मुंह में सोने का चम्मच लेकर राजघरानों में जन्मीं ये 7 हसीनाएं, शानो-शौकत में नहीं आने देती कोई कमी
These 7 Actresses Belongs From Royal Family: बॉलीवुड और टीवी की कई हसीनाएं ऐसी हैं जो असल जिंदगी में राजा-महाराजाओं के खानदान में जन्मी हैं। इस लिस्ट में भाग्यश्री से लेकर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की मोहिना कुमारी सिंह तक शामिल हैं।

असल जिंदगी में राजघरानों में जन्मीं ये हसीनाएं
These 7 Actresses Belongs From Royal Family: राजा-महाराजाओं की कहानियां अक्सर बॉलीवुड और टीवी की दुनिया में देखने को मिली हैं। उनकी राजकुमारियां भी कितने शानों-शौकत से रहती हैं। लेकिन आज हम आपको उन हसीनाओं से रूबरू कराएंगे, जो असल जिंदगी में भी राजघरानों में जन्मी हैं। इस लिस्ट में 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की मोहिना कुमारी सिंह से लेकर मैंने प्यार किया की भाग्यश्री तक शामिल हैं। तो चलिए एक नजर डालते हैं उन एक्ट्रेसेस पर-

अदिति राव हैदरी (Aditi Rao Hydari)
अदिति राव हैदरी का नाता केवल एक नहीं बल्कि दो-दो शाही परिवारों से है। वो हैदराबाद के मोहम्मद सालेह अकबर हैदरी की पड़पोती हैं। वहीं दूसरी ओर अदिति राव हैदरी कोंकण के भी शाही परिवार से नाता रखती हैं।

परवीन बाबी (Parveen Babi)
परवीन बाबी ने अपनी एक्टिंग से लोगों के बीच खूब पहचान बनाई थी। वह भी शाही खानदान में जन्मी थीं। बता दें कि वह जूनागढ़ की बाबी डायनेस्टी से ताल्लुक रखती हैं।

सोनल चौहान (Sonal Chauhan)
सोनल चौहान का जन्म भी राजघरानों में हुआ है। बताया जाता है कि वह उत्तर प्रदेश के मैनपुरी के शाही राजपूत घराने में जन्मी हैं। सोनल चौहान ने कई हिट मूवीज में काम किया है।

सारा अली खान (Sara Ali Khan)
सारा अली खान पटौदी के नवाब टाइगर पटौदी की पोती हैं। बता दें कि सारा अली खान का जन्म भले ही शाही परिवार में हुआ है, लेकिन एक्ट्रेस का अंदाज जमीन से जुड़ा हुआ है।

सागरिका घटगे (Sagarika Ghatge)
सागरिका घटगे ने 'चकदे इंडिया' जैसी कई फिल्मों से खूब नाम कमाया है। सागरिका घटगे की रगों में भी शाही खून दौड़ता है। उनके पूर्वज कोल्हापुर के महाराज थे। वहीं उनकी दादी इंदौर की राजकुमारी थीं।

भाग्यश्री (Bhagyashree)
' मैंने प्यार किया' की भाग्यश्री असल जिंदगी में मराठी शाही परिवार से नाता रखती हैं। उनके पिता विजय सिंह राव माधवराव पटवर्धन सांगली के राजा थे।

मोहिनाी कुमारी सिंह (Mohena Kumari Sing)
मोहिना कुमारी सिंह अभी भले ही इंडस्ट्री से दूर हैं, लेकिन उन्होंने "ये रिश्ता क्या कहलाता है' से जबरदस्त पहचान बनाई थी। वह रीवा की राजकुमारी हैं और उनकी शादी पूर्व मंत्री के बेटे से हुई है।

क्या अश्विन ने की थी बॉल टैंपरिंग, आ गया फैसला

5 गेंद में 5 विकेट, आईपीएल के बाद इस लीग में दिग्वेश राठी की गेंद पर नाचे बल्लेबाज

बारिश से पहले क्यों आता है तूफान, वजह ऐसी कि सुनकर हैरत में पड़ जाएंगे आप

IQ Test: पहेलियों का बाजीगर ही 61 की भीड़ में 67 ढूंढ़ पाएगा, दम है तो खोजकर दिखाएं

Stars Spotted Today: बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं गौहर खान, साड़ी में बला की खूबसूरत लगीं काजोल

IRCTC Tour Package: घूम आएं नॉर्थ ईस्ट, दार्जिलिंग और गंगटोक की करें सैर, सिर्फ इतना होगा खर्चा

Delhi Ka Mausam: बादलों ने डाला आसमान में डेरा, ठंडे पड़े गर्मी के तेवर; आज दिल्ली में आंधी-बारिश का अलर्ट

क्या इजरायल के हमले में ईरान के परमाणु स्थलों को हुआ नुकसान? IAEA प्रमुख ने बताया

IND vs ENG: इंग्लैंड में ही रुकेगा गौतम गंभीर का यह पसंदीदा खिलाड़ी, हो सकती है सरप्राइज एंट्री

लाइव प्रसारण के दौरान ईरानी टीवी स्टूडियो पर गिरी इजरायली मिसाइल, सबकुछ छोड़कर भागी एंकर - VIDEO
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited