पर्दे पर भगवान राम बनकर सोने के सिंहासन पर बैठे ये स्टार्स, रातों-रात बदल गई किस्मत
Stars Played Lord Ram Onscreen: बॉलीवुड और टीवी के कई सितारे ऐसे हैं जिन्होंने पर्दे पर भगवान राम का किरदार अदा किया है। इसमें अरुण गोविल से लेकर गुरमीत चौधरी तक का नाम शामिल है।

पर्दे पर भगवान राम बनकर सोने के सिंहासन पर बैठे ये स्टार्स, रातों-रात बदल गई किस्मत
Stars Played Lord Ram Onscreen: अयोध्या में भगवान राम के आगमन की तैयारियां जोरों-शोरों पर चल रही हैं। राम मंदिर के उद्घाटन में भी बस कुछ ही वक्त बचा हुआ है। चारों ओर भगवान राम के आने की धूम मची हुई है। केवल मंदिर ही नहीं बल्कि लोग अपने-अपने घरों को भी खूब सजा रहे हैं। इस खास मौके पर आज हम आपको उन सितारों से रूबरू कराएंगे, जिन्होंने पर्दे पर भगवान राम का किरदार अदा किया। मर्यादा पुरुषोत्तम की भूमिका अदा करते ही उनकी किस्मत भी रातों-रात बदल गई। इस लिस्ट में रामानंद सागर की 'रामायण' में भगवान राम की भूमिका निभाने वाले अरुण गोविल से लेकर हिमांशू सोनी तक शामिल हैं। तो चलिए एक नजर डालते हैं उन सितारों पर-

अरुण गोविल (Arun Govil)
अरुण गोविल ने रामानंद सागर की 'रामायण' में मुख्य भूमिका अदा की थी। खास बात तो यह है कि लोग उन्हें भगवान राम समझने लगे थे।

गुरमीत चौधरी (Gurmeet Choudhary)
गुरमीत चौधरी ने 'रामायण' में भगवान राम का किरदार अदा किया। इसके बाद उनके करियर को अलग ही उड़ान मिली।

नीतिश भारद्वाज (Nitish Bhardwaj)
नीतिश भारद्वाज ने 2001 में आई रामायण में भगवान राम की भूमिका निभाई थी। शो में उनके किरदार को बहुत पसंद किया गया था।

जीतेंद्र (Jeetendra)
बॉलीवुड के मशहूर एक्टर जीतेंद्र भी भगवान राम की भूमिका अदा कर चुके हैं। वह 'लव कुश' मूवी में भगवान राम के तौर पर दिखे थे।

सुजय रियू (Sujay Reu)
सुजय रियू इन दिनों सोनी टीवी पर आ रहे श्रीमद रामायण में भगवान राम के तौर पर नजर आ रहे हैं।

गगन मलिक (Gagan Malik)
गगन मलिक ने जीटीवी पर आए 'संकट मोचन महाबलि हनुमान' में भगवान राम का किरदार अदा किया था। वह रामलीला में भी भगवान राम बन चुके हैं।

हिमांशु सोनी (Himanshu Soni)
हिमांशु सोनी भी टीवी पर आए रामायण में भगवान राम की भूमिका अदा कर चुके हैं। उन्होंने 'राम सिया के लव कुश' में भूमिका अदा की थी।

प्रभास (Prabhas)
प्रभास ने बीते साल आई आदिपुरुष में भगवान राम की भूमिका अदा की। हालांकि उनकी ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई।

आशीष शर्मा (Ashish Sharma)
आशीष शर्मा ने स्टार प्लस पर आए 'सिया के राम' में भगवान राम की भूमिका अदा की थी।
भारत का गुलाब गार्डन कहलाता है ये शहर, जानें नाम
Jun 24, 2025

इंग्लैंड ने भारत को हराते ही रचा इतिहास, टेस्ट में 77 साल बाद पहली बार हुआ ऐसा चमत्कार

इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में टीम इंडिया की हार की 5 बड़ी वजह

अरब सागर में गिरती हैं भारत की ये दो नदियां, जानें कौन सी ज्यादा लंबी

रोज सुबह गुब्बारे सा फूल जाता है चेहरा? मॉर्निंग पफीनेस दूर करने के लिए अपनाएं ये नुस्खे

आउटसाइडर होकर बॉलीवुड वालों के बाप बने बैठे हैं ये स्टार्स, तीसरी वाली को तो कहते फिल्म इंडस्ट्री की रानी

दिल्ली के बस स्टॉप होंगे हाईटेक, एलईडी स्क्रीन से रहेंगे लैस; जानें क्या-क्या मिलेंगी सुविधाएं

नीरज चोपड़ा ने फिर बढ़ाया देश का मान, गोल्डन स्पाइक चैंपियनशिप में जीता गोल्ड

'ईरान में शासन परिवर्तन नहीं चाहते...' युद्ध विराम के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने बदला अपना सुर

यूक्रेन पर रूस का बड़ा हमला, 24 लोगों की मौत; 200 अन्य घायल

Delhi News: पुलिस मुठभेड़ में काला राणा गैंग का शूटर ढेर, यमुनानगर ट्रिपल मर्डर समेत कई मामलों में था वांटेड
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited