​Boney Kapoor Birthday Bash: पापा बोनी कपूर की बर्थडे पार्टी में बॉयफ्रेंड संग दिखाई दीं जाह्नवी कपूर, देखें Inside Photos

Boney Kapoor Birthday Photos: बोनी कपूर ने परिवार के साथ अपना 68वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। फिल्म मेकर के जन्मदिन पर पूरा कपूर परिवार साथ में नजर आया। बर्थडे पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई है। फैंस इन तस्वीरों पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

बोनी कपूर के बर्थडे पार्टी की फोटो
01 / 08

बोनी कपूर के बर्थडे पार्टी की फोटो

बोनी कपूर (Boney Kapoor) का जन्मदिन 11 नवंबर को आता है। बोनी के बच्चों जाह्नवी और अर्जुन कपूर ने कल यानी 16 नवंबर को ग्रैंड पार्टी रखी। इस बर्थडे पार्टी में पूरा कपूर परिवार शामिल हुआ। फिल्म मेकर ने अपने बच्चों के साथ मिलकर केक कट किया। इस पार्टी में बॉलीवुड के कई सितारे भी शामिल हुए थे। पार्टी में जाह्नवी कपूर के बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया भी नजर आए। बोनी कपूर की दोनों बेटियां बेहद ग्लैमरस लग रही थीं। सोशल मीडिया पर बर्थडे की फोटो वायरल हो रही है। फैंस फोटो पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।और पढ़ें

पिता संग नजर आईं खुशी
02 / 08

पिता संग नजर आईं खुशी

इस फोटो में खुशी अपने पिता बोनी कपूर के साथ दिखाई दे रही हैं। खुशी अपने पिता के बहुत क्लोज हैं।

जाह्नवी कपूर
03 / 08

जाह्नवी कपूर

पर्पल कलर की साड़ी में जाह्नवी बेहद खूबसूरत लग रही हैं। एक्ट्रेस इस फोटो में अपने दोस्त के साथ नजर आ रही हैं।

भूमि पेडनेकर
04 / 08

भूमि पेडनेकर

बोनी कपूर की बर्थडे पार्टी में भूमि पेडनेकर भी शामिल हुई थी। एक्ट्रेस पिंक कलर की साड़ी में बला की खूबसूरत लग रही हैं।

बोनी के साथ दिखे शिखर पहाड़िया
05 / 08

बोनी के साथ दिखे शिखर पहाड़िया

बोनी कपूर के बर्थडे पार्टी में जाह्नवी कपूर के बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया भी नजर आए। शिखर और जाह्नवी के रिश्ते से पापा बोनी कपूर को कोई एतराज नहीं है।

शनाया कपूर
06 / 08

शनाया कपूर

बोनी कपूर के बर्थडे पार्टी में शनाया अपने पिता संजय कपूर के साथ पहुंची थीं। शनाया लहंगा- चोली में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

करण जौहर
07 / 08

करण जौहर

करण जौहर भी इस पार्टी का हिस्सा बने थे। इस फोटो में करण के साथ खुशी कपूर और ऑरी नजर आ रहे हैं।

अर्जुन कपूर
08 / 08

अर्जुन कपूर

अर्जुन अपने पिता बोनी कपूर के बहुत क्लोज हैं। एक्टर के साथ उनकी बहन अंशुला भी इस पार्टी का हिस्सा बनी थीं। ब्लैक कुर्ते में एक्टर बेहद हैंडसम लग रहे हैं।

End of Photo Gallery

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited