ब्रेकअप होते ही कांच की तरह बिखर गईं ये TV हसीनाएं, अब कैंसर पीड़ित Hina Khan भी जैसे-तैसे संभाल रही हैं दिल?

TV Actresses Faces Depression And Anxiety After Breakup: टीवी की कई हसीनाएं ऐसी हैं जो ब्रेकअप के बाद पुरी तरह टूट गई थीं। इस लिस्ट में रुबीना दिलैक से लेकर दिव्यांका त्रिपाठी तक का नाम शामिल है। वहीं अब हिना खान भी लगातार क्रिप्टिक पोस्ट शेयर कर रही हैं।

ब्रेकअप के बाद बुरी तरह टूट गई थीं ये TV हसीनाएं
01 / 10

ब्रेकअप के बाद बुरी तरह टूट गई थीं ये TV हसीनाएं

TV Actresses Faces Depression And Anxiety After Breakup: कहा जाता है कि जिस वक्त इंसान प्यार में होता है, वो पूरा वक्त ही उसके लिए बहुत खास होता है। लेकिन जब उस प्यार में धोखा मिले तो वही वक्त बहुत मुश्किल बन जाता है। ऐसा ही कुछ हमारी टीवी की हसीनाओं के साथ भी हुआ, जो ब्रेकअप के बाद बुरी तरह टूट गईं। इस लिस्ट में दिव्यांका त्रिपाठी से लेकर रुबीना दिलैक तक का नाम शामिल है। वहीं अह इसमें हिना खान भी जुड़ती नजर आ रही हैं। तो चलिए एक नजर डालते हैं उन टीवी हसीनाओं पर-और पढ़ें

काम्या पंजाबी Kamya Punjabi
02 / 10

काम्या पंजाबी (Kamya Punjabi)

​एक्ट्रेस काम्या पंजाबी ने करण पटेल को डेट किया था। लेकिन करण के परिवार के कारण वह और काम्या पंजाबी साथ नहीं रह सके। खुद काम्या ने बताया था कि करण संग ब्रेकअप के बाद वह करीब दो साल तक परेशान रही थीं।​

नेहा कक्कड़ Neha Kakkar
03 / 10

नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar)

​टीवी एक्ट्रेस नेहा कक्कड़ भी हिमांश कोहली संग ब्रेकअप के बाद बुरी तरह टूट गई थीं। नेहा कक्कड़ न केवल मानसिक तौर पर परेशान हो गई थीं, बल्कि कई बार टीवी पर भी उन्हें रोते हुए देखा गया था।​

अनुषा दांडेकर Anusha Dandekar
04 / 10

अनुषा दांडेकर (Anusha Dandekar)

​टीवी और बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस अनुषा दांडेकर को भी प्यार में धोखा मिला था। अनुषा दांडेकर को धोखा करण कुंद्रा से मिला था, जिसके बाद वह डिप्रेशन में चली गई थीं।​

सोनल वेंगुर्लेकर Sonal Vengurlekar
05 / 10

सोनल वेंगुर्लेकर (Sonal Vengurlekar)

​टीवी एक्ट्रेस सोनल वेंगुर्लेकर ने अपने को-स्टार सुमित भारद्वाज को डेट किया था। लेकिन रिश्ता टूटते ही मानो सोनल पर मुसीबतें आ पड़ी थीं। एक्ट्रेस ब्रेकअप के कारण डिप्रेशन में चली गई थीं।​

श्वेता तिवारी Shweta Tiwari
06 / 10

श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari)

​टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने बताया था कि राजा चौधरी से अलग होने के बाद वह परेशान हो गई थीं। हालत ऐसी थी कि वह डिप्रेशन में चली गई थीं। लेकिन उस दौरान एकता कपूर ने उनका साथ दिया।​

रुबीना दिलैक Rubina Dilaik
07 / 10

रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik)

​रुबीना दिलैक को 'छोटी बहू' एक्टर अविनाश सचदेव से धोखा मिला था। रुबीना दिलैक बॉयफ्रेंड से मिले धोखे के बाद डिप्रेशन में चली गई थीं। वो उनकी जिंदगी का सबसे मुश्किल वक्त था।​

अदा खान Adaa Khan
08 / 10

अदा खान (Adaa Khan)

​टीवी की मशहूर एक्ट्रेस अदा खान को भी प्यार में धोखा मिला था। उन्होंने एक्टर अंकित गेरा को डेट किया था, जिन्होंने अदा खान को धोखा दिया था। इस मामले के बाद अदा खान का प्यार से भरोसा ही उठ गया था।​

दिव्यांका त्रिपाठी Divyanka Tripathi
09 / 10

दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi)

​टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी एक्टर शरद मल्होत्रा संग ब्रेकअप के बाद बुरी तरह टूट गई थीं। दिव्यांका त्रिपाठी का ये हाल हो गया था कि वह अपने प्यार को पाने के लिए काले जादू का भी इस्तेमाल करने के लिए तैयार थीं।​

हिना खान Hina Khan
10 / 10

हिना खान (Hina Khan)

​हिना खान ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं। लेकिन वह लगातार सोशल मीडिया पर क्रिप्टिक पोस्ट शेयर कर रही हैं, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि उनका और रॉकी जैसवाल का ब्रेकअप हो गया है। यहां तक कि एक स्टेटस के जरिए हिना ने जाहिर किया था कि शादी से उनका भरोसा उठ चुका है।​

End of Photo Gallery

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited