शादी का जोड़ा पहन स्वर्ग से उतरी अप्सरा लगीं ये 9 TV हसीनाएं, ब्राइडल लुक में दिया बॉलीवुड एक्ट्रेस को मात

Most Loved Bridal Look For TV Actresses: टीवी की कई हसीनाएं ऐसी हैं जिन्होंने अपनी शादी पर ऐसा लुक अपनाया कि हर कोई उन्हें देखता ही रह गया। इस लिस्ट में रुबीना दिलैक से लेकर आरती सिंह तक का नाम शामिल है।

01 / 10
Share

टीवी एक्ट्रेसेस का बेस्ट ब्राइडल लुक

Most Loved Bridal Look For TV Actresses: शादी का लम्हा हर किसी के लिए बेहद खास होता है। इस मौके पर दुल्हन को सबसे ज्यादा सुंदर दिखना होता है, क्योंकि वो पूरी शादी की रौनक होती है। हमारी टीवी की कई हसीनाएं ऐसी हैं जिन्होंने अपनी शादी पर ऐसा खूबसूरत लुक अपनाया कि सबकी निगाहें उन्हीं पर टिकी रह गईं। यहां तक कि बॉलीवुड हसीनाएं भी उनके आगे फीकी लगने लगीं। इस लिस्ट में रुबीना दिलैक से लेकर अंकिता लोखंडे और आरती सिंह तक का नाम शामिल है। तो चलिए एक नजर डालते हैं टीवी की उन हसीनाओं पर-

02 / 10
Share

रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik)

रुबीना दिलैक ने अपनी शादी में भले ही व्हाइट लहंगा पहना था। लेकिन उनका ये लुक तारीफ के लायक था। रुबीना दिलैक का लुक हर किसी को पसंद आया था।

03 / 10
Share

आरती सिंह (Arti Singh)

​आरती सिंह ने लाल जोड़ा पहनकर शादी रचाई। आरती सिंह का शादी का जोड़ा देख सबकी आंखें खुली रह गईं। उनका ब्राइडल लुक हर किसी की जुबान पर चर्चा का विषय बना हुआ है।​

04 / 10
Share

सुरभि चंदना (Surbhi Chandna)

सुरभि चंदना ने अपनी शादी पर ग्रे और पिंक लहंगा पहना था। उनका लहंगा सबसे युनीक था, साथ ही वह शादी पर बहुत खूबसूरत लगी थीं।

05 / 10
Share

दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi)

दिव्यांका त्रिपाठी ने भी अपनी शादी पर लाल जोड़ा पहना था, जिसमें उनका लुक काबिल-ए-तारीफ लगा। बता दें कि उनके सारे ही लग जबरदस्त थे।

06 / 10
Share

अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande)

अंकिता लोखंडे ने शादी पर गोल्डन लहंगा पहना था, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लगी थीं। उनके लुक की भी हर किसी ने तारीफ की थी।

07 / 10
Share

दिशा परमार (Disha Parmar)

दिशा परमार की खूबसूरती से हर कोई वाकिफ है। वहीं दुल्हन बनकर वह और भी ज्यादा सुंदर लगी थीं। उन्हें देख राहुल वैद्य भी हैरान रह गए थे।

08 / 10
Share

सोनारिका भदौरिया (Sonarika Bhadoria)

सोनारिया भदौरिया ने अपनी शादी पर रेड फिश कट लहंगा पहना था। उनके लुक ने बॉलीवुड हसीनाओं को भी मात दे दी। यूजर्स का कहना था कि वह रकुल प्रीत सिंह से भी ज्यादा सुंदर लगीं।

09 / 10
Share

मोहिना कुमारी सिंह (Mohena Kumari Singh)

मोहिना कुमारी सिंह ने अपनी शादी पर राजपूताना लुक अपनाया था, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लगी थीं। मोहिना कुमारी का लुक देख लोगों ने उन्हें महारानी का टैग दिया था।

10 / 10
Share

श्रद्धा आर्या (Shraddha Arya)

श्रद्धा आर्या ने अपनी शादी पर मरून लहंगा पहना था, जिसमें वह बेहद प्यारी लगी थीं। उनका लुक अच्छे-अच्छों को मात दे रहा था।