​BB OTT 3: बीते 7 सालों से इस हसीना को डेट कर रहे हैं लवकेश कटारिया, खूबसूरती में देती हैं सना मकबूल को टक्कर​

​Bigg Boss OTT 3 Lovekesh Kataria Girlfriend Ashna Chand Photos Viral: 'बिग बॉस ओटीटी 3' के लवकेश कटारिया तो चर्चा में हैं ही। उनके साथ-साथ उनकी गर्लफ्रेंड आशना चंद भी काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

01 / 08
Share

'बिग बॉस ओटीटी 3' फेम लवकेश कटारिया की गर्लफ्रेंड की तस्वीरें हुईं वायरल

Bigg Boss OTT 3 Lovekesh Kataria Girlfriend Ashna Chand Photos Viral: 'बिग बॉस ओटीटी 3' फेम लवकेश कटारिया ने अपने अंदाज से दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा जमा लिया है। लवकेश कटारिया फिनाले से पहले भले ही बाहर हो गए हैं, लेकिन लोग उन्हें टॉप 2 में देखना चाहते थे। इन सबसे इतर लवकेश कटारिया के साथ-साथ उनकी गर्लफ्रेंड आशना चंद भी सुर्खियों में आ गई हैं। हैरत की बात तो यह है कि वह इंटरनेट पर भी ट्रेंड में हैं। आशना चंद की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। तो चलिए एक नजर डालते हैं आशना चंद की इन तस्वीरों पर-

02 / 08
Share

खूबसूरत हैं आशना चंद

लवकेश कटारिया की गर्लफ्रेंड आशना चंद काफी खूबसूरत और ग्लैमरस हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी कई ट्रांजिशन वीडियो भी शेयर की हैं, जिसमें उनका अंदाज देखने लायक होता है।

03 / 08
Share

क्यूटनेस की दुकान हैं आशना चंद

लवकेश कटारिया की गर्लफ्रेंड आशना चंद काफी क्यूट हैं। उनकी तस्वीरों में अंदाज देखने लायक है। बता दें कि लवकेश कटारिया की गर्लफ्रेंड के सोशल मीडिया पर 2 लाख से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

04 / 08
Share

सात साल से आशना चंद को डेट कर रहे हैं लवकेश कटारिया

बता दें कि लवकेश कटारिया बीते साल सालों से आशना चंद को डेट कर रहे हैं। दोनों ने अपना एक वीडियो भी शेयर किया था, जिसमें उनकी 2017 की फोटो भी नजर आई।

05 / 08
Share

जोड़ी की नजर उतारते नहीं थकते फैंस

आशना चंद और लवकेश कटारिया की जोड़ी बेहद प्यारी है। दोनों जब भी साथ में अपने वीडियो या फोटोज शेयर करते हैं तो फैंस उनकी नजर उतारते नहीं थकते।

06 / 08
Share

हर मौके पर साथ नजर आते हैं लवकेश और आशना

लवकेश कटारिया और आशना चंद हर एक मौके पर साथ दिखाई देते हैं। दोनों साथ में क्रिकेट मैच भी देखने गए थे, जिससे जुड़ी तस्वीरें आशना चंद ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से शेयर की हैं।

07 / 08
Share

लवकेश कटारिया के एविक्शन पर दुखी थीं आशना

बता दें कि 'बिग बॉस ओटीटी 3' से लवकेश कटारिया का एविक्शन हो गया था, जिससे फैंस काफी दुखी थे। इस दौरान उनकी गर्लफ्रेंड आशना चंद भी भावुक नजर आईं। हालांकि उन्होंने लवकेश कटारिया को सपोर्ट करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

08 / 08
Share

2025 में शादी करेंगे लवकेश और आशना!

लवकेश कटारिया और आशना चंद ने अपना एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने 2017 से 2024 तक का सफर दिखाया। इसे देख फैंस ने लिखा, "2025 में शादी।" हालांकि अभी तक लवकेश कटारिया और आशना चंद ने इस बात पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है।