Bigg Boss: सलमान खान के शो से धक्के मारकर निकाले गए थे ये सितारे, दुनिया-जहान में हुआ इज्जत का फालूदा
Bigg Boss Viral Contestant:टीवी का पॉपुलर शो बिग बॉस सीजन 18 के साथ धूम मचा रहा है। पिछले कई सालों में बिग बॉस ने अपने फैंस पर अपनी अलग छाप छोड़ी है। शो में कई बार ऐसे-ऐसे कलाकार भी आए हैं जिन्होंने ऑन कैमरा उल्टी-सीधी हरकते करनी शुरू कर दी थी जिसके बाद में उन्हें शो से निकाला गया था ।

बिग बॉस के घर से धक्के मारकर निकाले गए ये स्टार्स
टीवी का पॉपुलर शो बिग बॉस हर सीजन के साथ नई कहानी लेकर आता है। हर सीजन में कोई न कोई एक ऐसा सदस्य होता है जो विवादों में घिर जाता है। घर के अंदर कुछ ऐसे अनोखे लोग आए जिन्होंने अपनी अजीबो-गरीब हरकतों से सभी घरवालों को परेशान कर दिया था। किसी ने घर में मारपीट शुरू कर दी तो कोई चीजों को तोड़ने लगा। इस लिस्ट में स्वामी ओम से लेकर कुशाल टंडन का नाम शामिल है।

स्वामी ओम ( Swami Om)
बिग बॉस के सबसे विवादित सदस्य स्वामी ओम ने घर के अंदर अपनी हरकतों से सबको हैरान कर दिया था। उन्होंने फीमेल कंटेस्टेंट पर पेशाब फेंक दिया था। उसके बाद स्वामी ओम को तुरंत बाहर निकाल दिया गया।

पुनीत सुपरस्टार ( Puneet Superstar)
सोशल मीडिया के अनोखे इन्फ़्लुएंसर पुनीत सुपरस्टार ने बिग बॉस ओटीटी 2 में आकर तोड़-फोड़ मचा दी थी। वह चीजों को खराब करने लगा था और घर के अंदर बेवजह चिल्लाने लगा था जिसके बाद कुछ ही घंटों में बिग बॉस ने उन्हे घर से निकाल दिया था।

कुशाल टंडन ( Kushal Tandon)
टीवी के हैंडसम स्टार कुशाल टंडन बिग बॉस सीजन 6 का हिस्सा रहे थे। फैंस के बीच यह शो खूब पॉपुलर हुआ था। उस समय ये सख्त नियम था कि घर में कोई किसी पर हाथ नहीं उठा सकता नहीं तो उसे घर से निकाल दिया जाएगा। कुशाल ने घर में गौहर खान के लिए एंडी पर हाथ उठाया था।

प्रियंका जग्गा ( Priyanka Jagga)
बिग बॉस 10 में तबाही मचाने वाली प्रियंका जग्गा को दर्शकों ने बिल्कुल भी पसंद नहीं किया था। वह घर में अभद्र भाषा का इस्तेमाल करती थी, यही नहीं प्रियंका ने सलमान खान से भी गाली देना शुरू कर दिया था। जिसके बाद मेकर्स ने उन्हें घर से निकाल दिया।

उमर रियाज ( Umar Riaz)
बिग बॉस 13 के पॉपुलर कन्टेस्टन्ट में से एक उमर रियाज को शो से धक्के मारकर निकाला गया था। उन्होंने घर के अंदर प्रतीक सहजपाल के साथ हाथापाई की थी।

मधुरिमा तुली( Madhurima Tuli)
टीवी अभिनेत्री मधुरिमा तुली ने बिग बॉस के घर में जमकर हंगामा किया था। उन्होंने घर में अपने एक्स बॉयफ्रेंड आदित्य पर फ्राइंग पैन से वार किया था। जिसके बाद सलमान खान ने उन्हें शो से निकाल दिया।

अफसाना खान ( Afsana Khan)
बिग बॉस 15 के घर में अफसाना खान ने खूब हंगामा खड़ा किया था। एक्ट्रेस ने खुद को मारने की कोशिश की थी। चाकू उठाकर वह कूद को मारने चली थी जिसके बाद से घर का माहौल बहुत खराब हो गया था। इस हरकत के बाद सलमान खान ने उन्हें घर से बेघर कर दिया था।

गांगुली ने शुभमन गिल को दिया इंग्लैंड में जीत का मंत्र

गांगुली ने उठाए चयन समिति के इस निर्णय पर सवाल

लोको पायलट के ब्रेक लगाते ही कितनी दूरी पर ट्रेन रुकती है ? आज जवाब जान लीजिए, सुनकर हैरान हो जाएंगे

कगिसो रबाडा ने तोड़ा एलन डोनाल्ड का रिकॉर्ड

भारत में कहां होता सबसे ज्यादा मिलेट्स, पाकिस्तान से सटा ये राज्य नंबर वन

IND vs ENG: क्या टीम इंडिया को खलेगी विराट कोहली की कमी? इंग्लैंड के उपकप्तान ने दी अपनी राय

दिल्ली में ट्रैफिक नियमों की अनदेखी जारी; रेड लाइट जंप और गलत पार्किंग के मामलों में बढ़ोतरी

कैसे मंगलसूत्र की वजह से शक के दायरे में आ गई सोनम, मेघालय के DGP ने बताया

'पहले लाठी, अब तलवार, कल एके-47 से काटेंगे केक...' लालू यादव के बर्थडे पर मांझी का तंज

AUS vs SA, WTC Final Day 1: पहले दिन ऑस्ट्रेलिया ने 212 रन पर ढेर होने के बाद की धमाकेदार वापसी, बैकफुट पर दक्षिण अफ्रीका
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited