सगाई की अंगूठी को हाथों से छिन ले गया था सच्चा प्यार, रश्मिका मंदाना ने जीवन में झेला था इस बदनामी का दाग
बॉलीवुड के साथ-साथ साउथ सितारे भी हमेशा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। वहीं रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म छावा को लेकर चर्चा में बनी हुई है। आज हम आपको बताएंगे की रश्मिका अपनी जिंदगी में बड़े सदमे भी झेल चुकी हैं।

सगाई की अंगूठी को हाथों से छिन ले गया था सच्चा प्यार, रश्मिका मंदाना ने जीवन में झेला था इस बदनामी का दाग
बॉलीवुड के साथ-साथ साउथ सितारे भी हमेशा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। इन दिनों रश्मिका मंदाना अपनी आने वाली फिल्म छावा को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस इन दिनों जोरदार प्रमोशन कर रही हैं। आइए इसी बीच आज हम आपको बताते हैं कि रश्मिका मंदाना अपनी पर्सनल लाइफ में बड़े से बड़ा दुख देख चुकी हैं। एक बार रश्मिका मंदाना की सगाई भी टूट चुकी है, जिसके बाद एक्ट्रेस बुरी तरह से टूट गई थी। आइए जानते हैं कि कब एक्ट्रेस की सगाई टूटी थी और किसके साथ एक्ट्रेस की सगाई हुई थी।

कब हुई थी एक्ट्रेस की सगाई
रश्मिका मंदाना ने 3 जुलाई 2017 को कन्नड़ फ़िल्म 'किरिक पार्टी' के को-स्टार रक्षित शेट्टी से सगाई की थी, लेकिन एक्ट्रेस की खुशी को किसी की काली नजर लग गई थी और एक्ट्रेस की सगाई टूट गई थी।

एक्ट्रेस को लगी बुरी नजर
सगाई की खुशी रश्मिका मंदाना के पास ज्यादा दिनों तक नहीं रह पाई। बता दें सगाई के करीब एक साल बाद यानी सितंबर 2018 में दोनों का रिश्ता टूट गया और दोनों रिश्ते से अलग हो गए।

शूटिंग के दौरान दोनों को हुआ था प्यार
बता दें रश्मिका ने साल 2016 में रक्षित शेट्टी के साथ कन्नड़ फिल्म 'किरिक पार्टी' से अपने करियर की शुरुआत की थी। फिल्म शूटिंग के दौरान ही दोनों को प्यार हुआ था।

21 साल की उम्र में हुई थी रश्मिका मंदाना की सगाई
फिल्म की शूटिंग के दौरान ही दोनों ने डेट करना शुरु कर दिया था। अक्सर दोनों को साथ में स्पॉट किया जाता था। जब रश्मिका मंदाना ने सगाई की थी तो एक्ट्रेस की उम्र केवल 21 साल की थीं। वहीं उस समय रक्षित शेट्टी 34 साल के थे।

दोनों की उम्र में था 13 साल का अंतर
13 साल की उम्र के अंतर के बावजूद परिवार ने खुशी-खुशी दोनों की सगाई करवा दी थी, लेकिन उनका रिश्ता ज्यादा समय तक चल नहीं सका। सितंबर 2018 में रक्षित और रश्मिका ने अपनी सगाई तोड़ दी थी। इस खबर को सुनकर लोगों को झटका लगा था।

इन फिल्मों में नजर आएंगी रश्मिका मंदाना
रश्मिका मंदाना विक्की कौशल के साथ फिल्म छावा में नजर आने वाली है। जिसका हाल ही में ट्रेलर रिलीज हुआ हा। वहीं एक्ट्रेस कि फिल्म 14 फरवरी को रिलीज होने वाली है। रश्मिका मंदाना सलमान खान के साथ फिल्म सिकंदर में नजर आएंगी। वहीं एक्ट्रेस के पास कुबेर और गर्लफ्रेंड भी लाइन पर है।

रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, बने ऐसा करने वाले पहले भारतीय

शरीर में जमा चर्बी और कोलेस्ट्रॉल का एक साथ सफाया कर सकती है ये चीज, पहले जान लें खाने का सही तरीका

2 राज्य 6 जिले करीब 40 नए स्टेशन, बिहार में बिछने वाली हैं 315 किमी. लंबी रेल लाइनें; किसानों की भरेगी तिजोरी!

भारत को दो हिस्सों में बांटती है ये नदी, जानें कितनी है लंबाई

63 साल के सुनील शेट्टी फिटनेस में देते हैं जवानों को भी मात, ऐसा खाना खाकर दिखते हैं 40 जैसे यंग

Happy Navratri Vrat 2025 Wishes Images, Quotes: शेर पर सवार होकर आईं मां.. आज चैत्र नवरात्रि के अवसर पर अपने प्रियजनों को भेजें ये 10+ कोट्स, इमेज

मुख्तार गैंग का शूटर अनुज कन्नौजिया मारा गया, लंबे समय से जमशेदपुर में छिपकर रह रहा था इनामी बदमाश

Pakistan: पाकिस्तानी सेना ने विद्रोहियों के नाम पर अपने ही नागरिकों को ड्रोन से बनाया निशाना? खैबर पख्तूनख्वा में 12 की मौत

Chaitra Navratri 2025 Puja Mantra And Shlok: चैत्र नवरात्रि में इन मंत्रों और श्लोकों से करें मां अंबे की उपासना, हर मनोकामना होगी पूरी

DC vs SRH Pitch Report: दिल्ली और हैदराबाद के बीच आज के आईपीएल मैच की पिच रिपोर्ट
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited