Sonakshi Sinha से पहले मुस्लिम धर्म में निकाह रचा बेगम बनीं ये हसीनाएं, बेइंतेहा इश्क देख जल-भुन गए थे कई लोग

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा अपने बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल संग निकाह करने जा रही हैं। सोनाक्षी सिन्हा से पहले भी कई हसीनाएं ऐसी हैं, जिन्होंने मुस्लिम धर्म में शादी की। यहां देखिए पूरी लिस्ट...

01 / 08
Share

Sonakshi Sinha से पहले मुस्लिम धर्म में निकाह रचा बेगम बनीं ये हसीनाएं

हमारे देश में अंतरधार्मिक विवाह को आज भी वर्जित माना जाता है। हमारे समाज में हिन्दू और मुस्लिम को कई लोगों ने अच्छी तरह से नहीं लिया है। कई लोगों ने इसे लव-जिहाद का नाम भी दिया। हालांकि बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में कई हसीनाएं इस धारणा के खिलाफ जाकर धर्म की परवाह किए बिना शादी। सोनाक्षी सिन्हा भी मुस्लिम धर्म में शादी करने वाली हैं। सोनाक्षी सिन्हा से पहले भी कई अदाकाराएं अपने धर्म को छोड़कर मुस्लिम धर्म में निकाह कर चुकी हैं। आइए देखें पूरी लिस्ट...

02 / 08
Share

सोनाक्षी सिन्हा

सोनाक्षी सिन्हा अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से शादी करने जा रही हैं। 23 जून को ये कपल रजिस्टर्ड मैरिज करेगा। इसके बाद बॉलीवुड सेलेब्स के लिए पार्टी होस्ट की जाएगी।

03 / 08
Share

रीना रॉय

रीना रॉय ने पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहसिन खान से शादी की थी और 90 के दशक में उनका तलाक हो गया। रीना का कहना था कि दूसरे धर्म में तालमेल बिठाना उनके लिए बहुत मुश्किल था।

04 / 08
Share

संगीता बिजलानी

पूर्व मिस इंडिया और एक्ट्रेस संगीता बिजलानी ने 1996 में क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन से शादी की। यह शादी ज्यादा सालों तक नहीं टिक पाई और दोनों 2010 में अलग हो गए।

05 / 08
Share

अमृता सिंह

अमृता सिंह ने 1991 में सैफ अली खान से शादी की। कहा जाता है कि सैफ से शादी करने से पहले अमृता ने भी इस्लाम धर्म अपना लिया था।

06 / 08
Share

करीना कपूर

करीना कपूर ने भी सैफ अली खान से 2012 में शादी की। बताया जाता है सैफ की पहली पत्नी अमृता की तरह करीना ने इस्लाम धर्म नहीं अपनाया।

07 / 08
Share

उर्मिला मातोंडकर

अपने जमाने की फेमस एक्ट्रेस रहीं उर्मिला मातोंडकर ने 2016 में कश्मीर स्थित व्यवसायी और मॉडल मोहसिन अख्तर मीर से शादी की।

08 / 08
Share

ऋचा चड्ढा

ऋचा चड्ढा ने भी अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड अली फजल से 2022 में शादी की। मुस्लिम धर्म में शादी करने के लिए ऋचा को काफी ट्रोल भी किया गया था।