Khanna)

​गौरव खन्ना पहले तो नॉनवेज के शौकीन थे। लेकिन अब वह पूरी तरह से शाकाहारी बन चुके हैं। गौरव खन्ना ने अपने इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें वेजिटेरियन खाना पसंद है।​

06 / 09
Share

परिधि शर्मा (Paridhi Sharma)

​परिधि शर्मा ने बताया था कि वह शाकाहारी जीवन बिता रही हैं। परिधि शर्मा का कहना है कि उन्हें डाइट में बिल्कुल भी विश्वास नहीं है, बल्कि उनका जो मन करता है वो उसे खाना पसंद करती हैं।​

07 / 09
Share

नकुल मेहता (Nakuul Mehta)

​'इश्कबाज' से सबके दिलों पर छाने वाले नकुल मेहता ने भी शाकाहारी जीवन अपनाया हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नकुल मेहता की डाइट न केवल शाकाहारी होती है, बल्कि डेरी फ्री भी होती है। उसमें ज्यादातर प्रोटीन से भरपूर चीजें होती हैं।​

08 / 09
Share

दीपिका सिंह (Deepika Singh)

​टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका सिंह भी शाकाहारी हैं। ऐश्वर्या शर्मा की तरह दीपिका सिंह भी घर का बना हुआ खाना पसंद करती हैं। उनका कहना है कि खाने से मूड सही रहता है।​

09 / 09
Share

सुधांशु पांडे (Sudhanshu Pandey)

​सुधांशु पांडे ने कभी भी मास-मच्छी को हाथ नहीं लगाया है। वह हमेशा से ही शाकाहारी खाना खाते हैं, साथ ही अपनी डाइट को अच्छे से फॉलो करते हैं।​