कट्टर दुश्मन हैं बॉलीवुड के ये सेलेब्स, एक-दूसरे की शक्ल देख हो जाते हैं लाल-पीले

Bollywood Celebs Are Biggest Rivals: सलमान खान- विवेक ओबेरॉय से लेकर करीना कपूर-बिपाशा बसु सहित इन सेलेब्स के बीच की दुश्मनी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। ये सेलेब्स आज भी कट्टर दुश्मन बने हुए हैं...

01 / 08
Share

एक-दूसरे के कट्टर दुश्मन हैं ये बॉलीवुड सेलेब्स

Bollywood Celebs Are Biggest Rivals: बॉलीवुड सेलेब्स की दोस्ती के चर्चे तो हर तरफ होते ही रहते हैं। कभी-कभी ऐसा भी हुआ है जब इन सेलेब्स की दोस्ती दुश्मनी में बदल गई। आज हम टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में आपको बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के उन सेलेब्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो एक-दूसरे से सालों बाद भी कट्टर दुश्मन बने हुए हैं। इस लिस्ट में सलमान खान- विवेक ओबेरॉय से लेकर करीना कपूर-बिपाशा बसु सहित सेलेब्स शामिल हैं। डालिए एक नजर...

02 / 08
Share

करीना कपूर खान - बिपाशा बसु

बिपाशा बसु की डेब्यू फिल्म 'अजनबी' के सेट पर करीना कपूर और एक्ट्रेस के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इस विवाद के बाद बिपाशा ने कहा था कि वो करीना कपूर के साथ दोबारा काम नहीं करूंगी।

03 / 08
Share

सलमान खान - विवेक ओबेरॉय

सलमान खान और विवेक ओबेरॉय एक-दूसरे को देखना कतई बर्दाश्त नहीं करते हैं। जब विवेक ओबेरॉय ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाकर सलमान खान पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। विवेक ओबेरॉय ने कहा था कि सलमान खान ने ऐश्वर्या राय को धमकाने की कोशिश की थी। तभी से दोनों की दुश्मनी बरकरार है।

04 / 08
Share

सोनम कपूर - ऐश्वर्या राय

सोनम कपूर अक्सर अपने बयानों को लेकर जानी-जाती हैं। ऐश्वर्या ने लोरियल का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त होने के बाद सोनम के साथ रेड कार्पेट पर चलने से बना कर दिया था और सोनम ने ऐश्वर्या को 'आंटी' कहकर बुलाया था, जो ऐश को पसंद नहीं आया था।

05 / 08
Share

आमिर खान - शाहरुख खान

एक बार आमिर खान ने कहा था कि शाहरुख हमारे कुत्ते का नाम है। आमिर खान के इस बयान से शाहरुख काफी नाराज हुए थे। बता दें तभी शाहरुख खान और आमिर खान के बाद खास बातचीत नहीं होती है।

06 / 08
Share

अनुष्का शर्मा - दीपिका पादुकोण

अनुष्का शर्मा और दीपिका पादुकोण के बीच दुश्मनी का कारण रणवीर सिंह थे। दोनों का कॉमन लव इंटरेस्ट होने की वजह से इन दोनों एक्ट्रेसेस के बीच कोल्ड वॉर शुरू हुई थी।

07 / 08
Share

अमिताभ बच्चन - शत्रुघ्न सिन्हा

अमिताभ बच्चन और शत्रुघ्न सिन्हा के बीच भी दुश्मनी की खबरें आई थीं। शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी बायोग्राफी में कहा है, 'काला पत्थर में एक फाइट सीक्वेंस के दौरान, सीन को इस तरह बदल दिया गया कि अमिताभ मुझे बुरी तरह पीट रहे हैं। वह मुझे तब तक पीटता रहा जब तक शशि कपूर ने हमें अलग नहीं कर दिया।'

08 / 08
Share

करीना कपूर खान - प्रियंका चोपड़ा

कॉफी विथ करण में जब प्रियंका से पूछा कि उन्हें अपना लहजा कहां से मिला तो प्रियंका ने जवाब दिया, "मुझे लगता है कि यह वही जगह है जहां से उनके बॉयफ्रेंड को यह लहजा मिलता है। आउच!' तभी से करीना और प्रियंका के बीच कोल्ड वॉर शुरू हो गई।