साइड रोल निभाकर सारी मलाई खा गए अरशद-प्रियंका समेत ये सितारे, प्यार देखकर लीड एक्टर्स की छाती पर लोटे सांप
Actors Who Play Side Role: बॉलीवुड फिल्मों में सहायक भूमिकाएं निभाकर कई एक्टर्स ऑडियंस के दिलों पर छा गए। इन एक्टर्स ने कम स्क्रीन टाइम में भी अपनी छाप छोड़ी है। आइए इस लिस्ट पर डालें एक नजर...

सहायक भूमिका में दिल लूट ले गए ये एक्टर्स...
Actors Who Play Side Role: बॉलीवुड इंडस्ट्री में हर साल कई फिल्में बनती हैं। इन फिल्मों में लीड एक्टर्स अक्सर अपनी अदाकारी से ऑडियंस को इम्प्रेस करने में सफल रहे, तो इन लीड-हीरोइन पर साइड रोल में नजर आए एक्टर्स भारी पड़ते नजर आए। आज हम अपनी इस रिपोर्ट के माध्यम से आपको बॉलीवुड के उन एक्टर्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने साइड रोल निभाकर सारी मलाई लूट ली। यह लिस्ट देखकर आपकी भी यादें ताजा हो जाएंगी।

'छावा' - विनीत कुमार सिंह
विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' में विनीत कुमार सिंह ने कवी कलश का साइड रोल अदा किया था। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग देखकर हरकोई विनीत कुमार सिंह को सलाम कर रहा है।

कल्कि 2898 एडी - अमिताभ बच्चन
प्रभास और दीपिका पादुकोण की लीड रोल वाली फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' में अमिताभ बच्चन ने अश्वस्थामा की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म को देखने के बाद लोगों ने इसे 'द अमिताभ बच्चन शो' तक का नाम दे दिया था।

बाजीराव-मस्तानी
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की ब्लॉकबस्टर मूवी 'बाजीराव-मस्तानी' में प्रियंका चोपड़ा ने सहायक भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में उनके किरदार ने सारी लाइमलाइट लूट ली थी।

'मुझसे शादी करोगी' - अक्षय कुमार
सलमान खान ने फिल्म 'मुझे शादी करोगी' में लीड रोल निभाया था लेकिन अक्षय कुमार साइड रोल निभाकर लोगों को दीवाना बना कर चले गए थे। फिल्म में उनके रोल को लोगों ने पसंद किया था।

'स्त्री' - अभिषेक बनर्जी
राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'स्त्री' में अभिषेक बनर्जी ने जना की भूमिका निभाई थी। अभिषेक द्वारा निभाया गया किरदार इस मूवी की जान रहा था।

'संजू' - विक्की कौशल
संजय दत्त की जिंदगी पर बनी रणबीर कपूर की फिल्म 'संजू' में भी विक्की कौशल ने साइड रोल प्ले किया था। फिल्म में उनकी भूमिका को हर किसी ने पसंद किया था।

'मुन्ना भाई एमबीबीएस' - अरशद वारसी
राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी संजय दत्त की फिल्म 'मुन्ना भाई एमबीबीएस' में अरशद वारसी ने सर्किट की भूमिका निभाई थी। उनका यह किरदार हमेशा के लिए लोगों के बीच अमर हो गया।

'दामिनी' - सनी देओल
ऋषि कपूर और मिनाक्षी की फिल्म 'दामिनी' में सनी देओल ने साइड रोल निभाया था। इस फिल्म के लिए सनी देओल को नेशनल अवॉर्ड भी मिला था।

करीना कपूर ने इन सुपरहिट फिल्मों को रिजेक्ट कर खुद के पैरों पर मारी कुल्हाड़ी, आज तक होता है पछतावा

The Traitors Best Player: 20 महान हस्तियों में से ये 5 स्टार्स बनकर निकले कोयले का हीरा, फैंस ने दिया बेस्ट का खिताब

UPSC के लिए फोन को कहा अलविदा, नेहा ने 24 की उम्र में IAS बनकर रच दिया इतिहास

विराट के बिना वरुण चक्रवर्ती ने चुनी ऑल टाइम टी20 की ड्रीम इलेवन टीम

दूल्हा घोड़ी पर ही क्यों बैठता है, कैसे यह रिवाज बना भारतीय शादी की अनूठी परंपरा

Saanp Ka Video: सांप को अनोखे अंदाज में लिप किस कर रही थी महिला, नजार देख दिमाग के तोते उड़ जाएंगे

फल से ज्यादा फायदेमंद हैं इस पेड़ के पत्ते, रोज सुबह चबाकर खाने से सेहत को मिलते हैं चौंकाने वाले फायदे

बिहार इंजीनियरिंग यूनिवर्सिटी ने जारी किया B.Tech का रिजल्ट, Ph.D. प्रवेश सूची की भी घोषणा

01-07-2025 के दिन का शुभ आरंभ, देखें आज का पंचांग और पूजन-व्रत के संयोग

तकनीक के जमाने में भी एक गांव ऐसा, रोटी से पता लगाते हैं लोग कितनी होगी बारिश, कैसा रहेगा मॉनसून
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited