Bigg Boss 18: घर में टॉर्चर सहने के लिए करोड़ों रुपये वसूल रहे हैं कंटेस्टेंट्स, कमाई में भी आगे निकले विवियन डीसेना
बिग बॉस 18 में इस बार एक से बढ़कर एक कन्टेस्टन्ट अपना हुनर दिखा रहा है, करणवीर मेहरा से लेकर ईशा सिंह तक हर कोई छाया हुआ है। क्या आपको पता है घर में रहने के लिए ये स्टार्स कितनी फीस लेते हैं, आइए आपको बताते हैं इनकी हफ्ते की कमाई क्या है।

बिग बॉस 18 के सदस्यों की फीस
टीवी का चर्चित शो बिग बॉस सीजन 18 इन दिनों धूम मचा रहा है। शो में एक से बढ़कर एक सदस्य नजर आ रहा है । कलर्स टीवी का ये शो रोजाना नए ट्विस्ट लेकर आ रहा है । क्या आपको पता है शो के सदस्य एक हफ्ते के लिए कितनी फीस ले रहे हैं। विवियन डिसेना से लेकर करणवीर मेहरा तक ये स्टार्स एक हफ्ते का इतना चार्ज कर रहे हैं। यहां देखें कौन है बिग बॉस 18 का सबसे महंगा सदस्य

अविनाश मिश्रा ( Avinash Mishra)
अविनाश मिश्रा बिग बॉस 18 के पसंदीदा स्टार बने हुए हैं। वह लगातार कान्ट्रवर्सी का भी हिस्सा बने रहते हैं। अविनाश मिश्रा टीवी के बेटे हैं वह एक हफ्ते के लिए 1.5 लाख तक चार्ज कर रहे हैं।

शिल्पा शिरोड़कर ( Shilpa shirodkar)
अभिनेत्री शिल्पा शिरोड़कर शो में दूसरी सबसे पहनी एक्ट्रेस है। वह एक हफ्ते के लिए 2 से 2.5 लाख फीस ले रही है।

विवियन डिसेना ( Vivian Dsena)
विवियन डिसेना बिग बॉस 18 के सबसे चर्चित सदस्यों में से एक हैं। वह इस शो के सबसे महंगे कन्टेस्टन्ट भी है। बता दें कि विवियन एक हफ्ते के लिए 4 से 5 लाख तक चार्ज करते हैं।

करणवीर मेहरा ( Karan Veer Mehra)
करणवीर मेहरा को बिग बॉस 18 में सबसे दमदार सदस्य माना जा रहा है। वहीं उन्हें ट्रॉफी का हकदार भी कहा जा रहा है। बता दें कि करणवीर भी शो के महंगे सदस्य हैं वह एक हफ्ते के लिए 2 लाख तक चार्ज करते हैं।

रजत दलाल ( Rajat Dalal)
बिग बॉस 18 में अपने दम पर दिल जीतने वाले रजत दलाल सलमान खान के शो में छाए हुए हैं। बिग बॉस 18 में रजत एक हफ्ते के लिए 1 लाख तक फीस ले रहे हैं।

ईशा सिंह ( Eisha Singh)
टीवी की पॉपुलर अभिनेत्री ईशा सिंह को फैन बिग बॉस 18 में देखना पसंद कर रहे हैं। वह शो में अपने गेम से सबका दिल भी जीत रही है। बता दें कि ईशा सिंह बिग बॉस 18 में एक हफ्ते के लिए 60 से 70 हजार फीस ले रही है।

एलिस कौशिक ( Alice Kaushik)
एलिस कौशिक का गेम शो में सबको पसंद आ रहा है। वह एक हफ्ते के लिए 1 से 1.5 लाख चार्ज कर रहे हैं।

2 राज्य, 11 स्टेशन, 120 KM की रफ्तार, चंद घंटे में पहुंचेंगे UP से बिहार; CM सिटी से चलेगी गोरखपुर-पाटलिपुत्र वंदे भारत

इंग्लैंड को हराने के लिए विराट कोहली और रोहित शर्मा ने शुभमन गिल को दी ये सलाह

परमाणु बम से भी सुरक्षित... अमेरिका ने उतारा 'प्रलय' का विमान; सीना तानकर भरता है फर्राटा

मैदान की सफाई करते थे पिता, बेटे ने टेस्ट में 23 चौके जड़कर श्रीलंका की बचाई लाज

कब और क्यों होती है प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग? पायलट किन चीजों पर रखता है पैनी नजर

UP : कौशांबी में बड़ा रोड एक्सीडेंट, नेशनल हाईवे पर डंपर से टकराई कार; 5 लोगों की मौत

Monsoon 2025: दरवाजे पर आ गया मानसून, बादल बरसेंगे झूम-झूम; मौसम विभाग ने दी बड़ी चेतावनी

विधानसभा उपचुनावों में हुई कई ऐतिहासिक पहलों की शुरुआत, मोबाइल रखने के लिए विशेष व्यवस्था

इजरायल-ईरान संघर्ष में अमेरिका की एंट्री होगी या नहीं? ट्रंप दो हफ्तों में लेंगे फैसला; व्हाइट हाउस का बड़ा बयान आया सामने

अनंतनाग में तकनीक का मिला साथ; इस प्रणाली की मदद से पकड़ा गया आतंकियों का मददगार
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited