​14 सालों में इतने बदल गए BIGG BOSS किंग सलमान खान, पहली बार थे दुबले-पतले होस्ट और अब है शेर जैसा रुतबा​

Salman Khan Transformation: टीवी का फेवरेट शो बिग बॉस अपने 18वें सीजन के साथ आ रहा है। पिछले 14 सालों से सलमान खान इसे लगातार होस्ट कर रहे हैं। शो में हर बार सलमान खान का लुक बदल जाता है, आइए आपको दिखाते हैं उनके पिछले 14 साल के सभी लुक

14 सालों में बदले सलमान खान
01 / 08

14 सालों में बदले सलमान खान

भाईजान सलमान खान पिछले 14 सालों से बिग बॉस को होस्ट कर रहे हैं। उन्होंने सीजन 4 से शुरुआत की थी और अब सीजन 18 आ गए हैं। फैंस भी सलमान खान को बिग बॉस के लिए भरपूर प्यार दे रहे हैं। आइए आपको दिखाते हैं किस तरह 14 सालों में सलमान खान का हुलिया बदल गया। पहले वो जिस तरह जवां नजर आते थे अब वह बिल्कुल बूढ़े हो चुके हैं। और उनकी बॉडी भी पूरी तरह बदल गई है। और पढ़ें

सबसे पहला सीजन
02 / 08

सबसे पहला सीजन

सलमान खान ने बिग बॉस सीजन 4 से शो को होस्ट करने की शुरुआत की थी। ये सीजन साल 2010 में शुरू हुआ था और सबसे लंबा चला था जो साल 2011 में खत्म हुआ था। उस समय सलमान खान कुछ ऐसे नजर आते थे। सलमान खान इस समय दबंग की तैयारी कर रहे थे।

बिग बॉस 5-6
03 / 08

बिग बॉस 5-6

बिग बॉस 4 होस्ट करने के बाद सलमान खान शो से छा गए। अगली बार सीजन 4 को सलमान खान ने संजय दत्त के साथ होस्ट किया था। उस समय वह कुछ ऐसे नजर आते थे। हालांकि सलमान खान उस समय काफी यंग नहीं थे।

बिग बॉस 7 और 8
04 / 08

बिग बॉस 7 और 8

बिग बॉस सीजन 7 में सलमान खान का रुतबा देखने लायक था उनकी एक आवाज से घर के सदस्य कांप जाते थे। वहीं सीजन 8 में सलमान खान बिल्कुल अलग लुक में दिखाई दिए थे।

बिग बॉस सीजन 9 और 10
05 / 08

बिग बॉस सीजन 9 और 10

बिग बॉस सीजन 9 में सलमान खान का वजन बढ़ गया था और वह अलग रूप में दिखाई दिए थे। उन्होंने अपने बाल भी छोटे करा लिए थे। फिर आया सीजन 10 जो सबसे ज्यादा चर्चित रहा था। इस सीजन में सलमान खान अलग ही रूप में दिखाई दिए थे। इस शो में पहली बार घर वालों के लिए दरवाजे खुले थे।

बिग बॉस 11-12
06 / 08

बिग बॉस 11-12

ये दो सीजन फैंस के फेवरेट हैं। बिग बॉस 11 को सलमान खान ने 8वीं बार लगातार होस्ट किया था। इस समय सलमान खान मूवी के लिए अपना लुक बदल रहे थे जिससे वह बिल्कुल अलग दिखाई दिए थे।

बिग बॉस 14-15
07 / 08

बिग बॉस 14-15

कोविड का समय शुरू होने वाला था और घर बिग बॉस 14 शुरू हो चुका था। इसके बाद 2021 में बिग बॉस 15 भी आया। दोनों ही शो को सलमान खान ने होस्ट किया था।

बिग बॉस 16-17
08 / 08

बिग बॉस 16-17

बिग बॉस 16 में सलमान खान पहली बार घर के अंदर गए थे और लोगों से मिले थे। सलमान खान उस समय उम्रदराज लगने लगे थे। वहीं पिछले साल आया सीजन 17 तो हर किसी को याद है जब सलमान खान स्टेज पर बोलते-बोलते हाफने भी लग जाते थे। सलमान खान का लुक अब पूरी तरह बदल चुका है।

End of Photo Gallery

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited