पर्दे पर जिसे कहा भैया असल में उसी को सैंया बनाने चली थीं ये TV हसीनाएं, रिश्तों की मर्यादा को किया तार-तार
TV Actresses Falls In Love With On-Screen Brother: भाई-बहन का रिश्ता बेहद अनमोल होता है। लेकिन हमारी टीवी की कई एक्ट्रेसेस ऐसी हैं जो अपने ऑनस्क्रीन भाई को ही दिल दे बैठी थीं। इस लिस्ट में चारू असोपा से लेकर कांची सिंह तक का नाम शामिल है।

ऑनस्क्रीन भाई को दिल दे बैठीं ये हसीनाएं
TV Actresses Falls In Love With On-Screen Brother: टीवी शो पर कई बार देखा गया है कि ऑनस्क्रीन एक-दूजे पर प्यार लुटाने वाले सितारे असल में भी प्यार के बंधन में बंध जाते हैं और शादी कर लेते हैं। लेकिन कई टीवी स्टार्स ऐसे भी रहे, जिन्होंने पर्दे पर भाई-बहन का रोल अदा किया लेकिन असल में एक-दूजे को दिल दे बैठे। इस आर्टिकल के जरिए आज हम आपको टीवी की उन्हीं एक्ट्रेस से रूबरू कराएंगे, जिन्होंने ऑनस्क्रीन भाई से प्यार किया। तो चलिए एक नजर डालते हैं टीवी की उन हसीनाओं पर-

वंदना लालवानी (Vandana Lalwani)
टीवी के चर्चित सीरियल 'शपथ' में भाई-बहन का किरदार अदा करने वाले वंदना लालवानी और अमन वर्मा असल में एक-दूजे से प्यार कर बैठे थे। दोनों ने अपने रिश्ते को सात फेरों के बंधन में भी बांधा।

रिंकू धवन (Rinku Dhawan)
'कहानी घर घर की' एक्ट्रेस रिंकू धवन ने ऑनस्क्रीन भाई किरण करमाकर संग शादी रचाई थी। लेकिन कुछ ही सालों बाद दोनों की शादी में खटपट शुरू हो गई और वे अलग हो गए।

रिया शर्मा (Rhea Sharma)
एक्ट्रेस रिया शर्मा को लेकर खबर है कि उन्होंने 'तू सूरज मैं सांझ पिया जी' एक्टर मयंक शर्मा को डेट किया था। दोनों काफी वक्त तक साथ रहे थे। लेकिन उनका रिश्ता शादी तक नहीं पहुंच पाया।

चारू असोपा (Charu Asopa)
टीवी एक्ट्रेस चारू असोपा ने 'मेरे अंगने में' को-स्टार नीरज मालवीय को डेट किया था। दोनों ने शो में भाई-बहन का रोल निभाया, लेकिन असल में उनकी सगाई तक हुई थी। हालांकि शादी से पहले ही चारू और नीरज अलग हो गए।

कांची सिंह (Kanchi Singh)
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में गायू का रोल अदा करने वाली एक्ट्रेस कांची सिंह ने एक्टर रोहन मेहरा को डेट किया था। जबकि शो में दोनों कजन बने हुए थे। लेकिन कुछ सालों की डेटिंग के बाद वे अलग हो गए।

अदिति भाटिया (Aditi Bhatia)
'ये है मोहब्बतें' में रूही का किरदार निभाने वाली अदिति भाटिया ऑनस्क्रीन भाई अभिषेक वर्मा को दिल दे बैठी थीं। दोनों ने काफी वक्त तक एक-दूसरे को डेट किया, लेकिन इसके बाद अलग हो गए।

जिज्ञासा सिंह (Jigyasa Singh)
एक्ट्रेस जिज्ञासा सिंह ने 'शक्ति: अस्तित्व के एहसास की' को-स्टार मेहजान माजदा को डेट किया था। बता दें कि दोनों शो में भाई-बहन का रोल अदा कर चुके हैं। उनकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं।

परिवार ताकत भी है और कमजोरी भी, बेटी आराध्या को चट्टान सा मजबूत बना देंगी ऐश्वर्या राय की ये बातें

IPL 2025 के दो सबसे महंगे खिलाड़ियों के प्रदर्शन में कितना फर्क

अपने ही बेटे से इश्क कर बैठी थी ये हिंदू रानी, नहीं मिला प्यार तो फुड़वा दी आंखें, इतिहास की सबसे खतरनाक लव स्टोरी

Ajay Devgn ने जवानी के जोश में किया Karisma Kapoor के दिल से खिलवाड़, बनते-बनते रह गए कपूर खानदान के दामाद

दिल्ली एनसीआर में मौजूद हैं ये माँ दुर्गा के ये सबसे फेमस मंदिर, नवरात्रों में एक बार जरूर करें विजिट

महंगा हुआ सफर.. NHAI ने हाइवे और एक्सप्रेसवे पर बढ़ाया टोल टैक्स, जानें नए रेट

YRKKH Spoiler 2 April: पोद्दार हाउस में छाएंगे मातम के बादल, शिवानी की मौत से माधव को लगेगा गहरा सदमा

'सिकंदर' देखने पहुंचे सलमान के फैंस ने किया 'कांड', खतरें में डाली कई लोगों की जान

PAK की LoC पार कर घुसपैठ की नापाक कोशिश, भारतीय सेना ने खदेड़ा; 5 पाकिस्तानी सैनिक घायल

NIOS Hall Ticket 2025: कक्षा 10 और 12 के लिए NIOS थ्योरी हॉल टिकट जारी, sdmis.nios.ac.in से ऐसे करें डाउनलोड
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited