Bigg Boss 17 से जानी दुश्मन बनकर निकलेंगे ये कंटेस्टेंट्स, सामने आ गए तो दबा देंगे गला

Bigg Boss 17 These Contestants Will Turn Enemy Post Show: सलमान खान के 'बिग बॉस 17' में अभी तक कई कंटेस्टेंट्स जानी दुश्मन बन चुके हैं। यहां तक कि वे शो के बाहर एक-दूजे से मिलना भी नहीं पसंद करेंगे।

01 / 08
Share

Bigg Boss 17 से जानी दुश्मन बनकर निकलेंगे ये कंटेस्टेंट्स

Bigg Boss 17 These Contestants Turn Enemy: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 17' ने लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। हर कोई अपनी गेम सुधारने के लिए पूरी-पूरी कोशिश कर रहा है। लेकिन 'बिग बॉस 17' के कुछ कंटेस्टेंट्स ऐसे भी रहे हैं जो गेम के चक्कर में एक-दूजे के जानी दुश्मन बन बैठे हैं। यहां तक कि शो के बाहर भी उनकी दुश्मनी कायम रहने वाली है। इस लिस्ट में ऐश्वर्या शर्मा और अंकिता लोखंडे से लेकर विक्की जैन और अभिषेक कुमार तक का नाम शामिल है। यहां तक कि ये कंटेस्टेंट्स एक-दूजे की शक्ल तक नहीं देखना पसंद करेंगे। तो चलिए एक नजर डालते हैं उन कंटेस्टेंट्स पर-

02 / 08
Share

अभिषेक कुमार-विक्की जैन

'बिग बॉस 17' में गेम के चक्कर में गुरु चेला कहे जाने वाले अभिषेक कुमार और विक्की जैन भी दुश्मन बन बैठे हैं। दोनों घर में ही एक-दूजे को देखना पसंद नहीं करते। विक्की जैन ने यह तक कह दिया है कि वह अभिषेक से बाहर मिलना पसंद नहीं करेंगे।

03 / 08
Share

अंकिता लोखंडे-ऐश्वर्या शर्मा

'बिग बॉस 17' में अंकिता लोखंडे और ऐश्वर्या शर्मा भी एक-दूजे की कट्टर दुश्मन बन बैठी हैं। बात-बात पर दोनों की बहस होती नजर आती है।

04 / 08
Share

मन्नारा चोपड़ा-अंकिता लोखंडे

अंकिता लोखंडे और मन्नारा चोपड़ा के बीच भी बिल्कुल नहीं बनती है। मन्नारा चोपड़ा को अंकिता लोखंडे की गेम जरा भी पसंद नहीं आती है। ऐसे में दोनों का बाहर मिलना ही मुश्किल है।

05 / 08
Share

ईशा मालवीय-अभिषेक कुमार

'बिग बॉस 17' के शुरुआत में तो ईशा मालवीय और अभिषेक कुमार की दोस्ती हो गई थी। लेकिन दोबारा दोनों के रिश्तों में दरार आ चुकी है। दोनों ही एक-दूजे को बुरा-भला कहते नजर आते हैं।

06 / 08
Share

मुनव्वर फारूकी-अनुराग डोभाल

अनुराग डोभाल, मुनव्वर फारूकी को जरा भी पसंद नहीं करते हैं। वह कई बार उनके गेम पर भी सवाल उठा चुके हैं। दोनों का शो से बाहर मिलना नामुमकिन सा लगता है।

07 / 08
Share

अभिषेक कुमार-अरुण श्रीकांत

अरुण श्रीकांत और अभिषेक कुमार की दुश्मनी 'बिग बॉस 17' के शुरुआत से ही चलती चली जा रही है। वहीं अभिषेक के कारण सनी आर्या भी घर से बेघर हुए थे, जिससे उनकी दुश्मनी और गहरी हो गई है।

08 / 08
Share

विक्की जैन-नील भट्ट

विक्की जैन और नील भट्ट एक-दूजे के दोस्त थे। लेकिन 'बिग बॉस 17' में आने के बाद वे दुश्मन बन बैठे हैं। दोनों ने अपने रिश्ते संभालने की पूरी कोशिश की, लेकिन वो और बिगड़ता चला गया।