इंटरनेट पर लोगों ने समय से पहले ही करा दी इन हसीनाओं की डिलीवरी, अब दीपिका भी गोद में बच्चा लिए आईं नजर

दीपिका पादुकोण से पहले भी इंटरनेट पर कई बॉलीवुड हसीनाओं की पिक्स वायरल हुईं, जिसमें उन्हें बच्चा गोद में लिए देखा गया। हालांकि जब इन पिक्स की सच्चाई सामने आई तो ये फेक निकलीं।

इंटरनेट यूजर्स ने समय से पहले ही करा दी थी इन हसीनाओं की डिलीवरी
01 / 07

इंटरनेट यूजर्स ने समय से पहले ही करा दी थी इन हसीनाओं की डिलीवरी

बॉलीवुड इंडस्ट्री की लोकप्रिय एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों प्रेग्नेंसी को लेकर सुर्खियों में हैं। दीपिका पादुकोण की एक फोटो इंटरनेट पर बड़ी तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें वो बच्चे को गोद में लिए नजर आ रही हैं। कई लोगों को लगने लगा था कि दीपिका पादुकोण मां बन गई हैं लेकिन यह सच नहीं है। दीपिका पादुकोण से पहले भी बॉलीवुड की कई हसीनाओं की डिलीवरी इंटरनेट यूजर्स समय से पहले करा चुके हैं। आइए देखें इस लिस्ट में कौन-कौन शामिल हैं।और पढ़ें

सोनम कपूर
02 / 07

सोनम कपूर

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर की एक फोटो इंटरनेट पर वायरल हुई थी, जिसमें वो एक बच्चे के साथ अस्पताल के बिस्तर पर नजर आ रही थीं। बता दें सोनम कपूर की ये फोटो फेक थी।

ऐश्वर्या राय बच्चन
03 / 07

ऐश्वर्या राय बच्चन

कई सालों पहले ऐश्वर्या राय बच्चन की एक फर्जी तस्वीर वायरल हुई थी। यह 2011 में आराध्या बच्चन के जन्म के ठीक बाद की थी। अमिताभ बच्चन ने एक ट्वीट करते हुए बताया था कि यह तस्वीर मॉर्फ्ड है।

भारती सिंह
04 / 07

भारती सिंह

टीवी इंडस्ट्री की मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह की अस्पताल के बिस्तर पर लेटी हुई तस्वीर इंटरनेट पर सामने आई थी। इस फोटो के वायरल होने के बाद भारती सिंह ने खुद बताया था कि वो ठीक हैं।

करीना कपूर खान
05 / 07

करीना कपूर खान

करीना कपूर खान की भी इस तरह की फोटो इंटरनेट पर खूब वायरल हुई थी। जन्म के ठीक बाद तैमूर को चूमते हुए उनकी एक तस्वीर इंटरनेट खूब वायरल हुई थी। बाद में लोगों ने इसे फेक बताया था।

अनुष्का शर्मा
06 / 07

अनुष्का शर्मा

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की बेटी वामिका के जन्म के ठीक बाद एक्ट्रेस की एक बच्चे को गोद में लिए हुए तस्वीर इंटरनेट सामने आई थी। ये फोटो भी नकली थी।

दीपिका पादुकोण
07 / 07

दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण की भी एक बच्चे के साथ फोटो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही है। बता दें दीपिका पादुकोण सितंबर में बच्चे को जन्म देंगी और बच्चे के साथ एक्ट्रेस की ये फोटो नकली है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited