Bigg Boss के आंचल को मैला कर चुके हैं ये 7 विवाद, किसी ने फेंका पेशाब तो किसी ने जुराब में छुपाया खाना

Bigg Boss top 7 controversies: सलमान खान (Salman Khan) का विवादित शो बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) जल्द ही टीवी पर दस्तक देने वाला है। इस बीच हम सभी जानते हैं कि यह शो अक्सर नए सीजन के साथ नए विवादों को लेकर सामने आता है जो लगातार सुर्खियों बटोरती रहती है। तो चलिए देर किस बात की है बिग बॉस की अब तक की कुछ टॉप कॉन्ट्रोवर्सी पर नजर डालते हैं।

01 / 08
Share

Controversies: Bigg Boss के आँचल को मैला कर चुके हैं ये 7 विवाद

Bigg Boss top 7 controversies: कलर्स चैनल सबसे पसंद किया जाने वाला शो बिग बॉस अपने 18वें सीजन के साथ टीवी पर वापसी करने वाला है। बता दें की 6 अक्टूबर को इसका प्रीमियर होगा। ऐसे में फैंस पलके बिछाए सलमान खान के शो का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच आइए बिग बॉस (Bigg Boss) से जुड़े अब तक सबसे बड़े विवादों पर नजर डालते हैं। इस लिस्ट में स्वामी ॐ (Swami om) से लेकर राखी सावंत (Rakhi Sawant) से जुड़े कई विवाद शामिल हैं। तो चलिए देर किस बात की है एक एक नजर डालते हैं।

02 / 08
Share

इमाम सिद्दी ने की थी सलमान खान से बत्तमीजी

फैशन डिजायनर इमाम सिद्दीकी ने बिग बॉस 6 में हिस्सा लिया था। बता दें की बिग बॉस के दौरान इमाम ने आशका गोडारिया को डराने की कोशिश की थी। साथ ही सलमान खान के साथ भी बत्तमीजी पर उतर आए थे।

03 / 08
Share

पूजा मिश्रा की कन्टेस्टन्ट के साथ लड़ाइयाँ

पूजा मिश्रा ने बिग बॉस 5 में हिस्सा लिया था। ये अन्य कन्टेस्टन्ट के साथ झगड़े, बहस, और लड़ाइयों को लेकर सुर्खियों में बनी हुई थी। पूजा के ड्रामे ने घर के माहौल को पूरे तरीके से बदल दिया था।

04 / 08
Share

राखी सावंत जुराब में खाना चुरा के रखती थी

एक्ट्रेस राखी सावंत बिग बॉस क बहुत से सीजन में हिस्सा ले चुकी हैं। एक बार उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया था की वह घर में खाने को जुराब में छुपाकर रखती थीं। साथ ही एक बार उन्होंने अपनी कॉफी में थूक भी दिया था, ताकि कोई पी ना पाए।

05 / 08
Share

स्वामी ओम ने कन्टेस्टन्ट पर फेंका था पेशाब

स्वामी ओम ने सलमान खान के शो बिग बॉस 10 में हिस्सा लिया था। इनकी हरकतों ने उस समय काफी सुर्खियां हासिल की थी। बता दें की स्वामी ओम ने घरवालों के ऊपर पेशाब फेंक दिया था, जिसके बाद उन्हें थप्पड़ भी पड़ा था।

06 / 08
Share

डॉली बिंद्रा ने श्वेता तिवारी पर उठाया था हाथ

डॉली बिंद्रा ने बिग बॉस 4 में हिस्सा लिया था। एक्ट्रेस ने शो के दौरान काफी सुर्खियां बटोरी थी। बता दें की उन्होंने एक बार श्वेता तिवारी पर हाथ उठाया था। साथ भी वह घरवालों को वह गाली भी देती थीं।

07 / 08
Share

प्रियंका जग्गा को सलमान खान ने किया था बाहर

प्रियंका जग्गा ने सलमान खान के बिग बॉस 10 में भाग लिया था। इस हसीना का भी कन्टेस्टन्ट के प्रति बुरा व्यवहार था। यह गालियां भी देती थीं। इन्ही सब कारणों के चलते खुद सलमान खान ने इन्हें शो से बाहर कर दिया था।

08 / 08
Share

अरमान कोहली पर लगा था असॉल्ट का आरोप

अरमान कोहली ने बिग बॉस 7 में हिस्सा लिया था। इनके ऊपर सोफिया हयात ने असॉल्ट का आरोप लगाया था। इसके बाद ना केवल अरमान कोहली को शो से निकाला गया, बल्कि जेल भी भेजा गया था।