BB OTT 3 फेम Munisha Khatwani की जन्मदिन पार्टी में सजी सितारों की महफिल, छोटी ड्रेस में बार्बी डॉल लगीं Sumbul

​बिग बॉस 3 में नजर आईं मुनीषा खटवानी शो की फेवरेट कंटेस्टेंट्स में से एक थी। 18 सितंबर को एक्ट्रेस ने अपना जन्मदिन मनाया। मुनीषा खटवानी के जन्मदिन पर उनके बिग बॉस के साथी भी नजर आए, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। बता दें मुनीषा खटवानी एक टैरो कार्ड रीडर हैं। मुनीषा खटवानी ने मुंबई में अपनी जन्मदिन की शानदार पार्टी रखी थी। इस पार्टी में उनके करीबी दोस्त शामिल हुए। वही इस पार्टी में सुम्बुल तौकीर खान एक नए लुक में नजर आईं। इस पार्टी में सुम्बुल तौकीर खान के अलावा जैन इमाम, अशनूर कौर और अन्य सितारे भी नजर आए।


01 / 08
Share

BB OTT 3 फेम Munisha Khatwani की जन्मदिन पार्टी में सजी सितारों की महफिल

मुनीषा खटवानी ने 18 सितंबर को अपना जन्मदिन धूम-धाम से मनाया। उनके जन्मदिन पार्टी में उनके करीबी दोस्त नजर आए। बता दें मुनीषा खटवानी एक टैरो कार्ड रीडर हैं। मुनीषा खटवानी ने मुंबई में अपनी जन्मदिन की शानदार पार्टी रखी थी। इस पार्टी में उनके करीबी दोस्त शामिल हुए। वही इस पार्टी में सुम्बुल तौकीर खान एक नए लुक में नजर आईं। इस पार्टी में सुम्बुल तौकीर खान के अलावा जैन इमाम, अशनूर कौर और अन्य सितारे भी नजर आए। आइए देखते हैं सितारो की तस्वीरें।

02 / 08
Share

वायरल हो रही जन्मदिन की तस्वीरें

एक्स एक्ट्रेस और टैरो कार्ड रीडर मुनीषा खटवानी के जन्मदिन के मौके पर सितारों की महफिल नजर आईं। उनके जन्मदिन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

03 / 08
Share

सुम्बुल तौकीर खान

सुम्बुल तौकीर खान का लुक मुनीषा खटवानी की बर्थडे पार्टी में कुछ अलग लगा। एक्ट्रेस सुम्बुल ने ऑफ-शोल्डर ब्लैक ड्रेस पहना हुआ था। जिसमें वो काफी खूबसूरत लग रही थीं।

04 / 08
Share

मौली गांगुली और मजहर सईद

मुनीषा खटवानी ब्लैक ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। मौली गांगुली और उनके पति मजहर सईद इस तस्वीर में मुनीषा खटवानी के साथ पोज दे रहे हैं।

05 / 08
Share

अशनूर कौर

झांसी की रानी, पटियाला बेब्स, ना बोले तुम ना मैंने कुछ कहा और ये रिश्ता क्या कहलाता है जैसी टीवी सीरियल्स का हिस्सा रह चुकीं एक्ट्रेस अशनूर कौर भी इस पार्टी में नजर आईं। एक्ट्रेस ने गुलाबी रंग की शॉर्ट ड्रेस पहनी हुई थी।

06 / 08
Share

जैन इमाम, डोनल बिष्ट और निवेदिता बसु

जैन इमाम, डोनल बिष्ट और निवेदिता बसु भी मुनीषा खटवानी के जन्मदिन पार्टी में शामिल हुए। इस दौरान तीनों काफी खूबसूरत लग रहे थे। डोनल बिष्ट ने चीता प्रिंट का ड्रेस पहना हुआ था। वही जैन ने सफेद पैंट शर्ट कैरी किया था। निवेदिता बसु सिंपल फ्लावर प्रिंट ड्रेस में नजर आईं।

07 / 08
Share

रिद्धिमा तिवारी और जसकरण सिंह

टीवी एक्ट्रेस और मुनीषा खटवानी की दोस्त रिद्धिमा तिवारी भी मुनीषा के बर्थडे पार्टी में शामिल हुई। इस दौरान एक्ट्रेस ने सफेद ड्रेस पहना हुआ था, जिसमें वो काफी प्यारी लग रही थी। एक्ट्रेस के साथ उनके पति जसकरण सिंह भी नजर आए।

08 / 08
Share

पोलोमी दास

बिग बॉस ओटीटी 3 में पोलोमी दास भी नजर आईं थी। पोलोमी दास और मुनीषा खटवानी शो में काफी अच्छे दोस्त बन गए थे। वही पोलोमी दास फ्लोरल ड्रेस में नजर आईं।