कोख में बच्चा रखकर दीपिका से पहले इन हसीनाएं ने भी कराया था फोटोशूट, बेबी बंप देख फैन्स ने दी लख-लख बधाईयां

Actresses Flaunts Baby Bump: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण से पहले भी सोनम कपूर से लेकर करीना कपूर खान सहित कई अदाकाराएं बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए फोटोशूट करा चुकी हैं। आइए इन पिक्स पर डालें एक नजर...

दीपिका ही नहीं ये अदाकाराएं भी डिलीवरी से पहले फ्लॉन्ट कर चुकी हैं बेबी बंप
01 / 08

दीपिका ही नहीं ये अदाकाराएं भी डिलीवरी से पहले फ्लॉन्ट कर चुकी हैं बेबी बंप

Actresses Flaunts Baby Bump: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने 2 सितंबर की शाम अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक साथ कई पिक्स शेयर कर फैन्स का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। इन पिक्स में दीपिका पादुकोण को बेबी बंप दिखाते हुए फोटोशूट कराते हुए देखा गया। कई पिक्स में दीपिका के साथ पति रणवीर सिंह भी नजर आए। दीपिका पादुकोण से पहले भी बॉलीवुड इंडस्ट्री में मौजूद कई हसीनाओं ने कोख में बच्चा रखकर फोटोशूट कराया था। आइए इन पिक्स पर डालें एक नजर...और पढ़ें

करीना कपूर खान
02 / 08

करीना कपूर खान

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान दो बच्चों की मां हैं। एक्ट्रेस की खूबसूरती और उनके फिगर को देख अंदाजा लगाना मुश्किल है कि करीना दो बार मां बन चुकी हैं। करीना ने भी बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए फोटोशूट कराया था।

सोनम कपूर
03 / 08

सोनम कपूर

सोनम कपूर इन दिनों अपने बच्चे वायु की परवरिश में लगी हुई हैं और इसलिए वो फिल्मी दुनिया से दूर हैं। सोनम कपूर ने भी बच्चे को जन्म देने से पहले प्रेग्नेंसी में फोटोशूट कराया था।

आलिया भट्ट
04 / 08

आलिया भट्ट

बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकाराओं में से एक आलिया भट्ट ने भी मां बनने से पहले बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शानदार फोटोशूट कराया था। एक्ट्रेस ने एक बेटी (राहा) को जन्म दिया था।

नताशा दलाल
05 / 08

नताशा दलाल

वरुण धवन की पत्नी नताशा दलाल ने भी ट्रेंड को फॉलो करते हुए प्रेग्नेंसी के दौरान फोटोशूट कराया था। इस दौरान वरुण धवन पत्नी नताशा के बेबी बंप को किस करते नजर आए थे।

ऋचा चड्ढा
06 / 08

ऋचा चड्ढा

बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा भी पति अली फजल के साथ बेबी बंप दिखाते हुए फोटोशूट करा चुकी हैं। ऋचा की कई पिक्स इंटरनेट पर मौजूद हैं। बता दें ऋचा चड्ढा मां बन चुकी हैं। एक्ट्रेस ने एक बेटी को जन्म दिया है।

मसाबा गुप्ता
07 / 08

मसाबा गुप्ता

बॉलीवुड इंडस्ट्री की दिग्गज अदाकारा नीना गुप्ता की बेटी मसाबा जल्द ही मां बनने वाली हैं। एक्ट्रेस भी बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए फोटोशूट करा चुकी हैं। फैन्स एक्ट्रेस को लगातार बधाई दे रहे हैं।

दीपिका पादुकोण के चेहरे पर दिखी खुशी
08 / 08

दीपिका पादुकोण के चेहरे पर दिखी खुशी

दीपिका पादुकोण ने भी एक साथ कई पिक्स शेयर की हैं, जिनमें वो बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। दीपिका की इन पिक्स को देखने के बाद लोग उन्हें इंटरनेट पर बधाई दे रहे हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited