Bigg Boss 18: विवादों से सने हैं इन 6 सदस्यों के हाथ, किसी पर दर्ज है केस तो किसी के घमंड ने बर्बाद किया करियर

Bigg Boss 18 का आज धमाकेदार प्रीमियर होने वाला है। मेकर्स फैंस की एक्साइटमेंट को बनाए रखने के लिए लगातार शो से जुड़े प्रोमो शेयर कर रहे हैं। आइए बिना देर इस बार के सबसे कंट्रोवर्शियल कंटेस्टेंट्स की लाइफ के बारे में जानते हैं।

01 / 07
Share

Bigg Boss 18 के इन 6 कंटेस्टेंट्स की जिंदगी विवादों से है भरी

आज बिग बॉस 18 का प्रीमियर होगा। शो के कंटेस्टेंट्स के नाम का खुलासा हो गया है। इस बार शो की थीम है टाइम का तांडव। शो में काफी कुछ नया होने वाला है। फैंस शो के ऑनएयर होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बार शो में कई ऐसे कंटेस्टेंट्स आने वाले हैं जिनकी लाइफ काफी विवादों में रही है। इस लिस्ट में शहजादा धामी से लेकर विवियन डीसेना तक का नाम शामिल है। आइए बिना देर किए इन कंटेस्टेंट्स का नाम जानते हैं।

02 / 07
Share

शहजादा धामी

शहजादा धामी पर ये रिश्ता क्या कहलाता है के मेकर्स ने अनप्रोफेशनल बिहेवियर का आरोप लगाया था। मेकर्स का कहना था कि सेट पर उनका स्टारी एटीट्यूड था जिसकी वजह से उन्हें शो से बाहर कर दिया गया।

03 / 07
Share

रजत दलाल

फिटनेस इंस्ट्रक्टर और यूट्यूबर रजत दलाल पर रैश ड्राइविंग के केस दर्ज है। इसके अलावा उन पर अन्य फिटेनस इंफ्लुएंसर राजवीर सिंह सिसोदिया को धमकाने का आरोप है। इसके अलावा रजत का ऐजाज खान से भी झगड़ा हुआ था।

04 / 07
Share

विवियन डी सेना

विवियन शो के सबसे चर्चित कंटेस्टेंट है। एक्टर अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखना पसंद करते हैं। एक्टर ने 2021 में वाहबिज दोराबजी के साथ तलाक लिया था। साल 2022 में एक्टर ने इजिप्ट की जर्नलिस्ट नौरान अली से दूसरी शादी की। एक्टर ने दूसरी शादी से पहले अपना धर्म बदला था।

05 / 07
Share

वकील गुणरत्न सदावर्ते

बिग बॉस 18 में वकील गुणरत्न सदावर्ते भी हिस्सा ले रहे हैं। ET टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, महाराष्ट्र और गोवा बार काउंसिल ने मिसबिहेवियर की वजह से उनका 2 साल तक के लिए लाइसेंस निलंबित कर दिया है।

06 / 07
Share

शिल्पा शिरोडकर

90 के दशक में बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर अपने बोल्ड रोल्स की वजह से विवादों में रहती थी। एक्ट्रेस ने बाद में एक्टिंग करियर से ब्रेक ले लिया। अब एक्ट्रेस सलमान खान के शो में नजर आएंगी।

07 / 07
Share

करण वीर मेहरा

करण वीर मेहरा किसी पहचान के मोहताज नहीं है। खतरों के खिलाड़ी 14 जीतने के बाद एक्टर ने आसिम रियाज पर तंज कसा था। इसके बाद दोनों के बीच में जुबानी जंग छिड़ गई थी।