Arjun Bijlani काम-धाम छोड़ पत्नी संग पहुंचे मालदीव्स, समंदर की लहरों में साथ बिताया रोमांटिक पल

Arjun Bijlani Shares Romantic Photos With Neha Swami From Maldives: टीवी के मशहूर एक्टर अर्जुन बिजलानी ने हाल ही में मालदीव की तस्वीरें साझा की हैं। इन फोटोज में अर्जुन बिजलानी अपनी पत्नी नेहा स्वामी के साथ रोमांटिक पल बिताते नजर आए। उनकी ये फोटोज देखते ही देखते वायरल हो गईं।

01 / 07
Share

अर्जुन बिजलानी ने पत्नी नेहा स्वामी संग शेयर की फोटो

Arjun Bijlani Shares Romantic Photos With Neha Swami From Maldives: टीवी के मशहूर एक्टर अर्जुन बिजलानी ने अपनी एक्टिंग से इंडस्ट्री में जबरदस्त पहचान बनाई है। अर्जुन बिजलानी "लाफ्टर शेफ' में नजर आ रहे हैं, जहां उनके अंदाज को खूब पसंद किया जाता है। लेकिन काम से छुट्टी लेकर अर्जुन बिजलानी पत्नी संग मालदीव पहुंचे, जहां दोनों ने एक-दूजे के साथ रोमांटिक पल भी बिताए। अर्जुन बिजलानी की ये तस्वीरें देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। तो चलिए एक नजर डालते हैं इन फोटोज पर-

02 / 07
Share

नजारे का लुत्फ उठाते दिखे अर्जुन और नेहा

अर्जुन बिजलानी और नेहा स्वामी मालदीव में सुकून के पल बिताते नजर आए। नेहा स्वामी हाथ में ड्रिंक लेकर मालदीव की खूबसूरती का लुत्फ उठाती दिखीं। वहीं अर्जुन बिजलानी भी उनके साथ काफी खुश नजर आए।

03 / 07
Share

पत्नी संग रोमांटिक हुए अर्जुन बिजलानी

अर्जुन बिजलानी को टीवी पर तो कई बार रोमांटिक होते देखा गया है। लेकिन असल जिंदगी में भी वह कुछ कम नहीं हैं। तस्वीरों में एक्टर ्पनी पत्नी के साथ सुकून के पल बिताते नजर आए।

04 / 07
Share

कमाल की है अर्जुन और नेहा की लव स्टोरी

अर्जुन बिजलानी और नेहा स्वामी की शादी साल 2013 में हुई थी। लेकिन दोनों ने लंबे समय तक एक-दूजे को डेट किया। अर्जुन बिजलानी ने बताया था कि उनकी और नेहा की मुलाकात एक होटल में हुई थी और नेहा की सादगी ने ही उन्हें सबसे ज्यादा इंप्रेस किया।

05 / 07
Share

अर्जुन ने पत्नी संग दिये रोमांटिक पोज

अर्जुन बिजलानी ने पत्नी नेहा के साथ एक से बढ़कर एक रोमांटिक पोज भी दिये। जहां नेहा स्वामी येलो आउटफिट में नजर आईं तो वहीं अर्जुन बिजलानी कलरफुल शॉर्ट्स में दिखाई दिये।

06 / 07
Share

अर्जुन ने किया पत्नी को किस

अपनी एक फोटो में अर्जुन बिजलानी नेहा स्वामी को किस करते नजर आए। बता दें कि दोनों की जोड़ी लोगों को खूब पसंद आती है। नेहा और अर्जुन ने साथ में 'स्मार्ट जोड़ी' में भी हाथ आजमाया था।

07 / 07
Share

फोटोज पर फैंस भी लुटा रहे हैं प्यार

अर्जुन बिजलानी और नेहा स्वामी की इन तस्वीरों पर फैंस भी प्यार लुटा रहे हैं। इन तस्वीरों को अभी तक 2 लाख से भी ज्यादा बार लाइक किया जा चुका है। वहीं एक यूजर ने कमेंट में लिखा, "ये बहुत ही हॉट है।" दूसरे यूजर ने लिखा, "जबरदस्त।"