आसिम रियाज को फूटी आंख नहीं सुहाते ये 5 लोग, इस एक्टर ने पीठ में घोंपा था खंजर!!
Asim Riaz Enemy list: बिग बॉस फेम आसिम रियाज का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो रजत दलाल के साथ भिड़ते हुए नजर आ रहे हैं। बात इतनी बिगड़ गई कि भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन को बीच बचाव के लिए उतरना पड़ा। बता दें आसिम रियाज ने इससे पहले भी कई लोगों के साथ पंगा लिया था। इस लिस्ट में रोहित शेट्टी से लेकर सिद्धार्थ शुक्ला तक के नाम शामिल है।

रजत दलाल समेत इन 5 लोगों के दुश्मन बन गए आसिम रियाज
बिग बॉस फेम आसिम रियाज एक बार फिर से विवादों में आ गए हैं। कई बार आसिम रियाज को गुस्सा करते हुए देखा गया है। कभी कभी वो गुस्से में आउट ऑफ कंट्रोल हो जाते हैं। इस बीच आसिम रियाज का एक वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट पर हर तरफ वायरल हो रहा है। इस क्लिप में आसिम रियाज और रजत दलाल लड़ते हुए नजर आ रहे हैं। बता दें कि इससे पहले कई दफा आसिम रियाज के साथ ऐसा हो चुका है। एक बार तो आसिम ने बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर रोहित शेट्टी से पंगा ले लिया था।

रोहित शेट्टी
खतरों के खिलाड़ी 14 में आसिम रियाज ने रोहित शेट्टी से पंगा ले लिया था। इस शो में आसिम ने रोहित के साथ बदतमीजी कर दी थी। इसको लेकर काफी विवाद हुआ था। बाद में आसिम रियाज को खतरों के खिलाड़ी 14 से बाहर निकाल दिया गया था।

अभिषेक कुमार
टीवी शो खतरों के खिलाड़ी 14 में ही आसिम रियाज को एक्टर अभिषेक कुमार से लड़ते हुए देखा गया था। हालांकि अभिषेक कुमार भी इस दौरान आपा खो बैठे थे। बाद में शालीन भनोट ने दोनों को अलग किया था।

सिद्धार्थ शुक्ला
बिग बॉस 13 में आसिम रियाज और सिद्धार्थ शुक्ला के बारे में ही सभी लोग बातें करते थे। जहां शुरू में सिद्धार्थ और आसिम काफी अच्छे दोस्त थे लेकिन आगे चलकर दोनों एक दूसरे के खून के प्यासे हो गए। कई बार आसिम और सिद्धार्थ के बीच हाथापाई भी हुई थी।

हिमांशी खुराना
आसिम रियाज और हिमांशी खुराना का रिश्ता काफी चर्चा में रहा था। बिग बॉस 13 में इन दोनों की मुलाकात हुई थी। रिपोर्ट्स की मानें तो इसके बाद दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे थे। हालांकि बाद में दोनों के रास्ते अलग हो गए। ऐसा कहा जाता है कि अब आसिम और हिमांशी एक दूसरे का चेहरा भी नहीं देखना चाहते हैं।

रजत दलाल
आसिम रियाज एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं। इस बार उन्होंने रजत दलाल से दुश्मनी ले ली है। रियलिटी शो 'बैटलग्राउंड से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें आसिम रियाज और रजत दलाल हाथापाई करते दिखाई दे रहे हैं। इस क्लिप पर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।

शिखर धवन ने संभाली बात
सामने आए इस वीडियो आप देख सकते हैं कि इंडियन क्रिकेटर शिखर धवन को रजत दलाल और आसिम रियाज को अलग करने के लिए बीच में आना पड़ा। बता दें कि शिखर धवन रियलिटी शो 'बैटलग्राउंड में सुपरमेंटर की भूमिका में नजर आएंगे।

गुजरात की हार ने बढ़ाई रार, अब ऐसे हैं टॉप-2 में एंट्री के समीकरण

वैभव सूर्यवंशी के पैर छूने पर एमएस धोनी ने कही दिल की बात

नीति आयोग के CEO की भविष्यवाणी, पीछे छूटा जापान, इतने साल में जर्मनी से आगे होगा भारत

आलिया भट्ट का बेबी बंप फोटोशूट देख जलन से मुंह सिकोड़ें फिरती रहीं ये हसीनाएं, खुद की प्रेग्नेंसी में लगी थीं फीकीं

18 साल में पहली बार चेन्नई के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड

पाकिस्तान में कुदरती तबाही से कहां-कहां गईं लोगों की जान? बिजली आपूर्ति बाधित

Vat Savitri Rangoli Designs 2025: वट सावित्री व्रत के दिन बनाएं ऐसी खूबसूरत रंगोली, सजेगा घर का आंगन तो सब करेंगे तारीफ

Mehndi Designs For Vat Savitri 2025: गोरे हाथों में रचाएं पिया के नाम की मेहंदी, देखें वट सावित्री पूजा के लेटेस्ट और Easy Mehndi Design

Happy Vat Savitri Vrat 2025 Hindi Wishes: सुहागिन सहेलियों को सुहाग पर्व पर को ऐसे करें विश, भेजें वट सावित्री की हार्दिक शुभकामनाएं

'जंगल के राजा' शेर ने लाइफ में पहली बार चखी सब्जी फिर दिया ऐसा रिएक्शन, Video इंटरनेट पर हो गया वायरल
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited