मायका छूटने के गम में फूट-फूटकर रोईं ये 9 TV हसीनाएं, विदाई में पत्नी को देख पति की आंखों में भी आए आंसू
TV Actresses Gets Emotional On Vidai: टीवी की कई हसीनाएं ऐसी हैं जो शादी में मायका छूटने के गम में फूट-फूटकर रोई थीं। इस लिस्ट में मौनी रॉय से लेकर आरती सिंह तक का नाम शामिल है।

अपनी विदाई पर फूट-फूटकर रोई थीं ये टीवी एक्ट्रेसेस
TV Actresses Gets Emotional On Vidai: शादी का लम्हा हर लड़की के लिए बहुत खास होता है। ये पल उसके लिए जितना खुशी का होता है, उतना ही दुख का भी होता है। क्योंकि इस दौरान लड़की का एक परिवार से नाता जुड़ता है, लेकिन मायके से वह दूर होने लगती है। ऐसे में कई बार उन्हें विदाई पर फूट-फूटकर रोते हुए भी देखा जाता है। हमारी टीवी की कई हसीनाएं भी ऐसी हैं जो मायका छूटने के गम में भावुक हो गई थीं। इस लिस्ट में मौनी रॉय से लेकर मोहिना कुमारी सिंह तक का नाम शामिल है। तो चलिए एक नजर डालते हैं उन टीवी एक्ट्रेसेस पर-

गौहर खान (Gauahar Khan)
गौहर खान अपने रिसेप्शन पर पिता के गले लगकर भावुक हो गई थीं। उन्होंने ये फोटो भी सोशल मीडिया पर शेयर की थी। बता दें कि गौहर के पिता अब इस दुनिया में नहीं रहे हैं।

नीति टेलर (Niti Taylor)
नीति टेलर ने अपनी शादी में खूब डांस किया था। लेकिन पिता के गले लगकर वह भी भावुक हो गई थीं। उनकी ये फोटो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुई थी।

भारती सिंह (Bharti Singh)
भारती सिंह मायका छूटने के कारण तो भावुक हुई ही थीं। साथ ही वह शादी के लिए भी खुशी से रो पड़ी थीं। यहां तक कि उनके पति हर्ष लिम्बाच्या उन्हें संभालते नजर आए थे।

शिरीन मिर्जा
टीवी एक्ट्रेस शिरीन मिर्जा भी अपने निकाह के वक्त भावुक हो गई थीं। उनकी फोटो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी।

मोहिना कुमारी सिंह
मोहिना कुमारी सिंह की विदाई से जुड़ी फोटो वायरल हुई थी, जिसमें वह अपनी मम्मी के गले लगकर रोती नजर आईं। बता दें कि मोहिना कुमारी सिंह ने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से जबरदस्त पहचान बनाई है।

मौनी रॉय (Mouni Roy)
टीवी एक्ट्रेस मौनी रॉय की आंखें भी शादी पर नम हो गई थीं। उनकी फोटो देख फैंस भी भावुक हो गए थे।

शीना बजाज (Sheena Bajaj)
शीना बजाज न केवल अपनी विदाई पर फूट-फूटकर रोई थीं। बल्कि चूड़ा पहनाने की रस्म के दौरान भी उनकी आंखों में आंसू आ गए थे। हैरत की बात तो यह है कि वह अपनी बहन की शादी पर भी रो पड़ी थीं।

ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma)
शादी में ऐश्वर्या शर्मा की खुशी सातवें आसमान पर थी। लेकिन विदाई के दौरान एक्ट्रेस फूट-फूटकर रोई थीं। उनका इससे जुड़ा वीडियो खूब वायरल हुआ था।

आरती सिंह (Arti Singh)
आरती सिंह अपनी शादी के दिन तो भावुक नजर आई हीं। साथ ही उन्हें हल्दी, मेहंदी और संगीत में भी आंसू बहाते देखा गया था। यहां तक कि वह डांस करते-करते भी रो पड़ी थीं।

डेवाल्ड ब्रेविस ने डेब्यू टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका के लिए रचा इतिहास

58 साल का इंतजार खत्म कर सकते हैं टीम इंडिया के 5 खिलाड़ी

उंगलियां चाटकर शाकाहारी लोग खाते हैं मशरूम, वेज है या नॉन वेज सच्चाई जान हिल जाएगा दिमाग

21,196 KM लंबी... बनाने में लगे 2000 साल; 5 लाख लोगों को लील गया 'स्टोन ड्रैगन', स्पेस से भी देती है दिखाई?

दुनिया का एकमात्र ऐसा सागर, जिसकी नहीं है कोई जमीनी सीमा

चीनी के बजाए खाना शुरू कर दें ये हेल्दी स्वीटनर्स, देते हैं जबरदस्त मिठास, सेहत का भी रखते हैं ख्याल

Kolkata Gang Rape: कोलकाता गैंगरेप की जांच अब SIT के हवाले, पांच सदस्यीय टीम का गठन

PM मोदी ने स्पेस स्टेशन पर मौजूद ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला से की बात

Shahjahanpur News: खतरनाक स्टंट करते हुए पलटा ट्रैक्टर, बाल-बाल बची युवक की जान, सामने आया वीडियो

29 जून 2025 के पंचांग के जानें राहुकाल का समय, ग्रह- नक्षत्रों का प्रभाव और आज कौन सा व्रत है
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited