शोहरत की खातिर इन 7 हसीनाओं ने भोजपुरी इंडस्ट्री में मारी एंट्री, भाव न मिलने पर लौटीं उल्टे पांव
Actresses Flops In Bhojpuri Cinema: बॉलीवुड और टीवी की कई हसीनाएं ऐसी हैं जो भोजपुरी इंडस्ट्री में भी बुरी तरह फ्लॉप रहीं। इस लिस्ट में भाग्यश्री से लेकर राखी सावंत तक का नाम शामिल है।

भोजपुरी सिनेमा में भी फ्लॉप रहीं ये हसीनाएं
Bollywood actresses Flops In Bhojpuri Cinema: भोजपुरी सिनेमा की कई हसीनाओं ने बॉलीवुड फिल्मों में हाथ आजमाया है। जहां कुछ बहुत हिट हुईं तो वहीं कुछ को वापिस भोजपुरी सिनेमा में ही लौटना पड़ा। इसी तरह बॉलीवुड की भी कई हसीनाएं हैं जो हिंदी फिल्मों में तो फ्लॉप रही हीं। साथ ही भोजपुरी सिनेमा में भी उनका सिक्का नहीं चल पाया। इस लिस्ट में भूमिका चावला से लेकर भाग्यश्री तक का नाम शामिल है। ये एक्ट्रेसेस भोजपुरी सिनेमा में भी इक्का-दुक्का मूवीज में ही नजर आईं। तो चलिए एक नजर डालते हैं उन एक्ट्रेसेस पर-

भाग्यश्री (Bhagyashree)
भाग्यश्री ने भोजपुरी फिल्मों में भी हाथ आजमाया था। वह 'जनम जनम के साथ' में नजर आई थीं। लेकिन भोजपुरी सिनेमा में वह ज्यादा दिनों तक नहीं टिक पाईं।

भूमिका चावला (Bhumika Chawla)
भूमिका चावला का बॉलीवुड में सिक्का नहीं चल पाया। लेकिन 'गंगोत्री गंगा 2' से उन्होंने भोजपुरी सिनेमा में भी एंट्री मारी थी, लेकिन वहां भी वह फ्लॉप रहीं।

नगमा (Nagma)
नगमा ज्यादा दिनों तक बॉलीवुड में नहीं टिक पाई थीं। इसके बाद उन्होंने भोजुपरी सिनेमा में भी हाथ आजमाया। लेकिन कुछ ही फिल्म करके वह गायब हो गईं।

राखी सावंत (Rakhi Sawant)
राखी सावंत भी भोजपुरी सिनेमा का हिस्सा रह चुकी हैं। लेकिन इक्का-दुक्का फिल्मों के बाद ही उन्होंने इंडस्ट्री को बाय-बाय कह दिया था। हालांकि राखी के कुछ गाने भोजपुरी सिनेमा में आज भी हिट हैं।

रंभा (Rambha)
रंभा ने बॉलीवुड में 'जुड़वा' जैसी कई मूवीज की हैं। लेकिन उन्हें सिनेमा में ज्यादा फेम नहीं मिल पाया। इसके बाद उन्होंने भोजपुरी फिल्मों में भी हाथ आजमाया, लेकिन वहां भी वह फ्लॉप ही साबित हुईं।

शर्लिन चोपड़ा (Sherlyn Chopra)
शर्लिन चोपड़ा को बॉलीवुड में तो भाव मिला ही नहीं। वह भोजपुरी सिनेमा में भी कुछ मूवीज में नजर आ चुकी हैं। लेकिन वहां भी वह ज्यादा दिनों तक नहीं टिक पाईं।

स्नेहा उल्लाल (Sneha Ullal)
सलमान खान की एक्ट्रेस स्नेहा उल्लाल बॉलीवुड ही नहीं भोजपुरी सिनेमा में भी बुरी तरह फ्लॉप साबित हुईं। एक दो मूवीज के बाद ही उनके करियर का भट्टा बैठ गया।

केएल राहुल की सेंचुरी पर सामने आई अन्ना की पहली प्रतिक्रिया

गिल की कप्तानी में टीम इंडिया ने पहले ही मैच में बना दिया इतिहास

भरी जवानी में भी दाढ़ी पर नहीं आते बाल? काली-घनी बीयर्ड के लिए लड़के ट्राई कर लें ये वाले नुस्खे

डोनट के बीच में छेद क्यों किया जाता है, बड़े-बड़े भुक्खड़ भी नहीं जानते, मगर आप जान लीजिए

ये है मोहब्बतें की रूही को 12वींं में मिले इतने नंबर, एक्टिंग के साथ पढ़ाई में भी जलवा

किस मिसाइल से ईरान ने बोला कतर में मौजूद अमेरिकी एयरबेस पर हमला, UAE ने भी एयरस्पेस किया बंद

Delhi News: बुर्का पहनकर प्रेमिका से मिलने आया प्रेमी, कहासुनी होने पर 5वीं मंजिल से फेंका नीचे

मिडिल ईस्ट में बढ़ी टेंशन, वार-पलटवार में उलझा ईरान; अमेरिका के इन एयरबेसों को बनाया निशाना- बज रहे सायरन; बड़ी बातें

Delhi News: मोती नगर में बैंक्वेट हॉल में लगी भयंकर आग, फायर ब्रिगेड की 18 गाड़ियां मौके पर मौजूद

Air India Audit: DGCA का एयर इंडिया के मुख्य बेस पर ऑडिट शुरू, जानिए किन-किन चीजों की होगी जांच
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited