Bigg Boss 18 में शातिर दिमाग चला रहे इन सितारों का पढ़ाई में था ऐसा हाल, एक ने तो 10वीं में छोड़ दिया था स्कूल

Bigg Boss 18 Vivian Dsena To Avinash Mishra All Contestants Education Qualification: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' का हिस्सा बने सभी सितारे पढ़ाई में भी धुरंधर साबित हुए हैं। चाहे वह अविनाश मिश्रा हों या फिर विवियन डीसेना। एक-एक की डिग्री जान लोग हैरान रह जाएंगे।

बिग बॉस 18 के कंटेस्टेंट्स का पढ़ाई में है ये हाल
01 / 10

'बिग बॉस 18' के कंटेस्टेंट्स का पढ़ाई में है ये हाल

Bigg Boss 18 Vivian Dsena To Avinash Mishra All Contestants Education Qualification: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' में कंटेस्टेंट्स ने रंग जमाने की पूरी-पूरी कोशिश की है। लगभग हर कंटेस्टेंट्स दर्शकों का पसंदीदा बनने की कोशिश कर रहे हैं। यूं तो बिग बॉस 18 में सबने गेम के लिए अपना खूब दिमाग चलाया है। लेकिन पढ़ाई में इनका क्या हाल है, ये चीज हम इस आर्टिकल के जरिए जानेंगे। तो चलिए एक नजर डालते हैं विवियन डीसेना से लेकर करण वीर मेहरा तक के एजुकेशन क्वालिफिकेशन पर-

करण वीर मेहरा Karan Veer Mehra
02 / 10

करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra)

करण वीर मेहरा ने दिल्ली पब्लिक स्कूल से स्कूली शिक्षा हासिल की थी। वहीं दिल्ली कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कॉमर्स से उन्होंने ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की।

एलिस कौशिक Alice Kaushik
03 / 10

एलिस कौशिक (Alice Kaushik)

एलिस कौशिक ने बैचलर डिग्री दिल्ली युनिवर्सिटी से हासिल की है। उन्होंने 'सूर्यपुत्र कर्ण' से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। लेकिन उन्हें पहचान 'पंड्या स्टोर' की रावी बनकर मिली।

ईशा सिंह Eisha Singh
04 / 10

ईशा सिंह (Eisha Singh)

ईशा सिंह ने भोपाल के श्री भवन भारती पब्लिक स्कूल से स्कूली शिक्षा हासिल की। लेकिन कम उम्र में ही उन्होंने एक्टिंग करियर की शुरुआत कर दी थी। वहीं उनकी बैचलर डिग्री के बारे में खास जानकारी नहीं है।​

कशिश कपूर Kashish Kapoor
05 / 10

कशिश कपूर (Kashish Kapoor)

कशिश कपूर ने अपनी स्कूली शिक्षा पुर्निया के ब्राइट करियर स्कूल से हासिल की है। लेकिन बैचलर डिग्री के लिए वह दिल्ली आ गई थीं, जहां उन्होंने एमिटी युनिवर्सिटी में पढ़ाई की।

अविनाश मिश्रा Avinash Mishra
06 / 10

अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra)

'बिग बॉस 18' अविनाश मिश्रा ने भी रंग जमाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा रायपुर के होली क्रॉस स्कूल से हासिल की है। छत्तीसगढ़ में ही अविनाश ने कॉलेज भी किया है।

चाहत पांडे Chahat Pandey
07 / 10

चाहत पांडे (Chahat Pandey)

चाहत पांडे ने दमोह के स्कूल से स्कूली शिक्षा हासिल की थी। इसके अलावा उन्होंने बीसीए भी किया हुआ है। चाहत पांडे को बिग बॉस 18 में खूब पसंद किया जा रहा है।

तेजिंदर पाल सिंह बग्गा Tejinder Pal Singh Bagga
08 / 10

तेजिंदर पाल सिंह बग्गा (Tejinder Pal Singh Bagga)

तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने 10वीं क्लास में ही स्कूल छोड़ दिया था। लेकिन खबरों की मानें तो उन्होंने चीन से डिप्लोमा हासिल किया है। खबर है कि उन्हें 'बिग बॉस 18' से बाहर का रास्ता देखना पड़ेगा।

दिग्विजय सिंह राठी Digvijay Singh Rathee
09 / 10

दिग्विजय सिंह राठी (Digvijay Singh Rathee)

दिग्विजय सिंह राठी भी पढ़ाई में काफी अच्छे निकले। उन्होंने चंडीगढ़ के एक कॉलेज से कंप्यूटर एप्लिकेशन में डिग्री हासिल की है। दिग्विजय इन दिनों बिग बॉस 18 में रंग जमा रहे हैं।

विवियन डीसेना Vivian Dsena
10 / 10

विवियन डीसेना (Vivian Dsena)

विवियन डीसेना 'बिग बॉस 18' में रंग जमा रहे हैं। उनकी स्कूलिंग मुंबई से हुई है। लेकिन उन्होंने मध्यप्रदेश स्टेट लेवल इंजीनियरिंग परीक्षा पास कर पढ़ाई शुरू की थी। लेकिन एक्टिंग करियर के लिए उन्होंने डिग्री बीच में छोड़ दी।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited