​जवानी का रंग चढ़ते ही बदल गए 'बालिका वधू' की आनंदी सहित ये बाल कलाकार, रंग-रूप देख चौंधिया जाएंगी आंख​

टीवी के ये बाल कलाकर तो याद ही होंगे जिन्होंने टीवी शो को खास बनाया था। आनंदी से लेकर झांसी की रानी लक्ष्मीबाई तक ये बाल कलाकार अब उम्र का पड़ाव पार कर बड़े हो गए हैं। आइए आपको दिखाते हैं सालों बाद ये कैसे नजर आते हैं।

01 / 08
Share

बड़े हुई टीवी के बाल कलाकार

आइए आपको आज 10-12 साल पीछे टीवी की दुनिया में ले जाते हैं। जब बालिका वधू, झांसी की रानी, उतरन जैसे शो आते थे। उनमें काम करने वाले बाल कलाकार ही शो का अहम हिस्सा होते थे। छोटी सी आनंदी और सबको मार गिराने वाली लक्ष्मीबाई अब कैसी हो गई है, आपको दिखाते हैं। बड़ी होने के बाद ये हसीनाएं अब सबके छक्के छुड़ा देती हैं।

02 / 08
Share

रीम शेख ( Reem Shaikh)

टीवी की चहेती स्टार बनी रीम शेख बचपन से ही टीवी पर काम करती आई है। बतौर बाल कलाकार उन्होंने 'न बोले तुम, न मैंने कुछ कहा', 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' जैसे शो में काम किया है। अब वह खुद लीड स्टार बन गई हैं।

03 / 08
Share

अविका गौर ( Aveeka Gaur)

सबकी प्यारी आनंदी बिंदनी को कौन भूल सकता है। अविका की एक्टिंग को देखकर बड़े-बड़े कलाकार तालियाँ बजाते थे। उस समय छोटी सी अविका अब बड़ी और बेहद बोल्ड हो गई है। अविका कई टीवी शो का हिस्सा रह चुकी है।

04 / 08
Share

जन्नत जुबैर( Jannat Zubair)

याद है उतरन की छोटी सी इच्छा जो नादानियों से टीवी पर छा जाती थी। वह वही छोटी सी लड़की कोरियन शो में काम करती है। जन्नत इन दिनों सोशल मीडिया क्वीन बनी हुई है।

05 / 08
Share

उल्का गुप्ता ( Ulka Gupta)

झांसी की रानी में लक्ष्मीबाई बनकर उल्का ने अपनी अलग पहचान बनाई है। आज भी लोग उन्हें इसी नाम से याद रखते हैं। लेकिन उल्का अब बेहद बोल्ड हो गई है। वह अपनी तस्वीरों से सोशल मीडिया पर आग लगा देती है।

06 / 08
Share

अशनूर कौर ( Ashnoor Kaur)

याद है झांसी की रानी की वो चुलबुली प्राची जिसने अपनी नटखट आवाज से सबको दीवाना बना दिया था। तब अशनूर केवल 7 से 8 साल की थी, लेकिन अब अशनूर बिल्कुल बदल चुकी है 10 साल बाद वह कुछ ऐसी नजर आती हैं।

07 / 08
Share

अनुष्का सेन ( Anushka Sen)

देवो के देव महादेव, बालवीर जैसे शो से पहचान बनाने वाली अनुष्का सेन अब सोशल मीडिया क्वीन बन चुकी है। अनुष्का सेन के पास अब बॉलीवुड से ऑफर आते हैं।

08 / 08
Share

आशिका भाटिया( Ashika Bhatia)

परवरिश शो में छोटी सी आशिका ने अपनी एक्टिंग से सबको हैरान कर दिया था। अब आशिक बॉलीवुड फिल्मों में नजर आती है। हाल ही में वह बिग बॉस 18 का हिस्सा रही थी।