'भाभी जी घर पर हैं' की चटकीली अंगूरी से ज्यादा फीस लेते हैं विभूति नारायण, अनीता भाभी और तिवारी जी चुपके-चुपके भर लेते हैं अकाउंट
टीवी के पॉपुलर शो में से एक भाबी जी घर पर हैं अक्सर चर्चा में बना रहता है। पिछले कई सालों से टीवी पर राज कर रहा यह शो रोजाना मजेदार एपिसोड के साथ आगे बढ़ रहा है। शो को पिछले महीने 10 साल पूरे हो गए हैं। आज हम आपको शो की स्टारकास्ट फीस बताने जा रहे हैं। एक एपिसोड के लिए कौन कितना कमाता है आइए आपको बताते हैं।

भाबी जी घर पर हैं स्टारकास्ट फीस
साल 2015 में आया टीवी का ये कॉमेडी शो भाबी जी घर पर है पिछले 10 साल से टीवी पर राज कर रहा है। चटपटे जोक्स, मजेदार किरदार और दिलचस्प कहानी के साथ ये फैंस का फेवरेट बना रहता है। यह शो इतना पॉपुलर हुआ कि अब इसपर एक मूवी भी बनने जा रही है। क्या आपको पता है इतने सालों से काम कर रहे हैं ये एक्टर एक एपिसोड के लिए कितनी फीस लेते हैं। आज हम आपको बताते हैं अंगूरी भाभी से लेकर हप्पू तक की फीस

मनमोहन तिवारी
मनमोहन तिवारी के किरदार में रोहित्सव् गौड़ ने कमाल कर डाला, वह जिस तरह से इस किरदार में ढल जाते हैं, शो में जान आ जाती है। इनके बिना भाबी जी घर पर है शो अधूरा है। उन्हें एक एपिसोड के लिए 60 हजार तक फीस मिलती है।

अंगूरी भाभी
अंगूरी भाभी शो की जान हैं, उनके बात करने का स्टाइल। उनके डायलॉग एक से बढ़कर एक हैं। शुभांगी अत्रे ने अपने किरदार पर जितनी मेहनत की है वह शो में साफ नजर आता है। क्या आपको पता है उन्हें शो के एक एपिसोड के लिए 55 से 60 हजार फीस मिलती है।

विभूति नारायण मिश्रा
भरभूति जी को कौन नजरअंदाज कर सकता है। कमाल के एक्टर आसिफ शेख अगर इस शो से चले गए तो शो में कुछ नहीं बचेगा। यही कारण है कि शो में सबसे महंगे एक्टर हैं आसिफ शेफ, वह एक एपिसोड के लिए 70 से 80 हजार फीस लेते हैं।

अनीता भाभी
जब तक तिवारी जी अनीता भाभी के साथ मीठी-मीठी बातें न करें तब तक शो अधूरा समझा जाता है। अनीता भाभी के रोल में विदिशा श्रीवास्तव ने कमाल का काम किया है। वह एक एपिसोड के लिए 50 हजार तक चार्ज करती हैं।

अनोखेलाल सक्सेना
सानंद वर्मा ने इस शो से खूब प्रसिद्धि हासिल की है। पागल के किरदार में एक्टर ने बेहतरीन काम किया है। हालांकि अब वह शो में नजर नहीं आते हैं। जब वह कास्ट का हिस्सा थे तब वह प्रति एपिसोड 30 हजार फीस लेते थे।

दरोगा हप्पू सिंह
योगेश त्रिपाठी के इस किरदार को कोई नहीं भूल सकता। भाबी जी घर पर हैं शो से हप्पू सिंह ने इतनी पहचान बनाई कि इनका अलग से शो 'हप्पू की उलटन-पटलन' भी आ गया। वह शो के चहेते एक्टर थे जो एक एपिसोड के लिए 35 हजार तक फीस लेते थे।

टीका
टीका के रोल में वैभव माथुर शो से लंबे समय से जुड़े हुए हैं। उनका मजाकिया अंदाज फैंस को काफी पसंद भी आता है। टीका के किरदार के लिए उन्हें प्रति एपिसोड 20 से 25 हजार मिलते हैं।

ब्रह्मोस NG, हाइपरसोनिक मिसाइल, जोरावर, रूद्रम, कौन-कौन से हथियार बना रहा भारत, DRDO चीफ का खुलासा

क्या है गंगा नदी का निकनेम, आज यमुना का जवाब सुनकर भी चौंकेंगे आप

नीतू कपूर के इस हेयर स्टाइल की रही है दुनिया दीवानी, फैशन में राहा की दादी नहीं किसी से कम

परमाणु बम से कई गुना ज्यादा पावरफुल है हाइड्रोजन बम ? जानिए वायरल दावे का सच क्या है

घर बैठे अंग्रेजी सीखने के 5 शानदार टिप्स, आप भी बोलेंगे फर्राटेदार अंग्रेजी

Strait of Hormuz: ईरान पर अमेरिकी हमले के बाद 'ग्लोबल तेल आपूर्ति' को खतरा! समझें 'होर्मुज जलडमरूमध्य' का महत्व

Bhopal: कांग्रेस नेता पर वक्फ की जमीन पर गौशाला बनाने का आरोप, भूमिपूजन में पहुंचे भाजपा विधायक

'बेंगलुरु हमें मार रहा है...' कहकर इस कपल ने क्यों लिया शहर छोड़ने का फैसला, Viral Video में बताई चौंकाने वाली वजह

MP Anganwadi Superwisor Result 2025 Declared: जारी हुआ मध्य प्रदेश आंगनवाड़ी सुपरवाइजर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट, इस लिंक से करें चेक

YRKKH Spoiler 22 June: अंशुमन को अभिरा का हाथ देगी कावेरी, गीतांजली संग सगाई करेगा अरमान
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited