​Boney Kapoor Birthday Bash: पापा बोनी कपूर की बर्थडे पार्टी में बॉयफ्रेंड संग दिखाई दीं जाह्नवी कपूर, देखें Inside Photos

Boney Kapoor Birthday Photos: बोनी कपूर ने परिवार के साथ अपना 68वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। फिल्म मेकर के जन्मदिन पर पूरा कपूर परिवार साथ में नजर आया। बर्थडे पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई है। फैंस इन तस्वीरों पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

01 / 08
Share

बोनी कपूर के बर्थडे पार्टी की फोटो

बोनी कपूर (Boney Kapoor) का जन्मदिन 11 नवंबर को आता है। बोनी के बच्चों जाह्नवी और अर्जुन कपूर ने कल यानी 16 नवंबर को ग्रैंड पार्टी रखी। इस बर्थडे पार्टी में पूरा कपूर परिवार शामिल हुआ। फिल्म मेकर ने अपने बच्चों के साथ मिलकर केक कट किया। इस पार्टी में बॉलीवुड के कई सितारे भी शामिल हुए थे। पार्टी में जाह्नवी कपूर के बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया भी नजर आए। बोनी कपूर की दोनों बेटियां बेहद ग्लैमरस लग रही थीं। सोशल मीडिया पर बर्थडे की फोटो वायरल हो रही है। फैंस फोटो पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

02 / 08
Share

पिता संग नजर आईं खुशी

इस फोटो में खुशी अपने पिता बोनी कपूर के साथ दिखाई दे रही हैं। खुशी अपने पिता के बहुत क्लोज हैं।

03 / 08
Share

जाह्नवी कपूर

पर्पल कलर की साड़ी में जाह्नवी बेहद खूबसूरत लग रही हैं। एक्ट्रेस इस फोटो में अपने दोस्त के साथ नजर आ रही हैं।

04 / 08
Share

भूमि पेडनेकर

बोनी कपूर की बर्थडे पार्टी में भूमि पेडनेकर भी शामिल हुई थी। एक्ट्रेस पिंक कलर की साड़ी में बला की खूबसूरत लग रही हैं।

05 / 08
Share

बोनी के साथ दिखे शिखर पहाड़िया

बोनी कपूर के बर्थडे पार्टी में जाह्नवी कपूर के बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया भी नजर आए। शिखर और जाह्नवी के रिश्ते से पापा बोनी कपूर को कोई एतराज नहीं है।

06 / 08
Share

शनाया कपूर

बोनी कपूर के बर्थडे पार्टी में शनाया अपने पिता संजय कपूर के साथ पहुंची थीं। शनाया लहंगा- चोली में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

07 / 08
Share

करण जौहर

करण जौहर भी इस पार्टी का हिस्सा बने थे। इस फोटो में करण के साथ खुशी कपूर और ऑरी नजर आ रहे हैं।

08 / 08
Share

अर्जुन कपूर

अर्जुन अपने पिता बोनी कपूर के बहुत क्लोज हैं। एक्टर के साथ उनकी बहन अंशुला भी इस पार्टी का हिस्सा बनी थीं। ब्लैक कुर्ते में एक्टर बेहद हैंडसम लग रहे हैं।